Yantra India Limited (YIL) Apprentice Recruitment 2026 की पूरी जानकारी, सैलरी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 14 साल और ज्यादा से ज्यादा 35 साल होनी चाहिए। Yil अपने नियमों के अनुसार प्रशिक्षुओं को आयु में छूट प्रदान करता है। कैंडिडेट यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए पूरी डिटेल्स जरूर देखें।
IGNOU एडमिशन 2026: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पोर्टल, फीस और अंतिम तिथि की पूरी जानकारी

IGNOU देश की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी है, जहां साल में दो बार एडमिशन मिलता है। कम फीस, UGC मान्यता और घर बैठे पढ़ाई की सुविधा इसे छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है। जानिए एडमिशन प्रक्रिया, फीस और योग्यता।
UPSC ने खोल दिया Engineering Services का एडमिट कार्ड लिंक, आज ही करें डाउनलोड

UPSC ने Engineering Services Preliminary Exam 2026 के Admit Card जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 फरवरी को दो शिफ्ट में होगी। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप्स, परीक्षा टाइम और तैयारी के जरूरी टिप्स।
RRB Group D Vacancy: रेलवे में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, ये भी करें अप्लाई

New Delhi: RRB Group D Vacanरेलवे में नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (rrbchennai.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2026 है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22195 पदों को भरा जाएगा। आयु सीमा आयु सीमा की अगर बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। सरल भाषा में कहें तो आवेदनकर्ता की आयु 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया रेलवे के लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाता है। पहले चरण में उम्मीदवारों को CBT परीक्षा में बैठना होता है, जिसमें उनके ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है। इसके सफल होने पर PET आयोजित किया जाता है, जिसमें शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज और मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन तय होता है। ऐसे करें आवेदन नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। संबंधित विषय में आधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिटि कर सकते हैं।
बिहार SDRF में 10वीं पास युवाओं के लिए भर्ती, सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका; जानें कैसे करें अप्लाई?

बिहार SDRF ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती की घोषणा की। कुल 118 पदों पर नियुक्ति होगी। न्यूनतम आयु 18 साल, महिला और दिव्यांग को आरक्षण, सैलरी लगभग 22,000 रुपये। आवेदन ऑफलाइन।
Google Internship 2026: पढ़ाई के साथ कमाई का मौका ! गूगल ने UG, PG और PhD के लिए निकाली इंटर्नशिप

गूगल ने साल 2026 के लिए यूजी, पीजी और PhD छात्रों के लिए कई पेड इंटर्नशिप और रिसर्च प्रोग्राम शुरू किए हैं। इन प्रोग्राम्स के जरिए छात्रों को भारत के बड़े टेक हब्स में काम और सीखने का मौका मिलेगा।
Railway Recruitment: युवाओं के लिए रेलवे में निकली बड़ी भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल्स

New Delhi: भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर पेश किया है। वर्ष 2024 और 2025 में रेलवे ने कुल 1,20,579 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती अभियान रेल मंत्रालय और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के अनुसार अब तक का सबसे बड़ा है। रेल मंत्री ने शीतकालीन सत्र में संसद को जानकारी देते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती पहले कभी नहीं हुई। इस भर्ती से देशभर के लाखों उम्मीदवारों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए आवेदन शुरू रेलवे हमेशा से युवाओं की पहली पसंद रही है, और इस बार प्रशासन ने तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराए हैं। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए रेलवे ने भर्ती कैलेंडर भी जारी किया है। इससे उम्मीदवारों को तैयारी करने में सुविधा होगी और उन्हें भर्ती प्रक्रिया के हर चरण की स्पष्ट जानकारी मिलेगी। साल 2024 में रेलवे ने कुल 91,116 पदों पर भर्ती के लिए 10 बड़े नोटिफिकेशन जारी किए हैं। वहीं, वर्ष 2025 के लिए 7 नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं, जिनके जरिए 38,463 पद भरे जाएंगे। दोनों सालों को मिलाकर कुल पदों की संख्या 1,20,579 तक पहुंचती है, यानी लगभग 1.2 लाख से अधिक नौकरियां इस भर्ती अभियान में उपलब्ध हैं। रेलवे में इस बार निकली भर्तियों में कई प्रमुख पद शामिल हैं। इनमें सहायक लोको पायलट (ALP), तकनीशियन, आरपीएफ में उप-निरीक्षक और कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल और मेटलर्जिक असिस्टेंट, पैरामेडिकल स्टाफ, एनटीपीसी की विभिन्न कैटेगरी, मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी, और लेवल-1 के पद जैसे ट्रैक मेंटेनर और असिस्टेंट शामिल हैं। इन पदों में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार की नौकरियां उपलब्ध हैं, जो लाखों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हो रही हैं। 2004 से 2014 के बीच लगभग 4 लाख लोगों को मिली नौकरी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में यह भी बताया कि रेलवे ने 2004 से 2014 के बीच लगभग 4 लाख लोगों को नौकरी दी थी, जबकि 2014 से 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 5 लाख 8 हजार हो गई है। इसका मतलब यह है कि पिछले दस वर्षों में रेलवे ने पहले की तुलना में कहीं अधिक भर्तियां की हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य रेलवे के सभी खाली पदों को जल्द भरना और कामकाज को सुचारू रूप से चलाना है, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके और रेलवे की सेवाएं बेहतर बनें। रेलवे भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी नोटिफिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। प्रत्येक पद के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा के विवरण स्पष्ट रूप से नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले इन सभी विवरणों को ध्यान से समझना जरूरी है। इंजीनियरिंग और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार रेलवे भर्ती में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह की नौकरियों की उपलब्धता ने युवाओं के लिए अवसर और भी बढ़ा दिए हैं। तकनीकी पदों के लिए इंजीनियरिंग और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि गैर-तकनीकी पदों के लिए सामान्य शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त है। इस बार रेलवे ने यह सुनिश्चित किया है कि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो और किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। रेलवे की भर्तियों की यह संख्या केवल नौकरियों के मामले में ही रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह युवाओं में रोजगार की संभावनाओं को भी व्यापक रूप से बढ़ाती है। देशभर के लाखों उम्मीदवार जो रेलवे की नौकरी का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
IRCTC Recruitment: आईआरसीटीसी में जॉब की भरमार, मौका हाथ से न जाने दें

New Delhi: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) दक्षिण क्षेत्र ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना 2025 जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि योग्य उम्मीदवार 8 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के निर्धारित संस्थानों में वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अनुबंध आधारित है पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती निकाली गई है। शैक्षिक योग्यता आईआरसीटीसी हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बी.एससी. आतिथ्य और होटल प्रशासन, बीबीए/एमबीए (भारतीय पाककला संस्थान से), बी.एससी. होटल प्रबंधन और खानपान विज्ञान, या एमबीए (पर्यटन और होटल प्रबंधन) में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए। सभी डिग्रियां यूजीसी या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को हॉस्पिटैलिटी या होटल प्रबंधन के क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना जरूरी है। यह योग्यता यह सुनिश्चित करती है कि उम्मीदवार इस काम के लिए तैयार और अनुभवपूर्ण हों। आयु सीमा आईआरसीटीसी हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अक्तूबर 2025 को अधिकतम सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 33 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 31 वर्ष, और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष निर्धारित है। चयन प्रक्रिया आईआरसीटीसी हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर पद के लिए चयन प्रक्रिया में वॉक-इन-इंटरव्यू के दौरान दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल है। उम्मीदवारों को उनके योग्यता और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव दिया जाएगा, जबकि अगले 64 उम्मीदवारों के नाम आरक्षित पैनल में रखे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों के लिए मेडिकल फिटनेस टेस्ट अनिवार्य है। वेतन आईआरसीटीसी हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर पद संविदात्मक है और इसका मासिक वेतन 30,000 रुपये है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को कई भत्ते भी मिलेंगे, जैसे ट्रेनों में ड्यूटी के लिए दैनिक भत्ता 350 रुपये, बाहर रात्रि विश्राम के लिए आवास शुल्क 240 रुपये, राष्ट्रीय अवकाश पर भत्ता 384 रुपये प्रतिदिन, और चिकित्सा बीमा 1,400 रुपये 2,000 रुपये प्रति माह। ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार एक बार जॉब के लिए अप्लाई करने से पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल कर लें।
कैसे करें टॉपर्स की तरह पढ़ाई? 90/20 नियम अपनाकर आप भी जरूर हो जाएंगे सफल

New Delhi: आज के समय में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए छात्रों को सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि सही अध्ययन तकनीक की भी आवश्यकता होती है। कुछ टॉपर्स ऐसी विधियों का पालन करते हैं, जो उनके मानसिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। एक ऐसी प्रभावी तकनीक है, जिसे आजकल दुनिया भर के छात्र और पेशेवर 90/20 नियम के रूप में अपना रहे हैं। इस तकनीक को अपनाकर आप भी अपनी पढ़ाई और काम में बेहतर उत्पादकता प्राप्त कर सकते हैं। 90/20 नियम क्या है? 90/20 नियम के अनुसार, किसी भी काम को या पढ़ाई को 90 मिनट तक पूरी तरह से फोकस करके करना चाहिए और इसके बाद 20 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए। यह विधि मस्तिष्क के प्राकृतिक चक्र यानी अल्ट्राडियन रिद्म्स पर आधारित है, जो बताता है कि दिमाग की मानसिक स्थिति दिनभर के दौरान उच्च और निम्न के बीच बदलती रहती है। मस्तिष्क एक उच्च फोकस स्थिति में काम करता है और फिर थकान को कम करने के लिए उसे आराम की आवश्यकता होती है। अल्ट्राडियन रिद्म्स का महत्व अल्ट्राडियन रिद्म्स मस्तिष्क की जैविक लय है, जो दिनभर दोहराई जाती है। इस लय में लगभग 90-120 मिनट का चक्र होता है, जिसमें मस्तिष्क उच्च ध्यान और फोकस में काम करता है। फिर 20 मिनट के ब्रेक के बाद मस्तिष्क अपनी गति को धीमा कर लेता है, जिससे थकान और मानसिक दबाव कम होता है। यह विधि शारीरिक रूप से भी लाभकारी है, क्योंकि इसे अपनाने से शरीर और मस्तिष्क दोनों को आराम मिलता है, जो मानसिक थकान को कम करता है। पेशेवरों में भी प्रभावी यह 90/20 विधि केवल छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि पेशेवरों में भी इसका पालन किया जाता है। मनोवैज्ञानिक एंडर्स एरिकसन ने शीर्ष वायलिनवादकों के अध्ययन में पाया कि वे 90 मिनट अभ्यास के बाद विश्राम करते थे। इस तरीके से उन्होंने 40% अधिक उत्पादकता और 50% कम मानसिक थकान पाई। यह साबित करता है कि सही तकनीक का पालन करके कोई भी व्यक्ति अपने मानसिक प्रदर्शन में सुधार कर सकता है। कैसे अपनाएं 90/20 विधि 90/20 विधि को अपनाने के लिए छात्रों और पेशेवरों को अपनी ऊर्जा के पैटर्न को समझना जरूरी है। इस प्रक्रिया को तीन आसान कदमों में अपनाया जा सकता है- ऊर्जा और ध्यान पैटर्न नोट करें: पहले खुद को समझें कि आपके ध्यान और ऊर्जा का स्तर कब उच्च होता है और कब कम। महत्वपूर्ण कार्यों को उच्च फोकस समय में रखें: जब आपका ध्यान सबसे अधिक होता है, उस समय महत्वपूर्ण कार्य करें। ब्रेक लें और डिवाइस-फ्री रहें: 20 मिनट के ब्रेक के दौरान हल्की सैर करें, स्ट्रेचिंग करें या प्रकृति में समय बिताएं। स्क्रीन से दूर रहें। नोट करने योग्य बातें अगर आप जंभाई लेने लगते हैं या मानसिक थकान महसूस करते हैं, तो यह संकेत है कि आपको ब्रेक लेने की जरूरत है। इस विधि के अनुसरण से न केवल आपकी पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि मानसिक थकान भी कम होगी।
Rajasthan Group 4 Exam 2025: आंसर-की जल्द होगी जारी, इंतजार में 21 लाख से अधिक उम्मीदवार

Jaipur: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (4th Grade) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। अब लाखों अभ्यर्थी राजस्थान ग्रुप 4 आंसर की 2025 (Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025) के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे और अगर किसी उत्तर पर संदेह हो, तो आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन यह परीक्षा राज्य के 38 जिलों में 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा को 3 दिनों में कुल 6 शिफ्टों में आयोजित किया गया, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया जा सके।राजस्थान ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,17,198 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में 85.86% की भागीदारी दर्ज की गई। लगभग 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। भर्ती पदों का विवरण यह परीक्षा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी के 53,749 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई है। इन पदों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने तैयारी की और अब परिणाम व आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Answer Key और Objection Window राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जल्द ही वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जाएगी। साथ ही बोर्ड आपत्ति दर्ज करने के लिए एक Objection Window भी खोलेगा, जिसमें अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से संबंधित अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न एक निश्चित शुल्क लगेगा। उम्मीदवारों की ओर से दर्ज की गई आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा की जाएगी। इसके बाद ही Final Answer Key तैयार की जाएगी, और उसी के आधार पर अंतिम परिणाम (Final Result) घोषित किया जाएगा। Answer Key ऐसे करें डाउनलोड अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर राजस्थान ग्रुप 4 परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं- क्या है आगे की प्रक्रिया? उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों की आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी और उनकी समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का चयन होगा, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और फिर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।