Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

IGNOU 1 Year Master’s Degree: अब मास्टर डिग्री के लिए 2 साल का इंतजार नहीं! लेकिन एक शर्त बदल देगी पूरा खेल

IGNOU 1 Year Master's Degree
IGNOU ने शुरू किए 1 साल वाले 9 कोर्स (Img: AI Generated Image)

New Delhi: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी IGNOU ने उच्च शिक्षा को लेकर छात्रों के लिए बड़ा बदलाव (IGNOU 1 Year Master’s Degree) किया है। यूनिवर्सिटी ने 4 साल की ग्रेजुएशन पूरी करने वाले योग्य छात्रों के लिए एक साल में पूरी होने वाली मास्टर डिग्री के 9 नए प्रोग्राम शुरू किए हैं।

यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत पढ़ाई को ज्यादा लचीला बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। इससे योग्य छात्रों को मास्टर डिग्री के लिए सामान्य दो साल के बजाय सिर्फ एक साल पढ़ाई करनी होगी।

हर ग्रेजुएट को नहीं मिलेगा फायदा (IGNOU 1 Year Master’s Degree)

यहां सबसे जरूरी बात छात्रों को ध्यान रखनी होगी। IGNOU का एक साल वाला मास्टर प्रोग्राम सभी ग्रेजुएट छात्रों के लिए नहीं है।

जिन छात्रों ने 4 साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) पूरा किया है, वही इस व्यवस्था के तहत दाखिला ले सकते हैं। वहीं, सिर्फ 3 साल की सामान्य ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को इस एक साल के मास्टर प्रोग्राम के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। ऐसे छात्रों के लिए IGNOU के दो साल वाले पारंपरिक मास्टर प्रोग्राम का विकल्प रहेगा।

इन 9 कोर्स में ले सकते हैं दाखिला

IGNOU ने फिलहाल 9 विषयों में एक साल की मास्टर डिग्री का विकल्प दिया है। इनमें MA Economics, MA Sociology, MA History, MCom, MA Journalism and Mass Communication, MA English, MA Hindi, MA Sanskrit और MA Urdu शामिल हैं।

यानी अलग-अलग विषयों से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए इस नई व्यवस्था में कई विकल्प मौजूद हैं।

आवेदन से पहले ये बात जरूर जान लें (IGNOU 1 Year Master’s Degree)

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। छात्रों को IGNOU के एडमिशन पोर्टल पर जाकर नए रजिस्ट्रेशन से शुरुआत करनी होती है। इसके लिए वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होगी। इसके बाद कोर्स और स्टडी सेंटर चुनकर व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार से जुड़ी जानकारी की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए छात्रों को अपने जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है।

नौकरी और आगे की पढ़ाई में मिल सकता है समय का फायदा

एक साल में मास्टर डिग्री पूरी होने का सबसे बड़ा फायदा समय बचना है। 4 साल की ग्रेजुएशन कर चुके छात्र अगर पात्रता पूरी करते हैं, तो उन्हें मास्टर डिग्री के लिए अतिरिक्त दो साल लगाने की जरूरत नहीं होगी।

इससे वे आगे नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं या उच्च शिक्षा की तैयारी अपेक्षाकृत जल्दी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले पात्रता और संबंधित कोर्स की आधिकारिक शर्तों को ध्यान से जांचना जरूरी है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement