Veterinary Officer: उत्तराखंड में पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 25 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन जमा करने के बाद अगर फॉर्म में कोई गलती रह जाती है तो उम्मीदवारों को उसे ठीक करने का भी मौका मिलेगा। आवेदन में संशोधन के लिए विंडो 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी।
किस योग्यता वाले उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन? (Veterinary Officer)
पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन (B.V.Sc. & A.H.) में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। सरकार से मान्यता प्राप्त किसी संस्था की समकक्ष डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं।
इसके साथ ही उम्मीदवार का उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकृत होना जरूरी है। यानी केवल डिग्री होना ही पर्याप्त नहीं है, परिषद में रजिस्ट्रेशन की शर्त भी पूरी करनी होगी।
21 से 42 साल तक उम्र सीमा (Veterinary Officer)
उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 166 रुपये शुल्क रखा गया है। एससी और एसटी वर्ग के उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को 76.36 रुपये, जबकि पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 16.36 रुपये शुल्क देना होगा।
ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म (Veterinary Officer)
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर Veterinary Officer Selection Examination-2026 के सामने दिए गए Apply विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। निर्धारित फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें। सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
लिखित परीक्षा से होगा चयन (Veterinary Officer)
इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक आने का इंतजार करने के बजाय पात्र उम्मीदवार समय रहते फॉर्म पूरा कर लें।








