Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Highest Paying Engineering Jobs: AI के दौर में इन 5 इंजीनियरिंग जॉब्स की है जबरदस्त डिमांड! जानें कौन-सी स्किल्स दिलाएंगी मोटी कमाई

Highest Paying Engineering Jobs
AI के दौर में इंजीनियरिंग जॉब्स की डिमांड (Img: AI Generated)

Highest Paying Engineering Jobs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने से नौकरियों की दुनिया तेजी से बदल रही है। कई ऐसे काम हैं जिन्हें अब मशीनें आसानी से कर रही हैं, लेकिन दूसरी तरफ कुछ नई नौकरियां ऐसी भी पैदा हो रही हैं, जिनकी कंपनियों में जबरदस्त मांग है। खास बात यह है कि इन नौकरियों में अच्छी स्किल्स रखने वाले युवाओं को लाखों से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का सालाना पैकेज मिल सकता है।

अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं या टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो ये पांच जॉब प्रोफाइल आपके लिए खास हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन-सी हैं ये नौकरियां और इनमें कितनी कमाई का मौका मिल सकता है।

1. फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियर (FDE) (Highest Paying Engineering Jobs)

AI के दौर में फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियर एक तेजी से उभरता हुआ करियर बन रहा है। इनका काम कंपनियों की समस्याओं को समझकर AI और दूसरी तकनीकों की मदद से उनका समाधान तैयार करना होता है।

स्केलर-सीएमआर की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, 88 फीसदी भारतीय कंपनियां मानती हैं कि 2030 तक इस प्रोफाइल की मांग बढ़ेगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस क्षेत्र के 80 फीसदी इंजीनियरों का सालाना पैकेज 40 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच है। इसके लिए IIT हैदराबाद और Scaler जैसे संस्थानों के प्रोग्राम मददगार हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2028: 10वीं के छात्रों के लिए बदलने वाला है परीक्षा पैटर्न, एक विषय में फेल होने पर भी मिलेगा राहत का विकल्प!

2. AI और मशीन लर्निंग इंजीनियर (Highest Paying Engineering Jobs)

AI और मशीन लर्निंग इंजीनियर ऐसे सिस्टम तैयार करते हैं, जो डेटा से सीखकर खुद फैसले लेने में सक्षम होते हैं। आज बैंकिंग, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में इनकी जरूरत बढ़ रही है। 2026 की टैलेंट इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में AI प्रोफेशनल्स की मांग और उपलब्ध टैलेंट के बीच बड़ा अंतर है। इसी वजह से इस क्षेत्र में सैलरी बढ़ने की संभावनाएं भी मजबूत हैं। Google Machine Learning Crash Course और DeepLearning.AI से इस क्षेत्र की शुरुआत की जा सकती है।

3. सॉफ्टवेयर और क्लाउड आर्किटेक्ट (Highest Paying Engineering Jobs)

जब किसी ऐप या वेबसाइट पर लाखों लोग एक साथ आते हैं, तब भी उसका बिना रुके काम करना जरूरी होता है। यही जिम्मेदारी क्लाउड आर्किटेक्ट की होती है। ये ऐसे डिजिटल सिस्टम तैयार करते हैं, जो ज्यादा ट्रैफिक और डेटा को आसानी से संभाल सकें। 2026 की सैलरी गाइड के अनुसार, 3 से 7 साल का अनुभव रखने वाले क्लाउड आर्किटेक्ट 20 से 30 लाख रुपये सालाना तक कमा सकते हैं। वहीं अनुभवी प्रोफेशनल्स का पैकेज 45 से 60 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें- Student Motivation: दूसरों की सफलता देखकर क्यों जलता है मन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती!

4. बिग डेटा स्पेशलिस्ट और डेटा इंजीनियर (Highest Paying Engineering Jobs)

आज कंपनियों के पास ग्राहकों से जुड़ा करोड़ों डेटा मौजूद है। इस डेटा को संभालना और उससे काम की जानकारी निकालना आसान नहीं होता। डेटा इंजीनियर इसी काम के लिए सिस्टम तैयार करते हैं। टेक हायरिंग से जुड़े आंकड़ों में डेटा इंजीनियरिंग की मांग लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। बेंगलुरु जैसे टेक हब में इस प्रोफाइल का औसत सालाना पैकेज करीब 22 लाख रुपये बताया गया है। इस क्षेत्र के लिए SQL, Python और Google Cloud जैसी तकनीकों की जानकारी फायदेमंद है।

5. ब्लॉकचेन और साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर (Highest Paying Engineering Jobs)

डिजिटल दुनिया के विस्तार के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनियों को साइबर सिक्योरिटी इंजीनियरों की जरूरत है, जो उनके सिस्टम और जरूरी डेटा को सुरक्षित रख सकें।

वहीं ब्लॉकचेन इंजीनियर सुरक्षित डिजिटल नेटवर्क तैयार करते हैं। डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कई कंपनियां आज भी कुशल साइबर सुरक्षा कर्मचारियों की कमी से जूझ रही हैं। इस क्षेत्र में IIT दिल्ली और IIT मद्रास के ट्रेनिंग प्रोग्राम विकल्प हो सकते हैं।

सिर्फ डिग्री नहीं, ये स्किल्स बनाएंगी करोड़पति! (Highest Paying Engineering Jobs)

इन पांचों करियर में कमाई की संभावनाएं जरूर शानदार हैं, लेकिन सिर्फ डिग्री के दम पर करोड़ों का पैकेज मिलना आसान नहीं है। इसके लिए प्रैक्टिकल नॉलेज, प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव और लगातार नई तकनीक सीखना जरूरी है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!