NTPC Graduate Level Recruitment: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, जानें आवेदन से लेकर चयन तक सबकुछ

NTPC Graduate Level Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) ग्रेजुएट लेवल पोस्ट्स की भर्ती के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। यह भर्ती 3477 पदों के लिए है। कब से कब तक भरे जाएंगे फॉर्म RRB के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 8 अक्टूबर 2026 से भरे जा सकेंगे और कैंडिडेट्स 6 नवंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। 1 जनवरी 2027 को कैंडिडेट्स की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 33 साल होनी चाहिए। ऐसे में कैंडिडेट्स को नीचे दी गई RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 की पूरी जानकारी देख लेनी चाहिए। क्या है महत्वपूर्ण तारीखें (NTPC Graduate Level Recruitment) आवेदन शुरू- 8 अक्टूबर 2026आवेदन करने की अंतिम तिथि- 6 नवंबर 2026फीस जमा करने की अंतिम तिथि- 6 नवंबर 2026परीक्षा तिथि- नोटिफिकेशन जारी किया जाएगापरीक्षा सेंटर- परीक्षा के 10 दिन पहले जारी होगाएडमिट कार्ड- परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा नोट: आवेदकों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर RRB की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें आवेदन शुल्क कितना लगेगा? (NTPC Graduate Level Recruitment) वर्गों के अनुसार अलग-अलग आवेदन शुल्क लिया जाएगा। इसके तहत- General/OBC/EWS- 500 रुपयेSC/ST/EBC- 250 रुपयेALL Female- 250 रुपये फीस रिफंड (NTPC Graduate Level Recruitment) General/OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को स्टेज I परीक्षा में शामिल होने के बाद 400 रुपये और अन्य उम्मीदवारों को 250 रुपये उनके बैंक अकाउंट में वापस किए जाएंगे। पेमेंट का तरीका (ऑनलाइन) आप इन तरीकों से पेमेंट कर सकते हैं: डेबिट कार्डक्रेडिट कार्डइंटरनेट बैंकिंगIMPSकैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट कितनी होनी चाहिए आयु? कम से कम उम्र: 18 सालअधिकतम उम्र: 33 साल RRB अपने नियमों के अनुसार NTPC ग्रेजुएट लेवल की पोस्ट के लिए उम्र में छूट देता है। आवश्यक योग्यता (NTPC Graduate Level Recruitment) मुख्य वाणिज्यिक-सह-टिकट पर्यवेक्षक (Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor), स्टेशन मास्टर और मालगाड़ी प्रबंधक के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। योग्यता के पूरे मानदंडों और विवरण के लिए, कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें। जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उसके समकक्ष संस्थान से डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर पर अंग्रेजी या हिंदी में टाइपिंग की दक्षता जरूरी है। ट्रैफिक असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी आवश्यक है। कैसे करें आवेदन? जो इच्छुक उम्मीदवार RRB पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 6 नवंबर 2026 से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।ध्यान रखें कि आवेदन 6 नवंबर 2026 की समय-सीमा से पहले पूरा कर लिया जाए। कैसे होगा चयन? कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट / एप्टीट्यूड टेस्टदस्तावेजों की जांच।मेडिकल जांच।
Campus Placement: सिर्फ डिग्री से नहीं मिलेगी नौकरी! सफल होने के लिए आज से करें ये तैयारी

Campus Placement: कॉलेज का आखिरी साल शुरू होते ही स्टूडेंट्स के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है कि कैंपस प्लेसमेंट में अच्छी नौकरी कैसे हासिल करें? कंपनियों की चयन प्रक्रिया सिर्फ मार्क्स तक सीमित नहीं रहती। रिज्यूमे, एप्टीट्यूड टेस्ट, टेक्निकल नॉलेज और इंटरव्यू में आपका प्रदर्शन भी काफी मायने रख सकता है। अगर आप भी प्लेसमेंट की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ छोटी-छोटी बातों पर अभी से ध्यान देना आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। रिज्यूमे से शुरू करें तैयारी कैंपस प्लेसमेंट की तैयारी में सबसे पहला कदम एक अच्छा रिज्यूमे तैयार करना है। रिज्यूमे में आपकी पढ़ाई, टेक्निकल स्किल, इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स, सर्टिफिकेट और उपलब्धियों की जानकारी साफ तरीके से होनी चाहिए। कोशिश करें कि रिज्यूमे ज्यादा लंबा न हो और जिस जॉब के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके हिसाब से जरूरी स्किल्स को प्रमुखता दें। Aptitude Test को न करें नजरअंदाज (Campus Placement) कई कंपनियों के प्लेसमेंट प्रोसेस में एप्टीट्यूड टेस्ट शुरुआती चरण का हिस्सा होता है। इसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, वर्बल एबिलिटी और डेटा इंटरप्रिटेशन से जुड़े सवाल आ सकते हैं। रोजाना थोड़ी प्रैक्टिस करने से सवाल हल करने की स्पीड और एक्यूरेसी बेहतर करने में मदद मिल सकती है। मॉक टेस्ट देकर अपनी कमजोरियों को पहचानना भी उपयोगी रहेगा। Technical Skills पर पकड़ बनाएं (Campus Placement) जिस जॉब रोल के लिए आप तैयारी कर रहे हैं, उससे जुड़ी बेसिक जानकारी मजबूत होना जरूरी है। इंजीनियरिंग और IT स्टूडेंट्स को प्रोग्रामिंग, डेटाबेस, डेटा स्ट्रक्चर जैसे विषयों पर खास ध्यान देना चाहिए। वहीं दूसरे क्षेत्रों के छात्रों को अपने कोर सब्जेक्ट और जॉब प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी पर फोकस करना चाहिए। अपने रिज्यूमे में लिखे प्रोजेक्ट्स को सिर्फ नाम से न जानें। इंटरव्यू में आपसे प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका, इस्तेमाल की गई तकनीक और सामने आई चुनौतियों के बारे में सवाल किया जा सकता है। Interview में सिर्फ जवाब नहीं, तरीका भी मायने रखता है इंटरव्यू से पहले “अपने बारे में बताइए”, करियर गोल, इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट और अपनी खूबियों से जुड़े सवालों की तैयारी करें। जिस कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं, उसके काम और जॉब रोल की बेसिक जानकारी भी हासिल कर लें। हर सवाल का जवाब आना जरूरी नहीं है। अगर किसी सवाल का जवाब नहीं पता, तो गलत जानकारी देने के बजाय इसे ईमानदारी से स्वीकार करना बेहतर है। Communication Skills भी बन सकती हैं अहम कड़ी अच्छी जानकारी होने के बावजूद अगर आप अपनी बात साफ तरीके से नहीं रख पाते, तो इंटरव्यू मुश्किल लग सकता है। इसलिए रोजाना बोलने की प्रैक्टिस करें, दोस्तों के साथ मॉक इंटरव्यू लें और अपने जवाबों को सरल और स्पष्ट रखने की कोशिश करें।
NTA Scorecard खो गया तो घबराने की जरूरत नहीं, जानिये डुप्लीकेट पाने का पूरा तरीका

NTA Scorecard 2026: परीक्षा का स्कोरकार्ड किसी छात्र के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज होता है। एडमिशन, काउंसलिंग या दूसरे जरूरी कामों में इसकी जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में अगर आपका NTA स्कोरकार्ड खो गया है, चोरी हो गया है या खराब हो चुका है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी करने की प्रक्रिया बताई है। NTA के नोटिस बोर्ड पर इसके लिए अलग से प्रक्रिया जारी की गई है। खोने या चोरी होने पर देना होगा पुलिस रिकॉर्ड NTA के अनुसार, अगर मूल स्कोरकार्ड खो गया है या चोरी हो गया है, तो उम्मीदवार को FIR, DDR, NCR या पुलिस में दर्ज Lost Article Report की कॉपी आवेदन के साथ देनी होगी। यानी सिर्फ यह बताने से काम नहीं चलेगा कि स्कोरकार्ड नहीं मिल रहा है। अगर स्कोरकार्ड विदेश में खोया है, तो संबंधित भारतीय दूतावास या कांसुलेट की ओर से जारी प्रमाण भी स्वीकार किया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार को दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी देनी होगी। स्कोरकार्ड फट गया या खराब हो गया तो क्या करें? अगर मूल स्कोरकार्ड (NTA Scorecard) क्षतिग्रस्त या म्यूटिलेटेड हो गया है, तो स्थिति थोड़ी अलग होगी। ऐसे उम्मीदवारों को आवेदन के साथ अपना खराब हुआ मूल स्कोरकार्ड जमा करना होगा। इस मामले में FIR या DDR की जरूरत नहीं होगी। NTA जरूरत पड़ने पर पुराने स्कोरकार्ड के मामले में अखबार में नुकसान की सूचना प्रकाशित करवाकर उसकी कटिंग भी मांग सकता है। इसलिए आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से तैयार रखना जरूरी होगा। अभी ऑनलाइन पोर्टल शुरू नहीं हुआ तो ऐसे भेजें आवेदन NTA ने बताया है कि निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने तक उम्मीदवार आवेदन और जरूरी दस्तावेज पोस्ट के जरिए भेज सकते हैं। आवेदन Director (Examinations), National Testing Agency, 5th Floor, Government of India Press Building, Minto Road, New Delhi-110002 के पते पर भेजना होगा। इसके अलावा सभी जरूरी दस्तावेजों को एक PDF फाइल में स्कैन करके ईमेल किया जा सकता है। हालांकि ईमेल भेजने के बाद दस्तावेजों की हार्ड कॉपी 15 दिनों के भीतर पोस्ट से भेजनी होगी। कितनी देनी होगी फीस? (NTA Scorecard) डुप्लीकेट स्कोरकार्ड की फीस रिजल्ट जारी होने के बाद बीते समय के हिसाब से तय की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद डुप्लीकेट स्कोरकार्ड की प्रोसेसिंग फीस उसकी अवधि के हिसाब से तय की गई है। अगर रिजल्ट को 5 साल तक हुए हैं तो 1,500 रुपये फीस देनी होगी। 5 साल से ज्यादा और 10 साल तक की अवधि होने पर 2,000 रुपये, जबकि 10 साल से ज्यादा और 20 साल तक पुराने रिजल्ट के लिए 2,500 रुपये प्रोसेसिंग फीस लगेगी। इसके अलावा Speed Post के लिए ₹200 और भारत के बाहर डिलीवरी के लिए International Courier पर 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। 15 कार्य दिवस में जारी होगा स्कोरकार्ड NTA के मुताबिक पूरा आवेदन, जरूरी दस्तावेज और निर्धारित फीस मिलने के बाद डुप्लीकेट स्कोरकार्ड 15 कार्य दिवस के भीतर जारी किया जाएगा। अगर आवेदन अधूरा है या कोई दस्तावेज गायब है, तो NTA 10 कार्य दिवस के भीतर इसकी जानकारी दे सकता है। सुधार के बाद आवेदन मिलने पर 15 कार्य दिवस की अवधि फिर शुरू होगी। डुप्लीकेट स्कोरकार्ड उम्मीदवार के दिए गए पते पर भेजा जाएगा। इसके साथ ही इसकी डिजिटल कॉपी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी। डुप्लीकेट स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा? डुप्लीकेट स्कोरकार्ड NTA के मूल परीक्षा रिकॉर्ड से सत्यापित होगा। इसमें उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम और वर्ष, एप्लीकेशन या रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जहां लागू हो वहां विषयवार अंक, परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक जैसी जानकारी शामिल होगी। इसके अलावा स्कोरकार्ड में डिजिटल सिग्नेचर, यूनिक वेरिफिकेशन आईडी और ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए QR कोड भी दिया जाएगा। यानी दस्तावेज खो जाने के बाद भी उम्मीदवार के पास आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर नया स्कोरकार्ड पाने का रास्ता मौजूद रहेगा।
MP Police Recruitment: इस तारीख से खुल जाएगा पुलिस भर्ती का रास्ता, आवेदन की तारीख जारी

MP Police Recruitment: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग से जुड़ी भर्ती का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर भर्ती को लेकर शॉर्ट नोटिस जारी किया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इसी महीने शुरू होने जा रही है। 24 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन (MP Police Recruitment) MPESB के कार्यक्रम के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में जरूरी सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। फॉर्म में करेक्शन की सुविधा 13 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, भर्ती के पहले चरण की लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है। फिलहाल मंडल ने शॉर्ट नोटिस जारी किया है। भर्ती की योग्यता, उम्र सीमा, पदों की संख्या और अन्य जरूरी शर्तों से जुड़ी विस्तृत जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन में दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। आवेदन शुल्क भी जान लें (MP Police Recruitment) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST और अन्य निर्धारित आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 200 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये बताया गया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन होगा इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधार से जुड़ी प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण है। परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित मल्टीपल बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को अपना आधार पंजीकरण और उससे जुड़ी जानकारी पहले से तैयार रखनी होगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से निर्धारित पहचान पत्र ले जा सकते हैं। ई-आधार तभी मान्य होगा, जब वह UIDAI से सत्यापित हो। पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जा सकता है। आधार नंबर और VID की जानकारी भी रखें साथ सिर्फ पहचान पत्र ही नहीं, उम्मीदवारों को आधार से जुड़ी जानकारी भी अपने पास रखनी होगी। आधार कार्ड, ई-आधार, आधार की फोटो कॉपी, आधार नंबर या आधार VID जैसी जानकारी परीक्षा प्रक्रिया में काम आ सकती है। प्रवेश के समय और परीक्षा के दौरान आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा सकता है। देर से पहुंचे तो नहीं मिलेगा प्रवेश उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय का खास ध्यान रखना होगा। निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, सनग्लास और नकल सामग्री सहित प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना मना रहेगा। अभ्यर्थियों को केवल जरूरी सामान लेकर ही केंद्र पर पहुंचना चाहिए। एडमिट कार्ड और आवेदन क्रमांक संभालकर रखें ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद मिलने वाले रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित रखना जरूरी होगा। इसी के जरिए आगे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में मदद मिलेगी। परीक्षा के दिन उम्मीदवार को मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किया हुआ एडमिट कार्ड और बॉल प्वाइंट पेन साथ लेकर जाना होगा। परीक्षा शुरू होने के बाद अभ्यर्थी को परीक्षा खत्म होने तक कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
RRB JE Exam Date 2026: अक्टूबर में होने जा रहा एग्जाम, जान लें तारीख से लेकर एडमिट कार्ड तक की पूरी जानकारी

RRB JE Exam Date 2026: रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है। RRB JE भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपनी तैयारी को अंतिम दौर में ले जा सकते हैं। CEN 04/2026 के तहत होने वाली परीक्षा को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्टूबर के आखिर में आयोजित की जाएगी। 27 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा (RRB JE Exam Date 2026) बताई गई परीक्षा योजना के अनुसार RRB JE की परीक्षा 27, 28 और 30 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग शिफ्ट में कराई जाएगी। इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर के अलावा डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट तथा केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट जैसे पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भी शामिल हैं। परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद उम्मीदवारों के पास तैयारी को व्यवस्थित करने का सीमित समय है। ऐसे में अब कमजोर विषयों को मजबूत करने के साथ-साथ मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्रों पर भी ध्यान देना उपयोगी रहेगा। एग्जाम सिटी की जानकारी कब मिलेगी? परीक्षा केंद्र और शहर से जुड़ी जानकारी परीक्षा से करीब 10 दिन पहले उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है। एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी या ट्रैवल स्लिप की जानकारी भी इसी अवधि में जारी की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट और भर्ती पोर्टल पर लगातार नजर रखें। परीक्षा से जुड़ा कोई भी बदलाव या अतिरिक्त निर्देश वहीं जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड के लिए अभी से रख लें तैयारी बताई गई समय-सारणी के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से करीब चार दिन पहले ई-कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जा सकता है। अगर परीक्षा 27 अक्टूबर से शुरू होती है, तो शुरुआती परीक्षा वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड करीब 23 अक्टूबर के आसपास जारी होने की उम्मीद होगी। एग्जाम सेंटर पर पहचान और बायोमेट्रिक प्रक्रिया से जुड़ी जांच की जा सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने जरूरी पहचान दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। RRB JE में कैसे होगा चयन? (RRB JE Exam Date 2026) RRB JE भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है। इसमें CBT-I, CBT-II, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उम्मीदवारों की सामान्य विषयों से जुड़ी तैयारी परखने के लिए सवाल पूछे जाते हैं। दिए गए पैटर्न के अनुसार CBT-I में कुल 100 सवाल होंगे और परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। गणित और जनरल साइंस से 30-30, जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 25 और जनरल अवेयरनेस से 15 प्रश्न पूछे जाने की जानकारी दी गई है। एक गलती पड़ सकती है भारी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी बताया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का एक-तिहाई हिस्सा काटा जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को केवल वही सवाल हल करने चाहिए जिनके उत्तर को लेकर वे पर्याप्त रूप से आश्वस्त हों। CBT-I में अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत भी निर्धारित है।
NTA Recruitment: AI अनुवाद की गलती पकड़नी होगी, 13 भारतीय भाषाओं में काम का मौका… NTA ने खोला नया रास्ता

NTA Recruitment: भारतीय भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक खास अवसर दिया है। एजेंसी ने Translation Reviewer के तौर पर काम करने के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे हैं। इस भूमिका में उम्मीदवारों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किए गए अनुवादों की समीक्षा करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा सामग्री का मतलब दूसरी भाषा में भी सही तरीके से पहुंचे। AI के अनुवाद की करनी होगी जांच आज के समय में परीक्षा से जुड़ी सामग्री को कई भाषाओं में तैयार करने के लिए AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सिर्फ मशीन से अनुवाद कर देना ही काफी नहीं है। कई बार शब्दों का सही अर्थ, संदर्भ या भाषा का भाव बदल सकता है। Translation Reviewer की भूमिका यहीं अहम हो जाती है। चयनित उम्मीदवारों को AI से तैयार किए गए अनुवाद को मूल सामग्री के साथ मिलाकर देखना होगा। उन्हें यह जांचना होगा कि अनुवाद में कोई भाषाई गलती, गलत अर्थ, अस्पष्ट वाक्य या संदर्भ से जुड़ी समस्या तो नहीं है। 13 भारतीय भाषाओं में काम का मौका (NTA Recruitment) NTA के इस अवसर की खास बात यह है कि इसमें उम्मीदवारों को 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा सामग्री की समीक्षा से जुड़ा काम करने का मौका मिलेगा। यानी जिन लोगों की किसी भारतीय भाषा पर मजबूत पकड़ है और जिन्हें अनुवाद की बारीकियों की अच्छी समझ है, उनके लिए यह अवसर उपयोगी हो सकता है। इस काम का सीधा संबंध राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में इस्तेमाल होने वाली बहुभाषी सामग्री से होगा। सही अनुवाद यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि अलग-अलग भाषाओं में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों तक सवालों और निर्देशों का एक जैसा अर्थ पहुंचे। किन लोगों के लिए है यह मौका? (NTA Recruitment) NTA के मुताबिक यह अवसर उन लोगों के लिए है जिन्हें भारतीय भाषाओं की अच्छी समझ है और जो भाषा की सटीकता पर बारीकी से काम कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सिर्फ शब्दों का अनुवाद समझना ही नहीं, बल्कि पूरे वाक्य और उसके संदर्भ को समझने की क्षमता भी होनी चाहिए। इसके अलावा AI आधारित अनुवाद को पढ़कर उसमें संभावित गलतियां पहचानने और उन्हें सुधारने की समझ भी जरूरी होगी। 9 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन NTA की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार Translation Reviewer के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित ऑनलाइन लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित दिशा-निर्देश और पात्रता की जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए। NTA ने इस अवसर से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए जारी किए गए QR कोड को स्कैन करने का विकल्प भी दिया है। भाषा जानने वालों के लिए बदल रहा है काम का तरीका AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच भाषा विशेषज्ञों की जरूरत खत्म होने के बजाय उनके काम का तरीका बदल रहा है। मशीन अनुवाद तैयार कर सकती है, लेकिन सही अर्थ, स्थानीय भाषा के इस्तेमाल और संदर्भ की बारीकियों को जांचने में मानव समीक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है।
Agriculture Jobs: 134 पदों पर नौकरी का मौका, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

Agriculture Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (Agriculture) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कृषि विभाग में जूनियर इंजीनियर के कुल 134 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 134 पदों पर होगी भर्ती (Agriculture Jobs) UPSSSC की इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर (Agriculture) के कुल 134 पद शामिल हैं। इनमें 54 पद सामान्य वर्ग, 23 पद अनुसूचित जाति (SC), 1 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 43 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 13 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों और जरूरी योग्यताओं को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन की तारीखें याद रखें इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 17 सितंबर 2026 से हो चुकी है। उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर उसमें सुधार का मौका भी दिया जाएगा। करेक्शन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 है। एडमिट कार्ड जारी होने और मुख्य परीक्षा की तारीख के संबंध में आयोग की ओर से बाद में जानकारी दी जाएगी। PET 2025 पास होना जरूरी (Agriculture Jobs) जूनियर इंजीनियर (Agriculture) भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का UPSSSC PET 2025 में शामिल होना और वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार ने हाईस्कूल या उसके समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसके अलावा एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी होना चाहिए। 18 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। PET स्कोर के बाद होगी मुख्य परीक्षा चयन प्रक्रिया में पहले उम्मीदवारों को PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आगे की चयन प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित जानकारी आयोग की ओर से जारी की जाएगी। लेवल-6 के अनुसार मिलेगा वेतन जूनियर इंजीनियर (Agriculture) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। दिए गए विवरण के मुताबिक वेतनमान 9,300 से 34,800 रुपये और ग्रेड पे 4,200 रुपये है। ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Junior Engineer (Agriculture) Main Exam के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। PET 2025 की रजिस्ट्रेशन डिटेल और जन्मतिथि जैसी जानकारी से लॉगिन करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। इसके बाद 25 रुपये शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट करें। फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लेना बेहतर रहेगा।
Delhi University: बैक लगने पर डिग्री नहीं होगी रद्द! छात्रों के लिए जानना जरूरी है ये नियम, वरना अटक सकती है पढ़ाई

Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान किसी विषय में फेल होना छात्रों के लिए चिंता की बात हो सकती है। कई बार छात्रों को डर रहता है कि एक विषय में बैक आने से उनकी पूरी डिग्री पर असर पड़ेगा। लेकिन ऐसा सीधे तौर पर नहीं होता। बैक आने पर छात्र को संबंधित पेपर दोबारा पास करने का मौका दिया जाता है। हालांकि, इसका मतलब यह भी नहीं है कि बैकलॉग को लंबे समय तक टाला जा सकता है। छात्रों को यूनिवर्सिटी के तय नियमों और समयसीमा के भीतर अपने सभी लंबित पेपर क्लियर करने होते हैं। मार्कशीट में ER लिखा हो तो क्या समझें? अगर छात्र किसी विषय में जरूरी पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाता या परीक्षा में शामिल नहीं होता, तो मार्कशीट में ER यानी Essential Repeat दर्ज हो सकता है। इसका सीधा मतलब है कि छात्र को उस विषय की परीक्षा दोबारा देनी होगी। कई मामलों में बैक आने के बावजूद छात्र अगले सेमेस्टर में पढ़ाई जारी रख सकता है। लेकिन डिग्री पूरी करने के लिए संबंधित विषय को पास करना जरूरी रहता है। Subject Back और Year Back में फर्क सब्जेक्ट बैक और ईयर बैक को एक जैसा समझना सही नहीं है। अगर छात्र एक या कुछ विषयों में फेल होता है और प्रमोशन से जुड़ी शर्तें पूरी करता है, तो उसे आगे की पढ़ाई जारी रखने का मौका मिल सकता है। वहीं, जब किसी सेमेस्टर में फेल हुए विषयों की संख्या तय सीमा से ज्यादा हो जाती है और छात्र प्रमोशन की शर्त पूरी नहीं करता, तो ईयर बैक की स्थिति बन सकती है। ऐसे में छात्र को उसी वर्ष की पढ़ाई दोहरानी पड़ सकती है। बैक पेपर के लिए है ऑड-ईवन नियम बैक परीक्षा को लेकर सेमेस्टर के हिसाब से भी व्यवस्था है। फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर से जुड़े बैकलॉग की परीक्षा अगले वर्ष के संबंधित ऑड सेमेस्टर में दी जा सकती है। इसी तरह सेकंड और फोर्थ सेमेस्टर के बैक ईवन सेमेस्टर में क्लियर करने का मौका मिलता है। यानी बैक पेपर कब दिया जा सकता है, यह सेमेस्टर के हिसाब से तय होता है। छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म और यूनिवर्सिटी की आधिकारिक जानकारी पर नजर रखना जरूरी है। कितने साल में खत्म करनी होगी डिग्री? (Delhi University) तीन साल के अंडरग्रेजुएट कोर्स जैसे BA, BSc और BCom को पूरा करने के लिए अधिकतम पांच साल की अवधि बताई गई है। वहीं दो साल के मास्टर कोर्स के लिए चार साल की अवधि होती है। इस तय अवधि के भीतर छात्रों को सभी बैकलॉग क्लियर करने होते हैं। समयसीमा के अंदर कोर्स पूरा नहीं होने पर डिग्री जारी होने में समस्या आ सकती है और एनरोलमेंट भी समाप्त हो सकता है। प्रमोशन के नियम भी समझें (Delhi University) सिर्फ बैक क्लियर करना ही काफी नहीं है। अगले वर्ष प्रमोशन के लिए भी निर्धारित शैक्षणिक शर्तें पूरी करनी होती हैं। पहले और दूसरे सेमेस्टर के कुल पेपरों में कम से कम 50 प्रतिशत पेपर पास करना जरूरी होता है। अगर छात्र यह शर्त पूरी नहीं करता, तो उसे अगले वर्ष प्रमोशन नहीं मिल सकता। ऐसी स्थिति में ईयर रिपीट करने और लंबित पेपर पास करने की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए DU छात्रों के लिए बैक आने पर घबराने के बजाय सबसे जरूरी बात है कि वे अपने ER, प्रमोशन और बैकलॉग क्लियर करने की समयसीमा को ध्यान से समझें।
नौकरी का मौका हाथ से न जाने दें! ISRO में 10वीं-ITI पास के लिए निकली भर्ती, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी

ISRO Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की यूनिट इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरी ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं और ITI पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कुल 22 पदों पर भर्ती की जानी है और आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है। 5 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार IPRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें। किस पद पर कितनी वैकेंसी? IPRC की इस भर्ती के जरिए कुल 22 पद भरे जाएंगे। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट के 5 पद, टेक्नीशियन बी के 13 पद, कुक ए का 1 पद और फायरमैन ए के 3 पद शामिल हैं। टेक्निकल असिस्टेंट के पद ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से जुड़े हैं। वहीं टेक्नीशियन बी के लिए फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग जैसे ट्रेड शामिल किए गए हैं। 10वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि कुछ पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी पात्र हैं। टेक्नीशियन बी के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI और NCVT से मान्यता प्राप्त NTC या NAC सर्टिफिकेट जरूरी है। कुक ए पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास किसी मान्यता प्राप्त होटल या कैंटीन में कुक के रूप में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए। फायरमैन ए के लिए 10वीं पास होने के साथ निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी करना जरूरी है। वहीं टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा मांगा गया है। सैलरी सुनकर चौंक जाएंगे उम्मीदवार चयन के बाद पद के अनुसार अलग-अलग वेतन मिलेगा। टेक्निकल असिस्टेंट को पे लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 रुपये तक वेतन मिल सकता है। टेक्नीशियन बी के लिए पे लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये और कुक ए व फायरमैन ए के लिए पे लेवल-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये तक वेतन निर्धारित है। कितनी है आवेदन फीस? (ISRO Recruitment) टेक्निकल असिस्टेंट के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। वहीं टेक्नीशियन बी, कुक ए और फायरमैन ए के लिए 500 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। लिखित परीक्षा के बाद होगा अगला टेस्ट टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन बी के लिए लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट होगा। कुक ए के लिए भी लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट लिया जाएगा। फायरमैन ए के लिए लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल जांच होगी। टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन बी की परीक्षा में 80 MCQ सवाल होंगे और 90 मिनट का समय मिलेगा। गलत जवाब पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। कुक और फायरमैन की परीक्षा में 100 सवाल होंगे, जिसके लिए 120 मिनट मिलेंगे। इन परीक्षाओं में गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवार सबसे पहले iprc.gov.in पर जाएं और भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद इसकी कॉपी सुरक्षित रखना न भूलें।
RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में 590 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। इस भर्ती के जरिए पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 590 पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 15 सितंबर से शुरू होगा आवेदन RRB Paramedical Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 तय की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2026 है। ऐसे में उम्मीदवारों को अंतिम दिनों का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। किन पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती में अलग-अलग पैरामेडिकल पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 365 पद नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट के 118, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II के 43, लैब असिस्टेंट ग्रेड II के 31 और रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन के 25 पद हैं। डायलिसिस टेक्नीशियन और ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट के 1-1 पद, ईसीजी टेक्नीशियन के 4 और ऑप्टोमेट्रिस्ट के 2 पद भी भर्ती में शामिल हैं। योग्यता क्या होनी चाहिए? (RRB Paramedical Recruitment 2026) आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने पद की योग्यता और आयु सीमा जरूर जांचनी चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग निर्धारित की गई है। संबंधित पद के अनुसार उम्मीदवार के पास BSc, Diploma, GNM, D.Pharm, DMLT या अन्य मान्य योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा भी पद के हिसाब से अलग है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु 30, 33, 35 या 40 वर्ष तक है। कितनी देनी होगी फीस? जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। खास बात यह है कि स्टेज-1 परीक्षा के बाद फीस वापसी का प्रावधान भी रखा गया है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस किए जाएंगे, जबकि एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को पूरी फीस वापस मिलेगी। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवार सबसे पहले RRB के आवेदन पोर्टल पर जाएं। इसके बाद Apply विकल्प चुनकर जरूरी जानकारी के साथ अकाउंट बनाएं। फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद निर्धारित शुल्क जमा करें। आवेदन पूरा होने पर फॉर्म का प्रिंटआउट या उसकी डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।