Bhopal: मध्य प्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालयों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। MP High Court ने असिस्टेंट ग्रेड-3 के कुल 1174 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 की शाम 5:00 बजे तक हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना फॉर्म भर सकते हैं।
MP High Court Recruitment 2026: श्रेणीवार पदों का विवरण
घोषित किए गए 1174 पदों में विभिन्न वर्गों के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। इसमें सामान्य वर्ग (General) के लिए 314 पद, ओबीसी (OBC) के लिए 325 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 236 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 181 पद और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए 118 पद शामिल हैं।
MP High Court Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास वैध CPCT स्कोर कार्ड और एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (जैसे COPA, BCA, MCA, BE/B.Tech या अन्य मान्य आईटी योग्यता) होना चाहिए।
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी, जिसमें न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग और महिलाओं को अधिकतम 45 वर्ष तक की छूट दी गई है।
MP High Court Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा और हिंदी टाइपिंग स्किल टेस्ट। 100 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सफल अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 350 शब्द टाइप करने का 50 अंकों का हिंदी टाइपिंग टेस्ट देना होगा।
MP High Court Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर Recruitment-Result सेक्शन में जाएं। वहां भर्ती लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
निष्कर्ष
अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।








