Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

AI Revolution: अब सिर्फ कोडिंग नहीं, डिजिटल मार्केटिंग और टीचिंग में भी चाहिए AI स्किल्स!

डिजिटल मार्केटिंग और टीचिंग के लिए चाहिए एआई (Img: AI Generated Image)

New Delhi: अगर आप सोचते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल केवल कोडिंग या आईटी सेक्टर तक सीमित है (AI Revolution), तो आप गलत हैं। भारत के जॉब मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। नौकरी देने वाली कंपनियों को अब हर फील्ड में AI जानने वाले प्रोफेशनेल्स की तलाश है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में AI-स्किल्स वाली जॉब पोस्टिंग्स में सालाना आधार पर 112.4% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

टेक के बाहर भी AI की धूम (AI Revolution)

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियां अब सिर्फ AI एक्सपर्ट या डेटा साइंटिस्ट नहीं रख रही हैं, बल्कि वे चाहती हैं कि उनके सामान्य कर्मचारी भी रोजमर्रा के काम में AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकें। सबसे ज्यादा मांग इन सेक्टर्स में देखी जा रही है:

  • वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग
  • डिजिटल मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट
  • टीचिंग और एजुकेशन

छोटे शहरों (Tier-3) में बढ़ रहे हैं मौके (AI Revolution)

अब नौकरियां सिर्फ दिल्ली, बेंगलुरु या मुंबई तक सीमित नहीं हैं। Tier-3 शहरों में जॉब पोस्टिंग 30.6% बढ़ी हैं, जो Tier-2 (16.1%) और Tier-1 (7.3%) शहरों के मुकाबले काफी तेज रफ्तार है।

  • गुवाहाटी में जॉब्स में 48.4% की बढ़ोतरी देखी गई।
  • वाराणसी में 41.7% और देहरादून में 28.5% का उछाल आया।

क्विक-कॉमर्स और सप्लाई चेन में भी तेजी (AI Revolution)

क्विक-कॉमर्स (10 मिनट डिलीवरी ऐप्स) सेक्टर में जॉब पोस्टिंग 60.3% बढ़ी हैं। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन सेक्टर में भी भारी हायरिंग हो रही है।

युवाओं (Gen Z) के लिए बड़ा मौका (AI Revolution)

इस तिमाही में कुल जॉब अप्लाई करने वालों में 72.9% युवा (Gen Z) थे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement