Section-Specific Split Button

Trending Topic: सीबीएसई 12वीं बोर्ड एग्जाम रद्द होंगे या नहीं? सोमवार को होगा अब फैसला

कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई को टाल दिया गया है। इसका फैसला अब सोमवार को किया जाएगा। नई दिल्लीः देश में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से चर्चा जारी है। कई लोग परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर रहे हैं। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के एग्जाम रद्द होंगे या नहीं? इसका फैसला अब सोमवार को किया जाएगा। आपको बता दें की देश में कोरोना लहर को कारण सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। एडवोकेट ममता शर्मा ने केंद्र, सीबीएसई और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) को सीबीएसई और आईसीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की थी। इस याचिका के बाद सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन और दायर किया गया है। सीबीएसई 12वीं परीक्षाओं को लेकर 300 छात्र भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना को पत्र लिखकर कर परीक्षाएं रुकवाने की मांग कर चुके हैं। छात्रों ने मुख्य न्यायाधीश से यह भी मांग की वह केंद्र सरकार को इस संबंध में निर्देश दे कि वैकल्पिक असेसमेंट योजना उपलब्ध कराई जाए।

ज्वलंत मुद्दा: धांधली के कारण एक और अहम भर्ती परीक्षा रद्द, लाखों युवा अभ्यर्थी का करियर प्रभावित

उत्तर प्रदेश में कथित धांधली को लेकर बीते वर्षों में अब तक कई परीक्षाएं रद्द हो चुकी है। इसी क्रम में अब एक परीक्षा रद्द कर दी गई है, जिसके कारण राज्य के 9.50 लाख युवा उम्मीदवारों का करियर प्रभावित हो गया है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के कारण बीते वर्षों में कई परीक्षाएं रद्द की जा चुकी है। इसी क्रम में अब एक और भर्ती परीक्षा धांधली की भेंट चढ़ गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की गई ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित 1953 पदों की भर्ती परीक्षा को धांधली के कारण रद्द कर दिया गया है। परीक्षा के रद्द होने के कारण इसमें शामिल हुए 9.50 लाख युवा अभ्यर्थियों का करियर प्रभावति हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने साल 2018 में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस परीक्षा के लिये लगभग 14 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें में लगभग 9.50 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा मैं शामिल हुए थे। राज्य भर में 16 जिलों के 572 केंद्रों पर आयोजित की गई इस परीक्षा का परिणाम डेढ़ वर्ष पहले ही जारी हो चुका था। लेकिन अब इसमें धांधली उजागर हुई है, जिसके बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। एसआईटी की प्रारंभिक जांच में इस परीक्षा में धांधली पाई गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। एसआईटी द्वारा मामले की जांच जारी है। इसके साथ ही आयोग ने भविष्य में होने वाली तीन और परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला लिया है।  बता दें कि आयोग द्वारा 30 मई 2018 को इस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया था। आवेदन की आखिरी तारीख 29 जून 2018 निर्धारित की गई थी। 14 लाख उम्मीदवारों वाली इस भर्ती परीक्षा में जनरल वर्ग के लिए 1056 सीटें, ओबीसी वर्ग के लिए- 484 सीटें और एससी वर्ग के लिए- 386 सीटें आरक्षित थी। परीक्षा रद्द होने के साथ 9.50 लाख युवा प्रभावित हो गये हैं।   

SC Verdict on UPSC 2021: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उम्र पार कर चुके प्रत्याशियों को लगा बड़ा झटका, जानें पूरी डिटेल

यूपीएससी 2020 की परीक्षा देने के अंतिम मौके से चूकने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को छात्रों को एक बड़ा झटका दिया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में आयु वर्जित होने वाले प्रत्याशियों को आज कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे प्रत्याशियों को अतिरिक्त मौका देने से इनकार कर किया है। बुधवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स 2021 के एक्सट्रा अटेम्‍प्‍ट के मामले में आयुसीमा पार करने वाले प्रत्याशियों को राहत नहीं दी है। अदालत का ये फैसला 2000 से ज्यादा प्रत्याशियों के लिए एक बड़ा झटका है। ऐसे प्रत्याशियों का कोरोना के चलते साल 2020 में अंतिम प्रयास पूरा हो चुका था। अदालत ने यह माना कि परीक्षा की तैयारी के लिए सभी को पर्याप्‍त समय मिला है और यदि एक्‍स्‍ट्रा अटेम्‍प्‍ट के लिए ऐज रिलेक्‍शेसन दिया जाता है तो यह अन्‍य स्‍टूडेंट्स के साथ अन्‍याय होगा। इसके बाद आगे भी छात्र इस फैसले का हवाला देकर ऐज रिलेक्‍शन की मांग कर सकते हैं जिसका कोई अंत नहीं निकलेगा। बता दें कि याचिकाकर्ताओं ने उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई थी कि वह कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न व्यवधानों के कारण यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2020 में उपस्थित नहीं हो पाए। इसके बदले उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स 2021 के लिए अतिरिक्त प्रयास देने की मांग की थी।

Trending Topic: जानिये Twitter के इस नये ट्रेंड के बारे में, ‘बहाना नहीं बहाली चाहिए’ हो रहा ट्रेंड क्यों है चर्चा में

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर रविवार दोपहर से ‘बहाना नहीं बहाली चाहिए’ लगातार ट्रेंड हो रहा है, अब तक बड़ी संख्या में इस हैशटेग पर Tweet हो चुके हैं। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट में जानिये इस ट्रेंड के बारे में नई दिल्ली: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आज दोपहर बाद से ‘बहाना नहीं बहाली चाहिए’ लगातार ट्रेंड हो रहा है। खबर लिखे जाने के वक्त तक इस हैश टैग पर एक लाख से अधिक ट्विट किये जा चुके थे। ‘बहाना नहीं बहाली चाहिए’ हैश टैग पर ट्विट करने वालों में अधिकतर युवा है, जो देश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षित करा रहे हैं। युवाओं के संगठन ‘युवा हल्ला बोल’ द्वारा ट्विटर पर चलाये जा रहे इस हैशटैग पर देश भर के युवा यूजर्स सरकार पर तंज भी कस रहे हैं। उनका कहना है कि विभिन्न राज्यों में खाली पड़े लाखों शिक्षकों समेत तमाम सरकारी पदों पर योग्य और शिक्षित युवाओं को तुरंत बहाल करना चाहिये और इसके लिये सरकार को अब किसी तरह का बहाना नहीं बनाना चाहिये। डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में ‘युवा हल्ला बोल’ से जुड़े गोविंद मिश्रा का कहना है कि यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में पिछले चार सालों से कई सरकारी पद खाली है। यूपीपीएससी समेत कई विभागों से संबंधित सरकारी नियुक्तियों के लिये या तो परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा रही हैं या फिर ये पद विभिन्न कारणों से खाली है। इसी तरह शिक्षकों के भी लाखों पद है, जिन पर सरकार नियुक्तियां नहीं कर रही है। गोविंद मिश्रा का कहना है कि सरकारी पदों पर नियुक्तियां न होने के कारण लाखों की तादाद में युवाओं के बीच बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

UPSC Prelims 2021 Notification: नोटिफिकेशन के इंतजार के बीच आई यूपीएससी से जुड़ी ये बड़ी खबर

यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर आई है। IAS और IFS प्रिलिम्स के लिए यूपीएससी ने ये अपडेट दिया है। नई दिल्लीः यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नोटिफिकेशन के इंतजार के बीच आयोग ने एक खास अपडेट दिया है। आयोग द्वारा आज, 10 फरवरी 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी अपडेट के मुताबिक यूपीएससी 2021 नोटिफेकिशन जल्द ही जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि सर्वोच्च न्यायालय में पिछले वर्ष की परीक्षा देने से कोविड-19 के कारण वंचित रह गए अंतिम अवसर वाले उम्मीदवारों को एक और अवसर दिये जाने की चल रही सुनवाई के मद्देनजर संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आज जारी होने वाली अधिसूचना को फिलहाल रोका गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 की संयुक्त अधिसूचना आज, 10 फरवरी 2021 को जारी होने वाली थी। इस बीच यूपीएससी ने एक और बात क्लीयर कर दी है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि 27 जून 2021 को ही होगा।

UPSC Prelims 2021 Notification: इस दिन जारी होगा यूपीएसससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 की संयुक्त अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली हैं। नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग कल 10 फरवरी, बुधवार को नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सिविल सेवा और वन सेवा की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए 2 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। साल 2021 के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी होने के साथ आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होनी है। यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 का आयोजन 27 जून को आयोजित करवाई जाएगी। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन कर पाएंगे।

CBSE: कक्षा 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर

कक्षा 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। नई दिल्लीः कोरोना काल के कारण किसी कारणवश स्कूलों में प्रवेश ने ले पाने वाले विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक अच्छा फैसला लिया है। अब जो बच्चे कोरोना के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। कक्षा 9,11 और 10वीं व 12वीं के जो छात्र रजिस्ट्रेशन एक बार फिर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 फरवरी 2021 है। सीबीएसई ने अपने इस फैसले में कहा है कि सभी स्कूलों और उनके संगठनों की ओर से आग्रह किया गया था कि, कक्षाओं की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए, ताकि छूते बच्चे भी प्रवेश पा सके।

CBSE Exam Date Sheet 2021: 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, जानें कब से होंगे एग्जाम

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी। जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम और कैसे करें टाइम टेबल डाउनलोड नई दिल्लीः शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई 12वीं और 10वीं परीक्षा की डेटशीट जारी किया। 4 मई 2021 से परीक्षा शुरू होगी। शिक्षा मंत्री ने आज, 2 फरवरी 2021 को सीबीएसई डेटशीट 2021 जारी करते हुए कहा कि बोर्ड द्वारा सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम को तैयार करने में हर पहलू को ध्यान में रखा गया है। जो बच्चे इस साल बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं वो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ परीक्षा देने वाले बच्चों को एग्जाम हॉल में जाने के दौरान फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। इसके अलावा सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन जरूरी होगा। सभी स्कूल 1 मार्च से प्रैक्‍ट‍िकल एग्‍जाम आयोजित करेंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे।

CBSE Date Sheet 2021: जानें कब जारी होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की तैयारी कर रहे सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए स्टूडेट्स के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी होने वाली है। नई दिल्लीः सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की तैयारी में जुटे सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए स्टूडेट्स के लिए जरूरी खबर है। कक्षा 10 और कक्षा 12 में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल कल, 2 फरवरी 2021 को जारी किया जाएगा। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन 4 मई से 10 जून तक किए जाने की घोषणा की थी। सीबीएसई बोर्ड टाइम-टेबल 2021 को बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट, cbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स इस वेबसाइट से अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा।

DU Colleges Reopen: दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज इस दिन खुलेंगे, जानिए कितनी प्रतिशत होगी स्टाफ स्ट्रेंथ

दिल्ली विश्वविद्यालय और इसके सभी कॉलेज को खोलने की तारीख आ गई है। इस संबंध में दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों/सेक्शन इंचार्ज/ यूनिट हेड को आदेश जारी किया है। नई दिल्लीः कोरोना काल में बंद हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी भी अब लंबे समय के बाद खुलने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों/सेक्शन इंचार्ज/ यूनिट हेड को आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय व इसके सभी कॉलेज एक फरवरी से नियमित रूप से 100 फीसदी स्टाफ के साथ खुलेंगे। डीयू ने कहा है कि यह कॉलेज हेड, सेक्शन हेड/यूनिट हेड की जिम्मेदारी होगी कि वह इस प्रकार से स्टाफ के आने और जाने का समय निर्धारित करें जिससे कि प्रवेश व निकास द्वार पर अनावश्वक भीड़ न हो। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए स्टाफ को अलग-अलग टाइमिंग पर बुलाया जा सकता है। जैसे 9 बजे से 5:30 तक की एक शिफ्ट और दूसरी शिफ्ट 9:30 से 06:00 बजे तक रखी जा सकती है।

error: Content is protected !!