Employment: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिये रोजगार का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: यदि आप भी पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं में शामिल हैं तो ये खबर आपके के लिये बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के युवा इस मौके का फायदा उठाकर अच्छी-खासी नौकरी हासिल कर सकते हैं। गाजियाबाद सेवायोजन विभाग की ओर रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई बड़ी-छोटी कंपनियां शामिल होंगी, जो योग्य आवेदकों को नौकरी ऑफर करेंगी। रोजगार मेला की तिथि और समय: 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुरादनगर अभ्यर्थियों के लिए योग्यता: हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई डिप्लोमा एवं बी-टेक अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। आयु सीमा: 18 वर्ष से 40 वर्ष पदों की संख्या: 120 से 150 वेतन: 10 हजार से 30 हजार रुपये तक प्रतिमाह पदों का विवरण: कंप्यूटर आपरेटर, टेली कालर, सेल्स अधिकारी, तकनीकी सहायक आदि
Success Mantra: करना चाहते हैं ED में नौकरी, यहां जानें चयन की पूरी प्रक्रिया

खबरों में लगातार ED का नाम सुनने के बाद अगर आपके मन में भी इस विभाग में नौकरी करने की इच्छा जाग रही हैं तो पहले आपके लिए ही है। पढ़ें पूरी जानकारी नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में आपने खबरों में अक्सर प्रवर्तन निदेशालय यानी (ED) का नाम तो सुना ही है। ये एजेंसी भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन काम करने वाली संगठन हैं। ये संगठन आर्थिक अपराधों के मामलों की जांच करने का काम करती है। खबरों में लगातार ED का नाम सुनने के बाद अगर आपके मन में भी इस विभाग में नौकरी करने की इच्छा जाग रही हैं तो पहले आप ये खबर पढ़ लीजिए। प्रवर्तन निदेशालय में इन पदों पर की जाती है भर्ती ग्रुप ए के पदों की भर्तीग्रुप ए पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती की जाती है। इसमें स्पेशल डायरेक्टर, एडिशनल डायरेक्टर, ज्वाइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, आदि के पद शामिल हैं। ग्रुप बी के पदों की भर्तीप्रवर्तन निदेशालय में ग्रुप बी के लिए सीधी भर्ती का आयोजन किया जाता है, वहीं कुछ पदों पर प्रमोशन से नियुक्त की जाती है। इसमें सहायक प्रवर्तन अधिकारी (AEO) जैसे पद शामिल है, जिनका कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जाता है। ग्रुप सी के पदों की भर्तीवहीं, ग्रुप सी के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन समय-समय निदेशालय द्वारा किया जाता है। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमाप्रवर्तन निदेशालय में सहायक प्रवर्तन अधिकारी का चयन SSC CGL द्वारा किया जाता है। इस पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इस पद को लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से कम और 30 साल से अधिक नहीं होगनी चाहिए। प्रवर्तन निदेशालय में ऑफिसर की भर्ती की प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2), लिखित परीक्षा (वर्णनात्मक प्रश्न) कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा / डाटा एंट्री कौशल परीक्षा होती हैं नोट:- हर सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते हैं और हर गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाते हैं।
Success Tips: नये दौर में Decision Science के साथ बनाए करियर, जानें कैसे

जिस तरह से दुनिया ऑनलाइन शिफ्ट हो रही है, ऐसे में डाटा का महत्व हर इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए पेशे के तौर पर डिसीजन साइंस में अच्छा मौका हैं। नई दिल्ली: जिस तरह से दुनिया ऑनलाइन शिफ्ट हो रही है, ऐसे में डाटा का महत्व हर इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा है। वहीं अगर एडवांस स्टोरेज टैक्नोलॉजी की वजह से बड़ी मात्रा में ऐसे डाटा को आसानी से स्टोर कर सकते है। बिजनेस डिसिजन लेने के लिए डाटा का प्रभावी ढंग से उपयोग करना बेहद जरूरी है। इसके लिए पेशे के तौर पर डिसीजन साइंस में अच्छा मौका हैं। Tips डाटा के इस फील्ड में डाटा विज्ञानी के रूप में करियर शुरू करने के लिए इससे संबंधित आवश्यक ज्ञान होना जरूरी है। आर प्रोग्रामिंग की अच्छी समझ होनी चाहिए। जावा, पर्ल या सीसी प्लस प्लस के साथ पायथन सबसे लोकप्रिय कोडिंग भाषा पूरा ज्ञान होना चाहिए
Success Tips: मेटावर्स इंडस्ट्री में है अनेक संभावनाएं, जानिए इस फिल्ड में करियर के प्रमुख विकल्प

इन दिनों मेटावर्स इंडस्ट्री में युवाओं के लिए बहुत सारी संभावनाएं है। वहीं कई भारतीय स्टार्टअप भी मेटावर्स टैक्निकल का उपयोग कर दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ें इस फिल्ड में करियर बनाने के प्रमुख विकल्प नई दिल्ली: इन दिनों मेटावर्स इंडस्ट्री में युवाओं के लिए बहुत सारी संभावनाएं है। वहीं इस इंडस्ट्री में युवाओं की भी गहरी रुचि देखने को मिल रही है। इसके अलावा कई भारतीय स्टार्टअप भी मेटावर्स टैक्निकल का उपयोग कर दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। मेटावर्स की मांग गेमिंग, ई-कामर्स कंपनियों के अलावा डिजिटल मीडिया, एजुकेशन, फैशन जैसी इंडस्ट्री में भी काफी बढ़ रही हैं। करियर के प्रमुख विकल्प 1.एनएफटी डिजाइनर एआर एवं वीआर डिजाइनर 3D माडलर वर्चुअल फैशन डिजाइनर मेटावर्स मार्केटिंग स्पेशलिस्ट गेम डिजाइनर्स क्रिप्टो आर्टिस्ट
Success Tips: आसान भाषा में समझे शेयर मार्केट और IPO की ये खास बातें

अगर आप भी शेयर मार्केट और IPO में कैरियर बनाने चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नई दिल्ली: वैसे तो शेयर बाजार में लोग कई सालों से निवेश कर रहे हैं, लेकिन इन दिनों शेयर बाजार युवाओं को भी आकर्षित कर रहा हैं। बता दें कि शेयर बाजार में भी दो मार्केट होते हैं, जिसमें पहला होता है प्राइमरी मार्केट और दूसरा सेकेंडरी मार्केट होता है। इन दोनों में ही बाजार में कंपनियां लिस्ट होती हैं, जिनके स्टॉक्स खरीदे और बेचे जाते हैं। सेकेंडरी मार्केट में लिस्ट होने से पहले किसी भी कंपनी को प्राइमरी मार्केट में अपना IPO लाना होता है। जिसके लिए प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 200 लोगों को प्राइवेट प्लेसमेंट के रूप में शेयर बाटना होता है। IPO को निवेशकों द्वारा एक प्राइस बैंड पर सब्सक्राइब किया जाता है। IPO लाकर कंपनी सेकेंडरी मार्केट में लिस्ट हो जाती है।
Success Tips: मार्केट में Supply Chain साथ बढ़ रहे है अवसर, जानें Management के आसान टिप्स

इलेक्ट्रानिक्स इंडस्ट्री में इन दिनों Supply Chain के साथ लगातार अवसर बढ़ रहे हैं। इस रिपोर्ट Supply Chain Management के आसान टिप्स के पढ़ें। नई दिल्ली: इलेक्ट्रानिक्स इंडस्ट्री में इन दिनों Supply Chain के साथ लगातार अवसर बढ़ रहे हैं। इस इंडस्ट्री में Supply Chain किसी नर्वस सिस्टम की तरह काम करता है। इसने ई-कामर्स के क्षेत्र में बूम ला दिया है। हमारी इस रिपोर्ट Supply Chain Management के आसान टिप्स के पढ़ें। Tips सप्लाई चेन मैनेजर्स की कम्युनिकेशन स्किल स्पष्ट होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें आंतरिक एवं बाहरी दोनों तरह के स्टेकहोल्डर्स के साथ लाइजनिंग करनी होती है। देश में कई मैनेजमेंट और टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स सप्लाई चेन मैनेजमेंट से संबंधित कोर्स संचालित कर रहे हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को रिटेल मैनेजमेंट या फाइनेंस में ग्रेजुएशन करना होगा। सप्लाई चेन सिस्टम विकसित करने पर जोर दे रही हैं। ऐसे में उन्हें स्किल्ड सप्लाई चेन मैनेजर्स की जरूरत होती है, क्योंकि अगर सप्लाई चेन मजबूत होगा, तो इससे कंपनी की प्रोडक्टिविटी भी बेहतर होगी।
Success Tips: ब्लाकचेन तकनीक से आ रही Entrepreneurship बदलाव की आंधी, इन आसान टिप्स पर डाले नजर

आज कल बदलती दुनिया में ब्लाकचेन टेक्नोलाजी क्रांति लेकर आ रही है। आज हमारी रिपोर्ट में हम आपको ब्लाकचेन टेक्नोलाजी के इस्तेमाल के कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं। नई दिल्ली: आज कल बदलती दुनिया में डाटा स्टोर करना और उसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में ब्लाकचेन टेक्नोलाजी तकनीक की दुनिया में क्रांति लेकर आने का काम कर रही है। हमारी रिपोर्ट में हम आपको ब्लाकचेन टेक्नोलाजी के इस्तेमाल के कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं। इससे आप अपने बिजनेस पार्टनर्स के कारोबार के डिजिटल ट्रांसफार्मेशन में मदद कर सकते हैं, जिससे वो भविष्य के लिए तैयार हो सकें। 2. लायल्टी प्रोग्राम साल्यूशन का बखूबी फायदा उठा सकते है, इससे कम्युनिटी डेवलपमेंट एक्टिविटीज को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता हैं। 3. ब्लाकचेन टेक्नोलाजी से आनलाइन डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहती है। 4. ब्रांड संपूर्ण रूप से इंक्लूसिव साल्यूशन प्रदान करते हैं, संपूर्ण विकास पर जोर देते हैं और जिनके पास एक सस्टेनेबल डेवलपमेंट स्ट्रेटेजी होती है, वे सफलता हासिल करते हैं।
Success Tips: करना चाहते हैं SSC परीक्षा को क्रैक, तो पढ़िए ये आसान टीप्स

अगर आप भी SSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इसे क्रैक करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए ही है। युवा डाइनामाइट की इस रिपोर्ट की आसान टीप्स के साथ SSC क्रैक कर सकते हैं। नई दिल्ली: अगर आप भी SSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इसे क्रैक करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए ही है। हमारी इस रिपोर्ट में कुछ सुझाव आपके काफी काम के हो सकते हैं। Tips परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसके पाठ्यक्रम के साथ विषयों के वेटेज और परीक्षा पैटर्न को जान लेना जरूरी होता है। व्यावहारिक दैनिक योजना बनाए, हर सेक्शन को प्रतिदिन के आधार पर समय दें। हर सेक्शन को प्रतिदिन के आधार पर समय दें, इस तरह के ट्रिक्स कम समय में प्रश्नों को हल करने में बहुत काम आएंगे। कटआफ के अनुसार तैयारी करें भ्रम से बचने के लिए केवल एक स्रोत के अध्ययन सामग्री पर भरोसा करें। जो भी अध्ययन सामग्री चुनें, इस बात का ध्यान रखें कि वह गुणवत्तापूर्ण हो। इस परीक्षा की तैयारी करते समय अध्ययन नोट्स तैयार करना बहुत जरूरी माना जाता है। महत्वपूर्ण विषयों और चैप्टर्स के रिवीजन पर विशेष ध्यान दें, जहां से पिछली एसएससी सीजीएल परीक्षा में सबसे अधिक प्रश्न पूछे गए थे।
Success Tips: बनना चाहते हैं सक्सेसफुल लीडर तो फॉलो करें ये टिप्स, सफलता चुमेगी कदम

आज के जमाने में सफल होने के लिए एक बेहतरीन लीडर बनना बहुत जरूरी है। अगर आप भी सक्सेसफुल लीडर बनना चाहते हैं तो इन आसान टिप्स को फॉलो करें: नई दिल्ली: आज के जमाने में सफल होने के लिए एक बेहतरीन लीडर बनना बहुत जरूरी है। अगर आप भी एक सक्सेसफुल लीडर बनना चाहते हैं तो हमारी यह रिपोर्ट आपके लिए ही है। इस रिपोर्ट में कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं जिसे फॉलो करके आप एक अच्छे लीडर बन सकते हैं। Tips एक लीडर को सभी को साथ लेकर चलना चाहिए एक सक्सेसफुल लीडर के अंदर निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए एक अच्छा लीडर का अपनी टीम के सभी लोगों को समान भाव ट्रीट करता है। लीडर को हमेशा अपने टीम की बाते और विचार सुनने चाहिए मुश्किल समय लीडर को अपने टीम का हौसला बढ़ाना चाहिए हमेशा अपनी टीम के सामने खुद का अच्छा उदाहरण पेश करें
Skill Development Tips: ऐसे पहचानें अपने अंदर का टैलेंट, आपके बहुत काम आएंगी ये टिप्स

आज के जामने में लोगों को अपनी कुशलता और अपने अंदर छिपे टैलेंट के बारे में पता नहीं होता। ऐसे में हम आपके के लिए कुछ ऐसे टिप्स के लेकर आए हैं जिसके साथ आप अपने अंदर के कौशल को पहचान सकते हैं। नई दिल्ली: हम जानते हैं कि आज के जामने लोग सिर्फ पैसे के पिछे भाग रहे हैं, जिसके चलते वो अपने अंदर छिपे टैलेंट को पहचान नहीं पाते हैं। से में हम आपके के लिए कुछ ऐसे टिप्स के लेकर आए हैं जिसके साथ आप अपने अंदर के कौशल को पहचान सकते हैं। Tips बेहतरीन करियर बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट कोर्स करें प्रोग्रामिंग अलग-अलग समूह से जुड़ें हर रोज 3 मिटन तक मौन रह कर मेडिटेशन करें अच्छे और बेहतरीन लेखक की किताबें पढ़ें सोशल मीडिया और फोन का बहुत ही कम इस्तेमाल करें।