Section-Specific Split Button

Success Tips: नये दौर में Decision Science के साथ बनाए करियर, जानें कैसे

जिस तरह से दुनिया ऑनलाइन शिफ्ट हो रही है, ऐसे में डाटा का महत्व हर इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए पेशे के तौर पर डिसीजन साइंस में अच्‍छा मौका हैं। नई दिल्ली: जिस तरह से दुनिया ऑनलाइन शिफ्ट हो रही है, ऐसे में डाटा का महत्व हर इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा है। वहीं अगर एडवांस स्‍टोरेज टैक्नोलॉजी की वजह से बड़ी मात्रा में ऐसे डाटा को आसानी से स्टोर कर सकते है। बिजनेस डिसिजन लेने के लिए डाटा का प्रभावी ढंग से उपयोग करना बेहद जरूरी है। इसके लिए पेशे के तौर पर डिसीजन साइंस में अच्‍छा मौका हैं। Tips डाटा के इस फील्‍ड में डाटा विज्ञानी के रूप में करियर शुरू करने के लिए इससे संबंधित आवश्यक ज्ञान होना जरूरी है। आर प्रोग्रामिंग की अच्छी समझ होनी चाहिए। जावा, पर्ल या सीसी प्‍लस प्‍लस के साथ पायथन सबसे लोकप्रिय कोडिंग भाषा पूरा ज्ञान होना चाहिए

Govt Jobs: इस राज्य में निकली हजारों की संख्या में PGT पद पर भर्ती, जानिए आवेदन से जुड़ी सारी डीटेल

नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी विभागों में जारी भर्ती के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी… नई दिल्ली: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के लिए PGT पद पर हजारों की संख्या में भर्ती निकाली है। नौकरी: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कुल पदों की संख्या: 3120 पदों का विवरण पीजीटी जीव विज्ञान: 218 पदपीजीटी रसायन शास्त्र: 227 पदपीजीटी भूगोल: 164 पदपीजीटी हिंदी: 163 पदपीजीटी अर्थशास्त्र: 167 पदपीजीटी इतिहास: 182 पदपीजीटी संस्कृत: 169 पदपीजीटी भौतिक शास्त्र: 251 पदपीजीटी गणित: 185 पदपीजीटी वाणिज्य: 200 पदपीजीटी अंग्रेजी: 211 पद आवेदन शुल्क: 100 रुपये अंतिम तिथि: 22 नवंबर 2022 वेबसाइट: jssc.nic.in

Success Tips: मेटावर्स इंडस्ट्री में है अनेक संभावनाएं, जानिए इस फिल्ड में करियर के प्रमुख विकल्प

इन दिनों मेटावर्स इंडस्ट्री में युवाओं के लिए बहुत सारी संभावनाएं है। वहीं कई भारतीय स्टार्टअप भी मेटावर्स टैक्निकल का उपयोग कर दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ें इस फिल्ड में करियर बनाने के प्रमुख विकल्प नई दिल्ली: इन दिनों मेटावर्स इंडस्ट्री में युवाओं के लिए बहुत सारी संभावनाएं है। वहीं इस इंडस्ट्री में युवाओं की भी गहरी रुचि देखने को मिल रही है। इसके अलावा कई भारतीय स्टार्टअप भी मेटावर्स टैक्निकल का उपयोग कर दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। मेटावर्स की मांग गेमिंग, ई-कामर्स कंपनियों के अलावा डिजिटल मीडिया, एजुकेशन, फैशन जैसी इंडस्ट्री में भी काफी बढ़ रही हैं। करियर के प्रमुख विकल्प 1.एनएफटी डिजाइनर एआर एवं वीआर डिजाइनर 3D माडलर वर्चुअल फैशन डिजाइनर मेटावर्स मार्केटिंग स्पेशलिस्ट गेम डिजाइनर्स क्रिप्टो आर्टिस्ट

Govt Jobs: इस विभाग ने निकली 900 पदों के लिए वैकेंसी, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस विभाग ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड/ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों की बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए उन्होंने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं। नौकरी: एनएलसी इंडिया लिमिटेड कुल पदों की संख्या: 901 पदों का विवरण ट्रेड अप्रेंटिस: 728 नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुए अप्रेंटिस: 173 आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेडों में आईटीआई सहित अन्य जरूरी जानकारी होनी चाहिए अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2022 वेबसाइट: nlcindia.in

Success Tips: आसान भाषा में समझे शेयर मार्केट और IPO की ये खास बातें

अगर आप भी शेयर मार्केट और IPO में कैरियर बनाने चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नई दिल्ली: वैसे तो शेयर बाजार में लोग कई सालों से निवेश कर रहे हैं, लेकिन इन दिनों शेयर बाजार युवाओं को भी आकर्षित कर रहा हैं। बता दें कि शेयर बाजार में भी दो मार्केट होते हैं, जिसमें पहला होता है प्राइमरी मार्केट और दूसरा सेकेंडरी मार्केट होता है। इन दोनों में ही बाजार में कंपनियां लिस्ट होती हैं, जिनके स्टॉक्स खरीदे और बेचे जाते हैं। सेकेंडरी मार्केट में लिस्ट होने से पहले किसी भी कंपनी को प्राइमरी मार्केट में अपना IPO लाना होता है। जिसके लिए प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 200 लोगों को प्राइवेट प्लेसमेंट के रूप में शेयर बाटना होता है। IPO को निवेशकों द्वारा एक प्राइस बैंड पर सब्सक्राइब किया जाता है। IPO लाकर कंपनी सेकेंडरी मार्केट में लिस्ट हो जाती है।

Trending Topic: IGNOU ने बढ़ाई एग्जाम फॉर्म भरने की डेट, पढ़ें पूरी डीटेल

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आई है, IGNOU ने परीक्षा फार्म भरने की तारीख को बढ़ा दिया है। नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने टर्म एंड एग्जाम के फार्म भरने की तारीख को बढ़ा दिया है। IGNOU ने ये दूसरी बार परीक्षा फार्म भरने की डेट को बढ़ाया है। IGNOU की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ डा. मनोरमा सिंहक द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार अब छात्र 10 नवंबर रात 12 बजे तक बिना लेट फीस अपना एग्जाम फार्म भर सकते हैं। 10 नवंबर के बाद छात्रों को एग्जाम फार्म भरने के लिए लेट फीस के रूप में 200 रुपये प्रति कोर्स देना होगा। इस संबंध में इग्नू की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ डा. मनोरमा सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि IGNOU की सत्रांत परीक्षाएं 2 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेंगी।

Trending Topic: यूपी की इस यूनिवर्सिटी के कुलपति भ्रष्टाचार का आरोप, मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्याल कुलपति पर भ्रष्टाचार से गंभीर आरोप लगे हैं। कुलपति पर बिलों के भुगतान के बदले कमीशन लेने का आरोप है। जानिए पूरा मामला लखनऊ: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति पर भ्रष्टाचार से गंभीर आरोप लगे हैं। कुलपति पर बिलों के भुगतान के बदले कमीशन लेने का आरोप है। विश्वविद्यालय के कुलपति का नाम प्रोफ़ेसर विनय पाठक है। विनय पाठक पर भ्रष्टाचार के ये गंभीर आरोप कई यूनिवर्सिटी में परीक्षा संचालन का जिम्मा संभालने वाली कंपनी डीजीटेक्स टेक्नोलॉजी इंडिया के एमडी डेविड मारियो डेविस ने लगाये हैं। शनिवार को लखनऊ के इंदिरानगर थाने में डेविड मारियो ने प्रोफेसर विनय पाठक समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। FIR में डेविस ने प्रोफेसर पर आरोप लगाया है कि डॉ भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के कुलपति रहने के दौरान विनय पाठक ने बिलों के भुगतान करने के एवज में उनसे 15 फीसदी कमीशन की मांगा है। जब उन्होंने कमीशन देने ने मना किया तो प्रोफेसर ने कॉट्रेक्ट खत्म करने की धमकी दी। अपने FIR डेविड ने ये भी बताया कि उन्होंने प्रोफेसर को कमीशन के रूप में अब तक 1.41 करोड़ रुपये भी दिए हैं। ये पैसे प्रोफेसर ने खुर्रमनगर निवासी एक्सेल आईसीटी कंपनी के मालिक अजय मिश्रा के माध्यम से लिये। इतना ही नहीं डेविड ने अपनी शिकायत में भी कहा कि साल 2022-23 के कॉन्ट्रेक्ट करवाने के बदले भी कमीशन की मांग की थी। जब डेविड ने उसकी ये मांग पूरी नहीं कि तो उसने ये कॉन्ट्रेक्ट अजय मिश्रा को दे दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंप दी गई। एसटीएफ ने इस मामले में एक निजी कंपनी के मालिक अजय मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है।

Govt Jobs: कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने निकाली विभिन्न पदों की बंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने विभिन्न पदों की बंपर भर्ती का नॉटिफिकेशन जारी किया है। पढ़िए पूरी डीटेल नई दिल्ली: कृषि के क्षेत्र में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने विभिन्न पदों की बंपर भर्ती का नॉटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए उन्होंने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं। नौकरी: कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) कुल पदों की संख्या: 349 पदों के नाम: हेड ऑफ डिविजन/सीनियर साइंटिस्ट-कम-हेड आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए आवेदन शुल्क: 1500 रुपये अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2022 वेबसाइट: asrb.org.in

HPPSC AE Result 2022: एचपीपीएससी एई परीक्षा परिणाम जारी, यहां करें चेक

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सहायक अभियंता परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यार्थी अपना रिजल्ट यहां चेक कर सकते हैं। नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सहायक अभियंता (HPPSC AE)की परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिये है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जा कर अपना रिजल्ट चेक सकते हैं।

Govt Jobs: इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली ग्रुप सी और डी के 3932 पदों की भर्ती, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप सी और डी के विभन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप सी और डी के विभन्न पदों के लिए वैंकसी का नॉटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए उन्होंने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं। नौकरी: इलाहाबाद हाईकोर्ट कुल पदों की संख्या: 3932 पदों का विविरण ग्रुप सी के पद: 1186 ग्रुप डी के पद: 1699 आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए शैक्षिणक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में बीकॉम होना चाहिए आवेदन शुल्क: 1000 रुपये / 800 रुपये (पदों के निर्धारण के अनुसार अलग-अलग आवेदन शुल्क है अंतिम तिथि: 13 नवंबर, 2022 वेबसाइट: recruitment.nta.nic.in

error: Content is protected !!