Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Govt Jobs: यहां निकली है हजारों पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें क्या है योग्यता

सरकारी विभागों में इस समय कई पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है। पढ़ें युवा डाइनामाइट.. नई दिल्लीः असम लोक सेवा आयोग (Assam Public Service Commission, APSC) और त्रिपुरा रूरल लिवलीहुड मिशन ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वो यहां जानें सारी जानकारी.. असम लोक सेवा आयोग (Assam Public Service Commission, APSC) पद का नाम- असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियरपदों की संख्या- 567अंतिम तिथि-  6 मई से शुरू हो चुकी है और 16 जून तकआयु- 21 वर्ष से अधिक और 38 वर्ष वेबसाइट-  apsc.nic.in  त्रिपुरा रूरल लिवलीहुड मिशन (Trlm)पद का नाम- मआईएस असिस्टेंट, अकाउंटेंट, अकाउंट असिस्टेंट, स्टेट मिशन मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर और अन्यपदों की संख्या- असिस्टेंट इंजीनियर सिविल- 156 +104 पोस्टजूनियर इंजीनियर सिविल- 307 पोस्टअंतिम तिथि- 31 मई 2020 शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार भारतीय और विदेशी यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होना चाहिए।इसके अलावा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के एसोसिएट मेंबरशिप एग्जाम का पार्ट ए और बी पास किया हो।वेबसाइट-trlm.tripura.gov.in

Govt Jobs: यहां है सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें आवेदन का तरीका

अगर आप एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए है ये खास खबर। जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो लोग यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। पढ़ें युवा डाइनामाइट पर पूरी खबर… नई दिल्लीः NHM असम, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यहां जानें सारी जानकारी। NHM असमपद का नाम- असिस्टेंटे एवं कंसल्टेंटे पदों की संख्या- 233अंतिम तिथि- 15 मई 2020शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीए/पीजीडीएम या समकक्ष योग्यतावेबसाइट- nhm.assam.gov.in उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPSSC)पद का नाम- ACF एवं RFOपदों की संख्या- 200अंतिम तिथि- 24 मई 2020शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइट- upssc.up.nic.in

Govt Jobs 2020: अगर आपका भी सपना है सरकारी नौकरी तो यहां है सुनहरा मौका

जो लोग सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई संस्थान ने एक साथ कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। युवा डाइनामाइट लाया है आपके लिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी, जानें यहां.. नई दिल्लीः दिल्ली परिवहन निगम, RCB, सूरत नगर निगम और NHM ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जो लोग इसके लिए अपने आवेदन देना चाहते हैं, वो यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। दिल्ली परिवहन निगम (DTC)पद का नाम- ड्राइवरअंतिम तिथि- 30 जून 2020शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड /संस्थान से 10वीं पास एंव ड्राइविंग या समकक्ष योग्यतावेबसाइट-dtc.nic.in RCBपद का नाम- MTS, DEO एंव अन्यपदों की संख्या- 25अंतिम तिथि- 29 मई 2020शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइट- rcb.res.in सूरत नगर निगमपद का नाम- पैरामेडिकल स्पाट एंव अन्यपदों की संख्या- 231अंतिम तिथि- 9 मई 2020शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइट-suratmunicipal.gov.in

Govt Jobs: यहां निकली है एक हजार से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी, जानें क्या है आखिरी तारीख

लॉकडाउन (Lockdown) के बीच भी कई विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यहां 10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए बंपर भर्तियां निकली हुई हैं। युवा डाइनामाइट पर जानिए नौकरी से जुड़ी हर एक जानकारी.. नई दिल्लीः कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते देश भर में लॉकडाउन लगाया गया है, वहीं कई सरकारी विभागों मे कई सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आप घर बैठ ही आवेदन कर सकते हैं। जानें क्या है आवेदन के लिए जरूरी चीजें और आखिरी तारीख। कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा (HSSC) पदः कईपदों की संख्याः 1137सैलरीः 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तकशैक्षणिक योग्यताः 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तकआखिरी तारीखः 15 मई 2020वेबसाइटः hssc.gov.in

UP Board Result 2020: कॉपी चेकिंग की काम होगा जल्द शुरू, इस महीने तक आ सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं वैसे तो बहुत पहले हो चुकी हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से कॉपियां समय पर चेक नहीं हो पाई थी। अब इस महीने से कॉपियां जांचने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिसके बाद जल्द ही रिजल्ट भी आ सकता है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः यूपी बोर्ड (UP Board) परीक्षाओं की कॉपियां जांचने की प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी और 25 मई तक इवैल्यूएशन की प्रक्रिया समाप्त होने की संभावना है। इवैल्यूएशन खत्म होते ही रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं। जिसके बाद बच्चों के नए सेशन की पढ़ाई शुरू की जा सकती है। जिसका मतलब है कि इस महीने के अंत तक रिजल्ट घोषित हो सकता है। बच्चे यूपी बोर्ड 2020 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चली थीं। लेकिन कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां चेक नहीं हो पाई थीं।

UPSC Update: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा हुई स्थगित, जानें कब घोष‍ित होगी नई तारीख

यूपीएसई ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 31 मई को होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण अब इस परीक्षा को आगे बढ़ा दिया गया है। पढ़ें युवा डाइनामाइट पर पूरी खबर.. नई दिल्लीः देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। जिसके कारण कई अब यूपीएसई ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। ये एग्जाम 31 मई को होने वाली थी। यूपीएससी अधिकारियों के अनुसार अब 20 मई तक स्थ‍ितियों के मूल्यांकन के बाद परीक्षा की नई तिथ‍ि घोष‍ित की जाएगी। यूपीएससी का कहना है कि अभी कोविड 19 के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आयोग ने ये फैसला लिया है। अभी जिस तरह तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है, इसे देखते हुए इतने बड़े पैमाने पर परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है। खासकर रेड या ऑरेंज जोन में ये और भी मुश्कि‍ल है।

Govt Jobs: लॉकडाउन में भी मिल रहा है सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यहां जानें अप्लाई करने का तरीका

अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, तो आपके लिए है ये खबर। लॉकडाउन के बावजूद कई सरकारी संस्थानों ने खाली पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। युवा डाइनामाइट पर जानिए नौकरी से जुड़ी हर एक जानकारी.. नई दिल्लीः कई ऐसे लोग हैं जो सरकारी नौकरी के लिए रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। पर सही समय पर सही जानकारी ना मिलने के कारण अच्छा मौका भी हाथ से निकल जाता है। जिसकी वजह से मेहनत बेकार हो जाती है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL)पदः अप्रएंटिसपदों की संख्याः 303 अंतिम तिथिः 19 मई 2020शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः westerncoal.in  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)पदः असिस्टेंट इंजिनियरपदों की संख्याः 270अंतिम तिथिः 18 मई 2020शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइट आवेदनः bpsc.bih.nic.in दिल्ली विकास प्राधिकरण पदः स्टेनोग्राफर एवं अन्यपदों की संख्याः 629अंतिम तिथिः 15 मई 2020शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय/संस्थान से 10वीं/12वीं/ ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइट आवेदनः dda.org.in

Success Tips: आप भी इस साल देने वाले हैं क्लैट का एग्जाम, तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान

देश भर में लॉकडाउन एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण कई एग्जाम की तारीखें भी आगे बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में इसी बीच कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का आयोजन 21 जून को किया जा रहा है। जो बच्चे इस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, आज हम उनके लिए लाए हैं कुछ जरूरी टिप्स। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः लॉकडाउन और कोरोना के कहर को देखते हुए कई एग्जाम की तारीखें आगे बढ़ी दी गई हैं। इसी सिलसिले में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट की भी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अगर आप भी इस एग्जाम की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो जानें कुछ जरूरी टिप्स। तैयारी के लिए पुराने पेपरों को एक बार देख लें, इससे आपको काफी मदद मिलेगी। शुरुआत में इसका सिलेबस थोड़ा मुश्किल वाला नजर आता है, पर धीरे-धीरे ये आपके लिए आसान होता जाएगा। तैयारी के लिए हर दिन कम से कम कुछ घंटे निकालना जरूरी है। लॉजिकल रीजनिंग के सेक्शन की तैयारी में आर एस अग्रवाल की एनालिटिकल एंड लॉजिकल रीजनिंग मदद ले सकते हैं। आप जितनी ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतनी ही ज्यादा आपके लिए बेहतर होगा।

RSMSSB Result 2020: RSMSSB ने भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट किए जारी, वेबसाइट पर करें चेक

लॉकडाउन के समय में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट निकाला है। अपना रिजल्ट जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें.. जयपुरः राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हर साल आयोजित होने वाले एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। आप भी अपना रिजल्ट आसानी से ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इंडस्ट्री डिपार्टमेंट 2018 – हैंडलूम इंस्पेक्टर और सॉल्ट इंस्पेक्टर के पदों के रिजल्ट जारी। – जूनियर इंस्ट्रक्टर 2018 – मैकेनिक डीजल इंजन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक – रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर के पदों के रिजल्ट जारी। – पीटीआई 2018 – पीटीआई ग्रेड 3 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रिजल्ट। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की विभाग की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट कर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

Govt Jobs: चाहिए 2 लाख तक की सैलरी, तो जल्द करें अप्लाई

जिन लोगों का सपना अच्छी सरकारी नौकरी का है उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। देश में लगातार सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली जा रही है। समय रहते आवेदन करें। युवा डाइनामाइट पर जानिए आवेदन से जुड़ी हर एक जानकारी.. नई दिल्लीः दिल्ली में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली डेवलेपमेंट अथॉरिटी यानी डीडीए ने सैंकड़ों पदों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में। DDA Recruitment 2020पदः- माली से लेकर सहायक निदेशक, सहायक लेखाकार अधिकारी, वास्तुकला अधिकारी, योजना सहायक, स्टेनोग्राफर, पटवारी पदों की संख्याः- 600अंतिम तिथिः- 15 मई 2020शैक्षणिक योग्यताः- 10वीं पास से लेकर डिग्री होल्डर्स तकसैलरीः- चयनित उम्मीदवार 2 लाख रुपये प्रति माह की सैलरी पा सकते हैंवेबसाइटः- cdn.digialm.com

error: Content is protected !!