Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

ज्वलंत मुद्दाः गरीबी, बेरोजगारी, युवा, आरक्षण.. क्या यही है बदलते देश की सूरत?

आज भारत में युवाओं की संख्या विश्व में सबसे अधिक है। युवाओं को देश का बेहतरीन भविष्य माना जाता है। पर क्या हो जब जिनसे हम बेहतरीन भविष्य की उम्मीद लगाए बैठे हैं उनका वर्तमान समय ही बेहद नाजुक और खराब हो। आज के समय में देश के युवाओं को सबसे ज्यादा बेरोजगारी की मार सहनी पड़ रही है। केवल बेरोजगारी ही नहीं उसके साथ गरीबी, आरक्षण जैसी भी कई परेशानियां हैं जो उसे अंदर ही अंदर कमजोर बना रहा है। नई दिल्लीः सरकार और समाज का ये मानना है कि यदि देश के युवाओं को अच्छी तरह से शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण दिया जाए तो इनको न केवल अच्छा रोजगार मिलेगा बल्कि यह देश के आर्थिक विकास में भी अच्छा योगदान दे सकते हैं। पर देश के हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। युवाओं के बीच बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है। जिसकी वजह से वो देश के हित के बजाय उसे नुकसान पहुंचाने वालों कामों में ज्यादा सहयोग दे रहे हैं। इनमें मुख्यरूप से आरक्षण को लेकर प्रदर्शन (मराठा, जाट और पटेल), कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी, ‘गो रक्षक’ के नाम पर हिंसा करते देखा गया है। अगर पिछले कुछ वर्षों के आकड़ों पर नज़र डालें तो पता चलता है कि देश के आर्थिक सर्वे के अनुसार, कुल बेरोजगारी दर 2011-12 में 3.8 पर्सेंट से बढ़कर 2015-16 में 5.0 पर्सेंट हो गई है। विशेष रूप से युवाओं में बेरोजगारी दर अधिक तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान सरकार को देश की आर्थिक विकास दर से ज्यादा आज रोजगार सृजन पर ध्यान देने की जरूरत है। जिस तरह से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ‘ऑटोमेशन’ की वजह से पूरे विश्व में नौकरियों की कटौती हो रही हैं।

Govt Jobs 2020: लॉकडाउन में भी जारी है सरकारी नौकरी का मौका, कहीं मौका हाथ से ना निकल जाए

अगर आप एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए है ये खास खबर। जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो लोग युवा डाइनामाइट पर जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी.. नई दिल्लीः देश के कई सरकारी संस्थानों ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन नौकरी के लिए चौथी पास से लेकर ग्रेजुएट तक अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानिए नौकरी के लिए योग्यता से लेकर आवेदन की आखिरी तिथि तक के बारे में। गृह रक्षा विभाग, राजस्थानपदः होम गार्डपदों की संख्याः 2500शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/संस्थान से चौथी कक्षा पास या समकक्ष योग्यताअंतिम तिथिः 6 मई 2020वेबसाइटः home.rajasthan.gov.in

Success Tips: लॉकडाउन में घर बैठे फ्री में करें अपने पसंद के कोर्स, यहां जानें बेहतरीन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान स्टूडेंट्स घर पर बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ ऐसे कोर्सेस के बारे में जो आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। साथ ही खुद को अपग्रेड भी कर सकते हैं। पढ़े युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः लॉकडाउन में कई ऐसे स्टूडेंट्स और लोग हैं जो घर बैठे-बैठे बोर हो गए हैं। ऐसे लोगों को हम कुछ ऐसी वेबसाइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें वो अपनी मर्जी का कोर्स घर बैठे आराम से कर सकते हैं। वीडियो गेम डेवलपमेंट इन दिनों ये कोर्स बहुत ही ज्यादा डिमांड में चल रहा है। ये कोर्स आप सिर्फ 6 हफ्तों में सिख सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आप यूनिटी गेम इंजन का उपयोग करते हुए एक मल्टीप्लेटफार्म वीडियो गेम तैयार करना सीख सकते हैं। ये कोर्स बिल्कुल फ्रि है। इस लॉकडाउन के दौरान आप आसानी से ये कोर्स सीख कर नौकरी के बेहतरीन रास्ते अपना सकते हैं। UpGradअगर आपको डिजिटल मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, एंटरप्रिन्योरशिप, डेटा एनालिटिक्स, डेटा-ड्रिवन मैनेजमेंट और डिजिटल मैनेजमेंट के कोर्स करने में दिलचस्पी है तो आपके लिए ये प्लेटफॉर्म बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

क्या युवाओं के लिए एक अच्छा मौका लेकर आएगी फार्मा इंडस्ट्री?

कोरोना वायरस का कहर दुनिया के हर कोने में और हर एक वर्ग पर पड़ा है। ऐसे में लोगों के रौोजगार पर भी बड़ा असर पड़ा है। इस बीच एक अच्छी खबर भी आई है, जो की देश के युवा वर्ग और नौकरी से जुड़ी है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के बीच हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) औषधि को कुछ हद तक कारगर मानते हुए इसकी मांग काफी बढ़ गई है। जिसे देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में राहत देने वाली औषधियों के उत्पादन के मामले में भारत आगे बढ़ने वाला है। WHO के अनुसार कोरोना की बिमारी से पूरी दुनिया लड़ रही है। इस दौरान भारत की हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन ‘संजीवनी बूटी’ के रूप में एक विकल्प बन कर सामने आई है, जिसे कोरोना के इलाज में कुछ हद तक उपयोगी माना जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि जेनरिक दवाओं के अलावा जिस तरह से भारत की अन्य दवाओं की मांग दुनिया में तेजी से बढ़ रही है, उससे देश की फार्मास्यूटिकल कंपनियों का तेजी से विस्तार होगा। सरकारों का भी नई-नई एंटी माइक्रोब्रियल दवाएं, रिसर्च और चिकित्सकीय उपकरण बनाने पर अधिक जोर होगा, जहां आकर्षक पैकेज पर नौकरियों के भी अधिक अवसर होंगे। यहां केमिस्ट, टेक्नीशियंस और साइंस फील्ड के अन्य युवाओं के लिए रोजगार की असीम संभावनाएं हैं।

Bihar Board 10th Result 2020: कोरोना संकट के बीच जल्द 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है बिहार बोर्ड

लॉकडान के कारण सीबीएसई की कुछ परीक्षाएं लटकी हुई हैं तो कुछ बोर्डों की अभी तक उत्तर पुस्तिकांए भी नहीं जांची जा सकी हैं। ऐसे में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर सकती है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. पटनाः जहां एक तरफ लॉकडाउन के कारण कई लोगों के रिजल्ट और एग्जाम लटकें हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार बोर्ड जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्ष में कुल 12,04,834 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक तीन मई के बाद यदि लॉकडाउन का समय और नहीं बढ़ाया जाता तो बोर्ड तीन कई के बाद किसी भी दिन मैट्रिक के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। यानी मई के पहले या दूसरे सप्ताह में बिहार बोर्ड 10वीं के नजीते जार कर दिए जाएंगे।

Govt Jobs 2020: लॉकडाउन में घर बैठे आसानी से करें आवेदन, यहां है सरकारी नौकरी का मौका

जिन युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का है उनके लिए खुशखबरी है। लॉकडाउन के बाद भी लगातार नौकरी के लिए आवेदन निकाले जा रहे हैं। कई जगहों पर आवेदन की तारीख भी बढ़ा दी गई है। युवा डाइनामाइट पर जानिए आवेदन से जुड़ी हर एक जानकारी.. नई दिल्लीः कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते देश भर में जहां  3 मई 2020 तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है, वहीं कई सरकारी विभागों मे कई सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आप घर बैठ ही आवेदन कर सकते हैं। जानें क्या है आवेदन के लिए जरूरी चीजें और आखिरी तारीख। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)पदः- मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर (MDO)पदों की संख्याः- 20अंतिम तिथिः- 18 मई 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः-bosc.bih.nic.in दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटलपदः- 6पदों की संख्याः- सीनियर रेजिडेंटअंतिम तिथिः- 30 अप्रैल 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- health.delhigovt.nic.in नॉर्दन कोलफिल्ड्स लिमिटेडपदः- GDMOपदों की संख्याः- 7अंतिम तिथिः- 2 मई 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से MBBS या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- nclcil.in

Success Tips: JEE मेन एग्जाम की कर रहे हैं तैयारी तो इन बातों का रखें ध्यान, अच्छे स्कोर में मिलेगी मदद

JEE मेन उन एग्जाम में जिसमें सफलता पाने के लिए बच्चे जान लगा कर मेहनत करते हैं। IIT में प्रवेश पाने के लिए बच्चें इस एग्जाम के लिए काफी मेहनत करते हैं। इसके बाद भी कई ऐसे बच्चे हैं जिनके हाथ असफलता लगती है। युवा डाइनामाइट पर जानिए कुछ ऐसी टिप्स जो आपको अच्छा स्कोर करने में मदद करेंगे। नई दिल्लीः भले ही इस साल कोरोना वायरस के कहर के कारण जेईई मेन के एग्जाम अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिए है, इसके बाद भी बच्चे इसमें अच्छा स्कोर करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में जानिए कुछ ऐसे टिप्स जो आपकी इस तैयारी में और ज्यादा मदद करेगा। प्रवेश परीक्षा के पेपर पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार, मार्किंग स्कीम, प्रश्नों की वेटेज आदि के बारे में जानना भी महत्वपूर्ण है। जेईई परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त अध्ययन सामग्री कक्षा 11 वीं और कक्षा 12 वीं की पाठ्यपुस्तकें हैं। इसके अलावा, अभ्यास के लिए पिछले कुछ वर्षों के प्रश्न पत्र, मॉक टेस्ट आदि शामिल हैं।

Success Tips: अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए कर रहे हैं दिन-रात मेहनत, तो एक बार जान लें ये जरूरी टिप्स

आज के समय में देश के अधिकतर युवाओं का सपना है एक अच्छी सी सरकारी नौकरी पाना। इसके लिए कुछ लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, इसके बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं। जिसका कारण है कुछ छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना। आज युवा डाइनामाइट पर जानिए ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जिन पर तैयारी के समय ध्यान देना बेहद जरूरी है.. नई दिल्लीः अगर आप भी सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। कई बार हम ऐसी छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज कर देते हैं जो आगे जाकर बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाती हैं। ज्यादा से ज्यादा NCERT की किताबें पढ़ें। इन किताबों की वजह से पॉलिटिक्स, अर्थव्यवस्था और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन जैसे विषयों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं। अपने करंट अफेयर्स को हमेशा अपडेट रखें। इसके लिए रोजाना कम से कम 2 न्यूज पेपर पढ़ने चाहिए। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। अगर आप किसी सवाल का कोई जवाब नहीं देंगे तो कोई अंक नहीं कटेगा।

IBPS exam result 2020: इंतजार में बैठे छात्र, कब आएगा आईबीपीएस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

लॉकडाउन की वजह से छात्रों और छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। कहीं किसी के एग्जम अटके हुए हैं तो कहीं किसी का रिजल्ट। ऐसा ही हाल है स्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्नसल सेलेक्शन (आईबीपीएस) का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स का, जिनका रिजल्ट अभी तक नहीं आया है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी वो लोग हैं जिनके एग्जाम अटक गए हैं, या फिर रिजल्ट। ऐसा ही हाल है IBPS का एग्जाम देने वाले लोगों का। आईबीपीएस ने 23 मार्च को नोटिस जारी कर कहा था कि कोरोना वायरस के चलते रिजल्ट को टाला गया है। यह भी कहा गया था कि इन रिजल्ट को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। नोटिस को आए अब एक महीने से ज्यादा हो गया है और अब तक कोई नया अपडेट नहीं आया है, इसको लेकर उम्मीदार काफी परेशान हैं। उम्मीदवारों ने जल्द रिजल्ट घोषित करने की मांग की है। बता दें कि आईबीपीएस का एग्जाम 19 जनवरी 2019 को किया गया था। IBPS Clerk Prelims Result 1 जनवरी को जारी किया गया था।

Success Tips: जानें कैसे लॉकडाउन में भी आप घर बैठे कर सकते हैं अपने स्किल डेवलप

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इस वजह से बच्चों के क्लासेस और स्कूल तक बंद हैं। स्टूडेंट्स (Student) इस समय का सही इस्तेमाल करके घर पर ही बैठ कर पढ़ाई कर सकते हैं। पढ़ें युवा डाइनामाइट स्पेशल.. नई दिल्लीः अगर इस लॉकडाउन में आपका स्कूल या कोचिंग भी बंद हो गई है, तो टेंशन लेने की कोई बात नहीं है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर पर ही बैठे बिना किसी डिस्टर्बेंस के आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास लेने शुरू कर दी हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन क्लास में बताए जा रहे काम और निर्देशों को फॉलो करें। इससे आपको टॉपिक भी आसानी से समझ में आएंगे और स्कूल खुलने पर कोई भार भी नहीं पड़ेगा। लॉकडाउन में स्टूडेंट्स के लिए इंटरनेट बहुत ही फायदेमंद चीज बन कर सामने आई है। आप चाहें तो इंटरनेट पर कई ऐसे एजुकेशनल ऐप की मदद से अपनी पंसद के सब्जेक्ट को पढ़ सकते हैं।

error: Content is protected !!