Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

HPPSC Bumper Opening: हिमाचल प्रशासनिक सेवा में 22 पदों पर निकली भर्ती, BDO से लेकर तहसीलदार तक के लिए ऐसे करें अप्लाई

HPPSC ने HPAS-2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत BDO, तहसीलदार और HPAS समेत 22 प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
HPPSC 2026
HPPSC 2026 का नोटिफिकेशन जारी

Shimla: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HPAS संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 22 प्रशासनिक पदों को भरा जाएगा।

HPPSC 2026: 22 पदों में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के सबसे ज्यादा पद

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 59/8-2026) के अनुसार, इस बार भर्ती में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) का दबदबा है। कुल पदों में से अकेले 10 पद BDO के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के 4 पद, तहसीलदार के 6 पद, जिला कोषाधिकारी (DTO) का 1 पद और जिला नियंत्रक (खाद्य नागरिक आपूर्ति) का 1 पद शामिल है। इन पदों में ग्रुप-ए और ग्रुप-बी दोनों श्रेणी की नौकरियां शामिल हैं।

HPPSC 2026: ऑनलाइन माध्यम से 22 सितंबर तक करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 तय की गई है। आयोग ने उम्मीदवारों को किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भरने का सुझाव दिया है। किसी भी स्थिति में डाक या ईमेल के जरिए भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

HPPSC 2026: प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर होगा अंतिम चयन

इन सभी 22 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली त्रिस्तरीय प्रतियोगी परीक्षा प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी राज्य प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह अपनी तैयारी को अमलीजामा पहनाने का सही समय है।

निष्कर्ष

अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement