Section-Specific Split Button

सफल होने के 6 टिप्स: यहां जानें अपने जीवन को सफलता की दिशा में कैसे मोड़ें?

सफलता के टिप्स

New Delhi: सफलता (Success) की पहली सीढ़ी है स्पष्ट और निश्चित लक्ष्य निर्धारित करना। हर कोई में अपने जीवन में खूब आगे बढ़ना चाहते हैं और एक मुकाम हासिल करना चाहते हैं। लेकिन जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह जरूरी है कि आप जानें कि आप क्या हासिल करना चाहते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हर कोई इसी उलझन में रहता है कि वह कैसे तय करें कि उसे क्या हासिल करना है। ऐसे में आज हम आपको सफलता के कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जो आपके बेहद काम आएगी। आइए फिर बिना समय बर्बाद किए फटाफट उन टिप्स के बारे में जान लेते हैं। सही आदतें अपनाएंसफल लोग दिनचर्या में सुधार लाने के लिए अपनी आदतों पर काम करते हैं। जैसे हर दिन थोड़ी देर के लिए मेडिटेशन करना, व्यायाम करना, किताबें पढ़ना या सकारात्मक सोच रखना। ऐसी आदतें सफलता की ओर बढ़ने में सहायक होती हैं। इन आदतों के जरिए आप अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बना सकते हैं। निरंतर शिक्षा और सीखना जारी रखेंकिसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए यह जरूरी है कि आप निरंतर सीखते रहें। खुद को अपडेट रखें, नये कौशल सीखें और उन ज्ञान को अपने पेशेवर जीवन में लागू करें। पुस्तकें पढ़ना, कोर्स करना, सेमिनार्स में भाग लेना, ये सब आपको बेहतर बनाने के तरीके हैं। इससे न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि आप अपने क्षेत्र में माहिर भी बनेंगे। असफलताओं से सीखेंसफलता का मार्ग हमेशा सीधा नहीं होता। आपको रास्ते में कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हर असफलता एक अनुभव है। असफलताओं से डरने के बजाय, उनका सामना करें और उनसे कुछ नया सीखने की कोशिश करें। हर असफलता के बाद खुद को पुनः प्रेरित करना और आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। समय का प्रबंधन सीखेंसमय सबसे बड़ा धन है यह कहावत बिल्कुल सही है। सफल लोग अपने समय का प्रबंधन कुशलता से करते हैं। हर दिन अपने समय का उपयोग सही तरीके से करने के लिए योजना बनाएं। दिन की शुरुआत में अपने कामों की प्राथमिकता तय करें, ताकि आप किसी भी काम को टाल न सकें। समय का सही प्रबंधन ही सफलता की ओर एक बड़ा कदम है। नेटवर्किंग और अच्छे संबंध बनाए रखेंसफलता सिर्फ व्यक्तिगत प्रयासों से नहीं आती बल्कि सही लोगों से अच्छे रिश्ते और नेटवर्किंग से भी मिलती है। अपने काम के क्षेत्र के लोगों से जुड़ें, नए विचारों और दृष्टिकोणों को समझें। अपने रिश्तों को बनाए रखना न केवल व्यक्तिगत जीवन में संतुलन लाता है, बल्कि पेशेवर जीवन में भी यह सफलता का एक बड़ा कारण बन सकता है।

परीक्षा की चिंता को कहें अलविदा, इन शानदार टिप्स के साथ बनें टॉपर

Symbolic picture (Source-Google)

New Delhi: गर्मियों की छुट्टियों का मौज-मस्ती भरा समय अब खत्म हो चुका है और स्कूली छात्रों के सामने अब इंटरनल परीक्षाओं की चुनौती है। ये परीक्षाएं हर छात्र के लिए एक सुनहरा अवसर हैं, क्योंकि इनके अंक फाइनल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की नींव रखते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अगर कोई छात्र इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करता है तो उसका प्राइनल रिजल्ट अच्छा आता है और वह प्राइनल परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स और रणनीतियां को फॉलो कर सकते हैं। सही टाइम टेबल बनाएंएक ठोस और संतुलित टाइम टेबल बनाना बेहद जरूरी है। सभी विषयों को पर्याप्त समय दें और व्यर्थ की चीजों से बचें। सुनिश्चित करें कि हर दिन कुछ समय आराम के लिए भी निकालें ताकि आप मानसिक रूप से फ्रेश रह सकें। महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दें परीक्षा की तैयारी करते समय यह जरूरी है कि आप उन विषयों पर विशेष ध्यान दें जिनमें आपको कठिनाई महसूस होती है। इन विषयों को पहले और अच्छे से पढ़ें। मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर हल करें पिछले साल के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट से तैयारी करें। यह आपको परीक्षा के पैटर्न और टाइमिंग का सही अंदाजा देगा। प्रैक्टिस से आप अपनी गति और उत्तर देने के तरीके को सुधार सकते हैं। नोट्स बनाएं और रिवीजन करें पढ़ाई करते वक्त अपने द्वारा बनाए गए नोट्स का रिवीजन करें। यह एक बार फिर से विषयों को दिमाग में बैठाने का एक बेहतरीन तरीका है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं अच्छी नींद लें, समय पर खाना खाएं और व्यायाम करें। यह आपको मानसिक और शारीरिक रूप से ताजगी और ऊर्जा देगा। तनाव कम करें परीक्षा के दौरान तनाव होना सामान्य है, लेकिन इससे बचने के लिए ध्यान, योग और गहरी सांस लेने की विधियों का अभ्यास करें। सही मार्गदर्शन प्राप्त करें अगर आपको किसी विषय में कठिनाई हो रही है, तो अपने शिक्षक या ट्यूटर से मार्गदर्शन प्राप्त करें। वे आपकी मदद करने में सक्षम होते हैं और आपको अधिक समझने में मदद करते हैं। समाप्ति में, स्कूल इंटरल परीक्षा की तैयारी के लिए सही दिशा में किया गया प्रयास ही सफलता दिला सकता है। सही तैयारी और मानसिक शांति के साथ परीक्षा की ओर बढ़ें।

Study Tips: पढ़ाई में मन लगाएं, टॉप स्कोरर बन जाएं, अपनाएं ये 10 आसान तरीके

Symbolic picture (Source- Google)

New Delhi: आज के दौर में पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं। सोशल मीडिया, दोस्तों का शोर और ऑनलाइन गेम्स जैसे कई कारण मन को भटकाते हैं। लेकिन, अगर आप परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो पढ़ाई में मन लगाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं 10 आसान और प्रभावी तरीकों से, जो आपकी पढ़ाई को बनाएंगे मजेदार और सफल। पढ़ाई के लिए सही माहौल बनाएं पढ़ाई का माहौल आपकी एकाग्रता की नींव है। ऐसी जगह चुनें जो शांत और आरामदायक हो। एक अच्छी कुर्सी और टेबल का इंतजाम करें, जहां किताबें व्यवस्थित रहें। कमरे के बाहर “परेशान न करें” का बोर्ड लगाएं और परिवार से अनुरोध करें कि वे पढ़ाई के समय आपको न बुलाएं। पढ़ाई को बनाएं रोज की आदत पढ़ाई को बोझ न समझें, बल्कि इसे अपने दैनिक रूटीन का हिस्सा बनाएं। एक टाइम टेबल बनाएं और उसका सख्ती से पालन करें। हर दिन पढ़ाई के लिए समय निकालें और इसे उत्साह के साथ करें। 45 मिनट से ज्यादा लगातार न पढ़ें, ताकि दिमाग तरोताजा रहे। भटकाव से बचें सोशल मीडिया, मोबाइल, और गेम्स पढ़ाई के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इनसे दूरी बनाएं। पढ़ाई शुरू करने से पहले फोन को साइलेंट मोड पर रखें या दूसरी जगह रख दें। इससे आपका कीमती समय बचेगा और आप पढ़ाई पर बेहतर फोकस कर पाएंगे। समझदारी से पढ़ें पढ़ाई का मतलब केवल किताबें रटना नहीं, बल्कि समझना है। हर दिन का लक्ष्य तय करें और उसे पूरा करने के बाद खुद को प्रोत्साहित करें। सकारात्मक सोच रखें और खाली समय में प्रेरणादायक किताबें पढ़ें। धीरे-धीरे पढ़ें, लेकिन समझकर पढ़ें। अनुशासन का जादू पढ़ाई में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है अनुशासन। अगर मन भटकने लगे, तो उसे तुरंत नियंत्रित करें। अपने स्टडी टेबल पर एक नोट चिपकाएं “मैं पढ़ाई के समय सिर्फ पढ़ाई करूंगा!” पढ़ाई को मजेदार बनाएं, इसे बोझ न समझें। ब्रेक लें, तरोताजा रहें लगातार पढ़ाई से दिमाग थक जाता है। हर 45-60 मिनट में 5-10 मिनट का ब्रेक लें। इस दौरान कुछ हल्का-फुल्का करें, जैसे टहलना या पानी पीना। यह दिमाग को ताजगी देगा और पढ़ाई को याद रखने में मदद करेगा। अपनी प्रगति का आकलन करें समय-समय पर अपनी पढ़ाई की प्रगति जांचें। क्या आपने अपने लक्ष्य पूरे किए? अगर नहीं, तो कारण जानें और सुधार करें। इससे आपको प्रेरणा मिलेगी और आप पढ़ाई में और बेहतर करेंगे। अपने शरीर को समझें हर किसी का पढ़ाई का समय और तरीका अलग होता है। कुछ लोग सुबह तरोताजा होकर पढ़ते हैं, तो कुछ रात में ज्यादा फोकस कर पाते हैं। अपने शरीर की लय को समझें और उसी समय पढ़ाई करें, जब आपका दिमाग सबसे ज्यादा सक्रिय हो। नींद को दें प्राथमिकता अच्छी नींद पढ़ाई के लिए अमृत है। 7-8 घंटे की नींद आपके दिमाग को तेज करती है और याददाश्त को मजबूत बनाती है। थके हुए दिमाग से पढ़ाई मुश्किल हो जाती है, इसलिए पर्याप्त नींद जरूर लें। स्वस्थ खानपान का ध्यान रखें पढ़ाई में मन लगाने के लिए स्वस्थ शरीर जरूरी है। फल, सब्जियां, और पौष्टिक आहार खाएं। ज्यादा तला-भुना या मीठा खाने से बचें, क्योंकि यह दिमाग और शरीर को सुस्त करता है। इन 10 तरीकों को अपनाकर आप पढ़ाई में न केवल मन लगा पाएंगे, बल्कि परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। तो, आज से ही शुरू करें और बनें टॉप स्कोरर।

Career Tips: परीक्षा है नजदीक, तो आजमा लें ये टिप्स, बेहद आएंगे काम

Exam Tips

News Delhi: भारत में आधे से ज्यादा छात्र परीक्षा को लेकर परेशान है, वह इसको लेकर डरे रहते हैं कि अगर वह फेल हो जाएंगे तो उनके माता- पिता उनसे काफी नाराज हो जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत देश में परीक्षा को काफी कठिन चीज मानी जाती है, जिसे छात्र एक जंग के रूप में लेते हैं। वहीं कुछ छात्र परीक्षा टिप्स (Exam Tips) की मदद से तैयारी करते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक परीक्षा का दौर कभी खत्म नहीं होता है, वह लगातार चलता रहता है। यदि आपकी कोई परीक्षा पास है या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए कई कारगर टिप्स बताने वाले हैं, जो आपके बेहद काम आने वाले हैं। आइए फिर ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण परीक्षा टिप्स (Exam Tips) के बारे में जानते हैं परीक्षा सफलता के लिए आवश्यक बातें JSSC Teacher Recruitment: झारखंड में शिक्षक के पदों पर कई मौके, ऐसे करें अप्लाई परीक्षा तैयारी के लिए टिप्स आदि सुझावसमय प्रबंधन: अपनी तैयारी के लिए एक समय सारणी बनाएं और उसका पालन करें। इससे आपको अपनी तैयारी को व्यवस्थित करने और प्रत्येक विषय को पर्याप्त समय देने में मदद मिलेगी।एकाग्रता: एकाग्रता बढ़ाने के लिए ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें और एक शांत वातावरण में पढ़ाई करें।

BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर जारी की वैकेंसी, बिना परीक्षा दिए होगा चयन, पढ़ें पूरी खबर

BPSC में निकली भर्ती

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया कल यानी 8 अप्रैल से शुरू होने वाली है। यदि आप इस पद के लिए इच्छुक हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, BPSC ने यह भर्ती बिहार मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में निकाली है। जिसमें आवेदन करने की लास्ट तारीख 7 मई 2025 है। आइए फिर आपको नौकरी की सारी जानकारी बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमडीएस, एमएस, एमडी, डीएनबी की डिग्री और मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिटेंड पर काम करने का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को अनुभव कम से कम तीन साल का होना चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 48 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारो को अधिक आयु में छूट दी जाएगी।  सैलरी स्ट्रक्चर BPSC चयनित उम्मीदवार को प्रति माह 15,600 रुपए से लेकर 39,100 रुपए तक सैलरी प्रदान करेगी।  चयन प्रक्रिया BPSC के इस पद पर उम्मीदवार का चयन परीक्षा के आधार पर नहीं होगा बल्कि शैक्षिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल उम्मीदवार को 100 रुपए और  राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग से 25 रुपए भुगतान करना पड़ेगा।  कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 2. वेबसाइट पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके खुद को रजिस्ट्र करें। 3. इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और मांग गए डिटेल्स फील करें। 4. अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीम जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। 5. इसका एक प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें। 

रेलवे ने खोला नौकरियों का पिटारा, इन पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन

नई दिल्ली: अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार मौका आया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो चुकी है जो इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट (www.nhsrcl.in) पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।  आवेदन तिथिअंतिम तिथि 24 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी। शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री (बीई/ बीटेक) प्राप्त की हो। पदों की संख्या नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर टेक्निकल मैनेजर सिविल के लिए 70 पद निकाले हैं।  इन पदों पर होगी भर्ती  •     जूनियर टेक्निकल मैनेजर (सिविल) – 35 पद•    जूनियर टेक्निकल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) – 17 पद•    जूनियर टेक्निकल मैनेजर (S&T) – 03 पद•    जूनियर टेक्निकल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) – 04 पद•    जूनियर टेक्निकल मैनेजर (आर्किटेक्चर) – 08 पद•    जूनियर टेक्निकल मैनेजर (डेटाबेस एडमिन) – 01 पद•    असिस्टेंट मैनेजर (खरीद) – 01 पद•    असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य) – 01 पद आयु तिथिइसके साथ ही 31 मार्च 2025 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।  ऐसा होगा चयनइस भर्ती में चयनित होने के लिए आवेदनकर्ताओं को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अंत में अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदन•    इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर जाएं•    होम पेज पर करियर में जाकर Current Openings में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।•    अब To Register Click here पर जाकर मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।•    इसके बाद Already Registered? To Login में जाकर अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।•    निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Govt Job: सरकारी नौकरी की खोज करने वालों के बड़ी खबर, अभी देखें टॉप 5 गवर्नमेंट जॉब की लिस्ट

नई दिल्लीः अप्रैल का महीना कल से शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि आप गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो यह महीना आपके लिए बहुत खास होने वाला है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अप्रैल के महीने में बहुत सारी में सरकारी नौकरी की भर्ती चल रही है, जिसकी अंतिम तारीख नजदीक में है। यदि आपने अब तक इन पदों में अप्लाई नहीं किया है तो जल्दी कर लें। आइए फिर बिना समय बर्बाद किए हुए आपको पांच सरकारी नौकरी के बारे में बताते हैं, जिनमें आप जल्दी से आवेदन कर लें। टॉप 5 गवर्नमेंट जॉब

Education Loan: डॉक्टर, इंजीनियर बनने की राह में पैसा बन रहा रोड़ा, तो ऐसे मिलेगा एजुकेशन लोन

डॉक्टर, इंजीनियर की सपना देखने वाले छात्रों के लिए खुशी की खबर है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में एडमिशन शुरू हो चुके हैं। प्रत्येक युवा जीवन में कुछ ना कुछ बनना चाहता है। लेकिन मेडकिल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की फीस चुकाना हर एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है। ऐसे में हम स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए एजुकेशन लोन की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर आए हैं। इसके जरिए आप बिना किसी समस्या के आसानी से एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते/सकती हैं। हायर स्टडी के लिए एजुकेशन लोन लेना है तो किसी संस्थान में कन्फर्म एडमिशन और अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। जिस कोर्स में एडमिशन लिया है वह वह जॉब ओरिएंटेड, डॉक्टरोल कोर्स, पीएचडी या डिप्लोमा आदि होना चाहिए। एजुकेशन लोन के कुछ मानदंड इस प्रकार हैं- एजुकेशन लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स1.पहचान प्रमाण पत्र- पैन/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता पहचान पत्र आदि2.निवास प्रमाण पत्र (टेलिफोन बिल, बिजली बिल, पानी बिल, पाइप्ल्ड गैस बिल की प्रति आदि में से कोई)3.आय प्रमाण पत्र4. वैध भारतीय पासपोर्ट (विदेश में पढ़ाई करनी हो अगर)5. शैक्षिक रिकॉर्ड6.प्रवेश परीक्षा के परिणाम जिसके माध्यम से एडमिशन लेना है7.प्रवेश का प्रमाण8. स्टडी की लागत का विवरण/व्यय सूची9. 2 पासपोर्ट साइज फोटो देश में कई बैंक और इंस्टीट्यूशन एजुकेशन लोन देते हैं। ऐसे में सबसे पहले इन बैंकों और इंस्टीट्यूशन में जाकर या इनकी वेबसाइट पर विजट करके ब्याज दर, लोन चुकाने की शर्तें आदि के बारे में जानकारी जुटाएं। इसमें जो बेस्ट हो उसका चुनाव करें। एजुकेशन लोन के लिए बैंक या इंस्टीट्यूशन सेलेक्ट करने के बाद अप्लीकेशन फॉर्म भरने का समय है। अप्लीकेशन फॉर्म ऋणदाता की वेबसाइट पर मिल जाएगा. भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अनुसार, एजुकेशन लोन के लिए आवेदन विद्या लक्ष्मी पोर्टल www.vidyalakshmi.co.in के माध्यम से आवेदन किए जाने हैं। बैंक सारी जानकारियां वेरीफाई करने के बाद एजुकेशन लोन अप्रूव कर सकता है। इसमें आवेदक के माता-पिता/अभिभावकों में एक को गारंटर बनाता है। इसमें गारंटर के क्रेडिट स्कोर की भी जांच की जाती है। इसके अलावा आवेदक को एक वचन पत्र देने के साथ आश्वासन पत्र पर हस्ताक्षर भी करने होते हैं। बैंक यह सब लोन निर्धारित अवधि के भीतर चुकाने की गारंटी के तौर पर करता है।

भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नौकरी की अधिसूचना जारी की गई हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: सेना में नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है-पदों की संख्या – 379एसएससी (टेक)-64 पुरुष: 350 रिक्तियांएसएससी (टेक)-64 महिला: 29 रिक्तियांशैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग डिग्री प्रमाणपत्रआवेदन की तारीक: पंजीकरण प्रक्रिया चालू है और 14 अगस्त 2024 को समाप्त होगी।आयु सीमा- 1 अप्रैल 2025 को 20 से 27 वर्ष के बीच है (उम्मीदवारों का जन्म 02 अप्रैल 1998 और 01 अप्रैल 2005 के बीच हुआ।चयन की प्रक्रिया: उम्मीदवारों को संगठन की कट-ऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद, केंद्र आवंटन उम्मीदवार को ईमेल किया जाएगा। चयन केंद्र आवंटित होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी SSB तिथियों का चयन करना होगा, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

युवाओं को सरकारी नौकरी में यहां मिलेगा आरक्षण, बिना ब्याज के लोन, पढ़िये ये काम की खबर

जहां एक तरफ अग्निवीर योजना की कुछ लोग अलोचना कर रहे हैं वहीं प्रदेश सरकार ने अग्निवीर जवानों को नया तोहफा दिया है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की खास रिपोर्ट नई दिल्ली: अग्निवीर को लेकर हरियाणा सरकार ने नया एलान किया है। अब नायब सिंह सैनी सरकार ने पुलिस और माइनिंग गार्ड में पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसद तक आरक्षण देने की घोषणा कर दी है। हरियाणा सरकार ने इसके साथ ही पूर्व अग्निवीरों को एक और नई सुविधा दी है। अब अग्निवीर के तौर पर आर्म्‍ड फोर्सेज में सेवा दे चुके जवानों बिना ब्‍याज के 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत तक आरक्षण देने का फैसला किया गया था। इसी क्रम में अब भाजपा शासित हरियाणा सरकार ने भी पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इससे अग्निपथ योजना के तहत बतौर अग्निवीर अपनी सेवाएं देने वाले युवाओं को काफी राहत मिलेगी। हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसद तक आरक्षण देने का फैसला लिया है। खासकर प्रदेश की पुलिस सेवा और माइनिंग गार्ड में पूर्व अग्निवीरों को काफी लाभ मिलने की संभावना है। बता दें कि पूर्व अग्निवीरों के भविष्‍य और उन्‍हें मिलने वाली सुविधाओं को लेकर अक्‍सर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में नायब सिंह सैनी की सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बाद आलोचकों को जवाब मिल सकता है।