PowerGrid Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PowerGrid) ने इंजीनियर ट्रेनी के 319 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में इलेक्ट्रिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस ब्रांच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अगर आपके पास GATE 2026 का स्कोरकार्ड है, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है।
किस ब्रांच में कितनी हैं वैकेंसी? (PowerGrid Recruitment 2026)
पावरग्रिड की इस भर्ती के तहत कुल 319 पद भरे जाएंगे। अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच के लिए पदों की संख्या भी तय की गई है।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 250 पद
सिविल इंजीनियरिंग: 48 पद
कंप्यूटर साइंस: 21 पद
कुल पद: 319
सबसे ज्यादा वैकेंसी इलेक्ट्रिकल ब्रांच के लिए रखी गई हैं। वहीं सिविल और कंप्यूटर साइंस के उम्मीदवारों के लिए भी सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।
ये भी पढ़ें- BSF HC RO RM Answer Key 2026: बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल परीक्षा की आंसर-की कल होगी जारी, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड
कौन कर सकता है आवेदन? (PowerGrid Recruitment 2026)
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में फुल टाइम BE, BTech या BSc इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या इसके बराबर CGPA होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास GATE 2026 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। इलेक्ट्रिकल पदों के लिए इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल पावर या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी डिग्री होनी चाहिए।
सिविल पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस पदों के लिए कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा भी जान लें (PowerGrid Recruitment 2026)
पावरग्रिड इंजीनियर ट्रेनी भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 11 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। SC, ST, OBC और अन्य पात्र आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन? (PowerGrid Recruitment 2026)
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन GATE 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होना पड़ सकता है। इसमें ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की जांच और मेडिकल प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसलिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी प्रमाणपत्र तैयार रखने चाहिए।
कितनी देनी होगी आवेदन फीस? (PowerGrid Recruitment 2026)
आवेदन करने वाले सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। वहीं SC, ST, PwBD और विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें- SSC GD Final Answer Key 2026: एसएससी ने जारी की फाइनल आंसर की, 17 नवंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे रिस्पॉन्स शीट
18 नवंबर से पहले ऐसे करें आवेदन (PowerGrid Recruitment 2026)
पावरग्रिड इंजीनियर ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन करने का तरीका काफी आसान है।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर Careers या Job Opportunities सेक्शन खोलें।
3. Engineer Trainee Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
4. GATE 2026 से जुड़ी जानकारी और मांगे गए विवरण भरें।
5. जरूरी दस्तावेज और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
6. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या कॉपी सुरक्षित रख लें।
आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें