Section-Specific Split Button

यूपी पुलिस में बड़े स्तर पर होने जा रही है भर्ती, पेपर लीक को लेकर सरकार सख्त

उत्तर प्रदेश में शासन बड़े स्तर पर भर्ती करने जा रहा है। जिसमें 60 हजार कॉन्स्टेबलों की भर्ती की जाएगी। युवाओं को लंबे समय से इसका इंतजार था। वहीं इस बार सरकार पेपर लीक को लेकर गंभीर दिख रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट लखनऊ: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यूपी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने 60 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं यूपी सरकार ने पेपर लीक को लेकर भी कड़ा कानून बनाया है। अगर किसी भी हालत में पेपर लीक होता है तो सरकार उसपर सख्त कार्यवाही करेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार आरक्षी की भर्ती के लिए फरवरी में आयोजित परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द किए जाने के चलते इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अनियमितताओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। बोर्ड ने पुनर्परीक्षा की तारीखों के ऐलान के साथ ही साथ इस बार की परीक्षा में नकल करने या कराने तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं में संलिप्तता होने पर एक करोड़ रुपये के जुर्माने और आजीवन कारावास या दोनों, आदि कठोर दण्ड दिए जाने की भी घोषणा की है। आपको बताते चलें कि पेपर लीक होने को लेकर पूरे देश के युवाओं में गुस्सा है। जिसको देखते हुए सरकार भी इसे गंभीरता से ले रही है। इस बार पेपर लीक होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं एजेंसी को भी ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है। इसकी को लेकर पेपर लीक करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

LIC Recruitment 2024: एलआईसी में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन

एलआईसी में नौकरी का बेहतरीन मौका नई दिल्ली: जीवन बीमा निगम में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसके लिए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने विभिन्न राज्यों के लिए जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इच्छुक उम्मीदवार एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।  आवेदन की तिथिएलआईसी एचएफएल के तहत इन पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे 14 अगस्त तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।  पदों की संख्याइस भर्ती के माध्यम से कुल 200 पदों पर बहाली की जाने वाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयु सीमा उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। योग्यता उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट (न्यूनतम कुल 60% अंक) की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर सिस्टम का ऑपरेशन और काम करने का नॉलेज होना चाहिए।  आवेदन शुल्कएलआईसी एचएफएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 800 रुपये प्लस जीएसटी@ 18% भुगतान करना होगा. यह शुल्क सभी उम्मीदवारों पर लागू होता है और वापस नहीं किया जाएगा।  चयन प्रक्रिया एलआईसी एचएफएल भर्ती 2024 के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन फाइनल मेरिट लिस्ट और ऑनलाइन परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू के संयुक्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

CA फाउंडेशन जून 2024 परीक्षाओं के नतीजे ICAI 29 जुलाई को करेगा घोषित

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) ने CA फाउंडेशन कोर्स की जून 2024 सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 24 26 28 और 30 जून को किया था। नई दिल्ली: सीए फाउंडेशन जून 2024 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट फाउंडेशन कोर्स की जून 2024 सत्र की आयोजित की गई परीक्षाओं के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। संस्थान द्वारा आज, 26 जुलाई को जारी अपडेट के मुताबिक सीए फाउंडेशन जून परीक्षाओं के परिणाम 29 जुलाई की देर शाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम लिंक icai.nic.in पर होगा एक्टिव ऐसे में ICAI CA फाउंडेशन जून 2024 परीक्षाओं में सम्मिलित हुए सम्मिलित हुए हजारों छात्र-छात्राओं का नतीजों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने जाएगा। इस बीच स्टूडेंट्स को परिणाम देखने के स्टेप को समझ लेना चाहिए। ICAI द्वारा सभी CA के सभी कोर्सेस के लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, icai.org के स्टूडेंट्स सेक्शन में प्रकाशित किए जाते हैं, जबकि नतीजों को देखे जाने के लिए लिंक को अन्य आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर एक्टिव किया जाता है। औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नए पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना परिणाम और प्रश्न-पत्र अनुसार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। साथ ही दिए गए लिंक पर क्लिक करके स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड भी कर सकेंगे। बता दें कि ICAI ने CA फाउंडेशन कोर्स की जून 2024 सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 24, 26, 28 और 30 जून को किया था। इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं को नतीजों का इंतजार था, जिसकी तारीख और समय (CA Foundation Result June 2024 Date & Time) की घोषणा संस्थान द्वारा अब कर दी गई है।

school holidays: उत्तर प्रदेश में कांवड़ के मद्देनजर 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानियें महत्वपूर्ण डेट

उत्तर प्रदेश में सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर 8 दिन की छुट्टी की मंजूरी दे दी है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट लखनऊ: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में अवकाश की घोषणा की जा चुकी है। ज्यादातर जिलों में सभी स्कूलों और कॉलेजों को आठ दिनों तक बंद रखने की घोषणा की गई है यूपी में कांवड़ यात्रा की छु्ट्टियां कल, 26 जुलाई से शुरू हो रही हैं। जिन भी जिलों में भीड़ अधिक रहती है उन सभी जनपदों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद रखा जाएगा। यूपी के साथ उत्तराखंड के भी कई जिलों में छुट्टी का एलान किया गया है। जहां यूपी में कांवड़ यात्रा के समय लगने वाले मेले को लेकर स्कूलों में छुट्टी रखी जा रही हैं वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में कांवड़ मेले को लेकर छुट्टी की घोषणा की गई है।

CUET-UG: सीयूईटी-यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी की गई जारी, साइट पर जाकर कर सकते हैं जांच

सीयूईटी यूजी के पेपेर को लेकर फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी उनकी वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)ने आज 25 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। फाइनल आंसर की ओएमआर, सीबीटी मोड के लिए जारी की गई है। उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए सीयूईटी-यूजी अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। नटीए ने 7 जुलाई को सभी विषयों के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की और 9 जुलाई तक आपत्तियां स्वीकार कीं। उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई और उसे अंतिम उत्तर कुंजी में शामिल किया गया

Education Loan: डॉक्टर, इंजीनियर बनने की राह में पैसा बन रहा रोड़ा, तो ऐसे मिलेगा एजुकेशन लोन

डॉक्टर, इंजीनियर की सपना देखने वाले छात्रों के लिए खुशी की खबर है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में एडमिशन शुरू हो चुके हैं। प्रत्येक युवा जीवन में कुछ ना कुछ बनना चाहता है। लेकिन मेडकिल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की फीस चुकाना हर एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है। ऐसे में हम स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए एजुकेशन लोन की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर आए हैं। इसके जरिए आप बिना किसी समस्या के आसानी से एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते/सकती हैं। हायर स्टडी के लिए एजुकेशन लोन लेना है तो किसी संस्थान में कन्फर्म एडमिशन और अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। जिस कोर्स में एडमिशन लिया है वह वह जॉब ओरिएंटेड, डॉक्टरोल कोर्स, पीएचडी या डिप्लोमा आदि होना चाहिए। एजुकेशन लोन के कुछ मानदंड इस प्रकार हैं- एजुकेशन लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स1.पहचान प्रमाण पत्र- पैन/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता पहचान पत्र आदि2.निवास प्रमाण पत्र (टेलिफोन बिल, बिजली बिल, पानी बिल, पाइप्ल्ड गैस बिल की प्रति आदि में से कोई)3.आय प्रमाण पत्र4. वैध भारतीय पासपोर्ट (विदेश में पढ़ाई करनी हो अगर)5. शैक्षिक रिकॉर्ड6.प्रवेश परीक्षा के परिणाम जिसके माध्यम से एडमिशन लेना है7.प्रवेश का प्रमाण8. स्टडी की लागत का विवरण/व्यय सूची9. 2 पासपोर्ट साइज फोटो देश में कई बैंक और इंस्टीट्यूशन एजुकेशन लोन देते हैं। ऐसे में सबसे पहले इन बैंकों और इंस्टीट्यूशन में जाकर या इनकी वेबसाइट पर विजट करके ब्याज दर, लोन चुकाने की शर्तें आदि के बारे में जानकारी जुटाएं। इसमें जो बेस्ट हो उसका चुनाव करें। एजुकेशन लोन के लिए बैंक या इंस्टीट्यूशन सेलेक्ट करने के बाद अप्लीकेशन फॉर्म भरने का समय है। अप्लीकेशन फॉर्म ऋणदाता की वेबसाइट पर मिल जाएगा. भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अनुसार, एजुकेशन लोन के लिए आवेदन विद्या लक्ष्मी पोर्टल www.vidyalakshmi.co.in के माध्यम से आवेदन किए जाने हैं। बैंक सारी जानकारियां वेरीफाई करने के बाद एजुकेशन लोन अप्रूव कर सकता है। इसमें आवेदक के माता-पिता/अभिभावकों में एक को गारंटर बनाता है। इसमें गारंटर के क्रेडिट स्कोर की भी जांच की जाती है। इसके अलावा आवेदक को एक वचन पत्र देने के साथ आश्वासन पत्र पर हस्ताक्षर भी करने होते हैं। बैंक यह सब लोन निर्धारित अवधि के भीतर चुकाने की गारंटी के तौर पर करता है।

Up Police Constable Recruitment Exam Date: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का हुआ एलान, जानिए किस दिन होगी परीक्षा

प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो चुका है। रद्द हुई सिपाही की 60244 पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन अगस्त में किया जाएगा। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई थी जिसके बाद अभ्यर्थियों ने काफी हंगामा किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निर्देशित किया गया था कि यह परीक्षा 6 महीने के अंदर पुनः आयोजित कराई जाएगी और आखिरकार परीक्षा तिथि का ऐलान हो गया।  बता दें कि प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती 2023 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में करीब पांच लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

ITBP Bharti 2024: 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

ITBP ने युवाओं के लिए नई भर्ती निकाली है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: पैरा मिलिट्री में नौकरी तलाशने वाले युवकों के लिए बड़ी खबर है। आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल/ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।आवेदन की तारीख – 20 जुलाई से शुरूआवेदन करने की आखिरी तारीख -18 अगस्त 2024पदों की संख्या- 51आवेदन शुल्क – इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क माफ है, इन्हें किसी प्रकार की एप्लीकेशन फीस नहीं देनी है।आवेदक की योग्यताइन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो इसके साथ ही उसके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा भी हो। ये पद कॉबलर और टेलर के लिए हैं। अगर एज लिमिट की बात करें तो इन वैकेंसी के लिए 18 से 23 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र में कुछ समय तक काम करने का अनुभव है तो ये आपके लिए और अच्छा रहेगा।जानकारी के अनुसार ये पद कॉन्स्टेबल/ट्रेड्समैन के हैं। इनके लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए आपको इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – itbpolice।nic।inसेलेक्शन प्रक्रिया- इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा पास करने के बाद होगा। इसमें सबसे पहले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट लिया जाएगा। जो कैंडिडेट्स इसे पास कर लेंगे उन्हें लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले चयन का अंतिम राउंड यानी डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए जाएंगे। सभी चरण पास करने के बाद ही कैंडिडेट्स का सेलेक्शन फाइनल होगा।

IIT Mandi: आईआईटी मंडी ने म्यूजिक और म्यूजोपैथी में लॉन्च किये एमएस और पीएचडी प्रोग्राम, 15 जुलाई तक आवेदन का मौका

नई दिल्ली: आईआईटी मंडी की ओर से ने संगीत और म्यूजोपैथी में एमएस और पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने का एलान किया है। ऐसा करने वाले आईआईटी मंडी देश का पहला संस्थान बन गया है। यह कोर्सेज आईआईटी मंडी के सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड मेंटल हेल्थ एप्लीकेशन (IKSHMA) द्वारा लॉन्च किये गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं वे इसमें 15 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म से जुड़ी विस्तृत डिटेल और फॉर्म लिंक ऑफिशियल वेबसाइट iksmha.iitmandi.ac.in/musopathy.php पर उपलब्ध है। पार्ट टाइम या फुल टाइम दोनों तरह से कर सकते हैं कोर्स आईआईटी मंडी की ओर से स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए यह कोर्स पार्ट टाइम एवं फुल टाइम दोनों ही प्रकार में उपलब्ध करवाए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर इसे पूरा कर सकते हैं। कैसे करें आवेदन इस प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल iksmha.iitmandi.ac.in/musopathy.php पर जाना होगा। यहां आपको अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करके जानकारी पढ़नी है और मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है। अंत में अभ्यर्थी तय शुल्क जमा करके इस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुरू 18 नए स्किल आधारित कोर्सेस, कोई भी ले सकता है दाखिला, ऐसे करें आवेदन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों के अनुरूप इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने 18 नए स्किल आधारित प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों (Allahabad University Skill Courses 2024) की शुरूआत की है। नई दिल्ली: जॉब ओरिएंटेड स्किल कोर्सेस करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने 18 नए स्किल आधारित प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों की शुरूआत की है। विश्वविद्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों के अनुरूप तैयार किए गए 15 सप्ताह की अवधि वाले इन सभी कौशल आधारित पाठ्यक्रमों (Allahabad University Skill Courses 2024) में किसी भी आयु वर्ग का कोई भी उम्मीदवार दाखिला ले सकता है। इन सभी कोर्सेस में वर्ष में दो बार अगस्त और जनवरी में दाखिला लिया जाएगा। इस क्रम में इन कोर्सेस का अगस्त बैच 5 अगस्त 2024 से शुरू किया जाना है।Allahabad University Skill Courses 2024: इन कोर्सेस की गई है शुरूआत

error: Content is protected !!