Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

CBSE Board Exam 2028: 10वीं के छात्रों के लिए बदलने वाला है परीक्षा पैटर्न, एक विषय में फेल होने पर भी मिलेगा राहत का विकल्प!

CBSE Board Exam 2028 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में पांच अनिवार्य विषयों के साथ अतिरिक्त स्किल विषय चुनने का विकल्प मिलेगा। यह व्यवस्था 2026-27 में कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्रों पर लागू होगी।
CBSE Board Exam 2028
CBSE Board Exam 2028

New Delhi, (CBSE Board Exam 2028): सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। साल 2028 में होने वाली कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों को पांच अनिवार्य विषयों के साथ एक अतिरिक्त स्किल विषय चुनने का विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में असफल होने की स्थिति में स्किल विषय का परिणाम छात्रों के लिए मददगार हो सकता है। वहीं, केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बनाई गई नंदन नीलेकणि टास्क फोर्स का कार्यकाल भी बढ़ा दिया है।

CBSE Board Exam 2028: 2028 की बोर्ड परीक्षा में पांच विषय होंगे अनिवार्य

CBSE Board Exam 2028: सीबीएसई के नए परीक्षा पैटर्न के मुताबिक, 2026-27 शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्र 2028 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। इन छात्रों के लिए पांच विषयों की परीक्षा अनिवार्य होगी। इसके अलावा उन्हें एक अतिरिक्त स्किल विषय चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा।

इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को किताबी पढ़ाई के साथ व्यावसायिक और कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ना है। इससे छात्रों को अपनी रुचि और भविष्य की जरूरत के अनुसार स्किल विषय चुनने का मौका मिलेगा।

AFMS Medical Officer Vacancy 2026: एसएससी मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, 9 नवंबर से आवेदन शुरू

CBSE Board Exam 2028: स्किल विषय के लिए मिलेंगे दो विकल्प

CBSE Board Exam 2028: सीबीएसई ने व्यावसायिक शिक्षा के मूल्यांकन के लिए दो रास्ते बताए हैं। पहला विकल्प स्कूल आधारित मूल्यांकन का है, जबकि दूसरे विकल्प के तहत छात्र राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त स्किल सर्टिफिकेट देने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

इस व्यवस्था में स्किल विषय का परिणाम गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान में असफल होने की स्थिति में छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि, इसका लाभ किस तरह मिलेगा और विषयों के परिणाम का समायोजन कैसे होगा, इसके लिए बोर्ड के विस्तृत दिशा-निर्देश महत्वपूर्ण होंगे।

CBSE Board Exam 2028
CBSE Board Exam 2028

CBSE Board Exam 2028: नंदन नीलेकणि टास्क फोर्स का कार्यकाल बढ़ा

CBSE Board Exam 2028: दूसरी ओर, केंद्र सरकार ने परीक्षा सुधारों को लेकर नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय टास्क फोर्स का कार्यकाल जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया है। इस पैनल का गठन NEET-UG विवाद के बाद परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से किया गया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय पैनल की सिफारिशों को अंतिम रूप देने से पहले मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिवों से भी विचार-विमर्श करना चाहता है।

Government Jobs: सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी, जानें सभी जरूरी डिटेल्स

CBSE Board Exam 2028: परीक्षा व्यवस्था में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

CBSE Board Exam 2028: टास्क फोर्स का मुख्य जोर परीक्षा की जिम्मेदारियों को अलग-अलग एजेंसियों में बांटने, हर जिले में सुरक्षित सरकारी नियंत्रण वाले परीक्षा केंद्र बनाने और एक कॉमन एग्जाम कैलेंडर तैयार करने पर है।

इस कैलेंडर में NTA, SSC और IBPS जैसी संस्थाओं की परीक्षाओं की तारीखों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने की योजना है, ताकि अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों में टकराव न हो। इन सिफारिशों के लागू होने से परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में मदद मिल सकती है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!