Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Diwali School Holiday 2026: दिवाली पर बिहार में लंबी छुट्टी, झारखंड-UP में भी स्कूल रहेंगे बंद; जानें बंगाल का पूरा शेड्यूल

Diwali School Holiday 2026
बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल (AI Generated Image)

Diwali School Holiday 2026: दिवाली आने वाली है और इसके साथ ही स्कूली बच्चों की मौज भी शुरू होने वाली है। त्योहारों के इस मौसम में छात्रों को पढ़ाई से कुछ दिनों का ब्रेक मिलने जा रहा है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में नवंबर के दौरान स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। खास बात यह है कि बिहार के सरकारी स्कूलों के कैलेंडर में दिवाली से लेकर छठ पूजा तक लंबा अवकाश दिया गया है। ऐसे में छात्र और अभिभावक अभी से अपनी छुट्टियों की योजना बना सकते हैं।

बिहार में 7 से 17 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश (Diwali School Holiday 2026)

बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए जारी 2026 के अवकाश कैलेंडर में दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा को मिलाकर 7 नवंबर से 17 नवंबर तक छुट्टियों का समय निर्धारित किया गया है। कैलेंडर में इस अवधि के लिए कुल 10 अवकाश दर्ज हैं। दिवाली 8 नवंबर को है। इसके बाद भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ पूजा के चलते भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस तरह बिहार के सरकारी स्कूलों के बच्चों को त्योहारों के दौरान लंबा ब्रेक मिलने वाला है। हालांकि, छुट्टियों की गिनती और स्कूल खुलने की तारीख के लिए संबंधित स्कूल का कैलेंडर जरूर देखना चाहिए।

झारखंड में दिवाली से छठ तक इन तारीखों पर छुट्टी (Diwali School Holiday 2026)

झारखंड में भी नवंबर का महीना छात्रों के लिए खास रहने वाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के कैलेंडर के अनुसार 8 नवंबर को दिवाली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भैया दूज या चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर अवकाश रहेगा। इसके बाद छठ पूजा के लिए 16 और 17 नवंबर को छुट्टी निर्धारित की गई है। झारखंड में छठ पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है। ऐसे में इस दौरान स्कूलों में छुट्टियों को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खास उत्साह है।

ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2027 : छठ पूजा से पहले नहीं आएगी 10वीं-12वीं की डेटशीट? जानें कब तक करना होगा इंतजार

उत्तर प्रदेश में दिवाली और गोवर्धन पूजा पर बंद रहेंगे स्कूल (Diwali School Holiday 2026)

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के कैलेंडर में भी नवंबर के दौरान कई त्योहारों पर अवकाश दिया गया है। यहां 8 नवंबर को दिवाली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भैया दूज व चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर छुट्टी रहेगी।इसके अलावा 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा और अन्य अवसरों पर वैकल्पिक या स्थानीय छुट्टियां हो सकती हैं। हालांकि, इन तारीखों पर छुट्टी का लाभ स्कूल और स्थानीय आदेश के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

पश्चिम बंगाल में काली पूजा के लिए खास छुट्टियां (Diwali School Holiday 2026)

पश्चिम बंगाल में दिवाली के साथ काली पूजा का भी खास महत्व है। राज्य के अवकाश कैलेंडर के अनुसार 8 नवंबर को काली पूजा और दिवाली के अवसर पर अवकाश रहेगा। इसके अलावा 9 और 10 नवंबर को काली पूजा के लिए अतिरिक्त छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इसके बाद 11 और 12 नवंबर को भाई दूज से जुड़े अवकाश और 16 नवंबर को छठ पूजा के लिए अतिरिक्त छुट्टी भी कैलेंडर में दर्ज है। यानी नवंबर में यहां भी छात्रों को त्योहारों के चलते कई दिन स्कूल से छुट्टी मिलने वाली है।

ये भी पढ़ें- BSF Sub-Inspector Bharti 2026: बीएसएफ में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और सैलरी

छुट्टी से पहले जरूर चेक करें स्कूल का नोटिस (Diwali School Holiday 2026)

दिवाली और छठ के कारण कई राज्यों में स्कूलों का शेड्यूल बदला हुआ रहेगा। हालांकि, सरकारी, निजी, CBSE और ICSE स्कूलों की छुट्टियों में अंतर हो सकता है। कुछ जगहों पर जिला प्रशासन की ओर से अलग आदेश भी जारी किए जा सकते हैं। इसलिए बच्चों और अभिभावकों को सलाह है कि छुट्टियों की योजना बनाने से पहले अपने स्कूल का आधिकारिक नोटिस जरूर देख लें। इससे स्कूल खुलने की तारीख को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!