Career Tips: परीक्षा है नजदीक, तो आजमा लें ये टिप्स, बेहद आएंगे काम

News Delhi: भारत में आधे से ज्यादा छात्र परीक्षा को लेकर परेशान है, वह इसको लेकर डरे रहते हैं कि अगर वह फेल हो जाएंगे तो उनके माता- पिता उनसे काफी नाराज हो जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत देश में परीक्षा को काफी कठिन चीज मानी जाती है, जिसे छात्र एक जंग के रूप में लेते हैं। वहीं कुछ छात्र परीक्षा टिप्स (Exam Tips) की मदद से तैयारी करते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक परीक्षा का दौर कभी खत्म नहीं होता है, वह लगातार चलता रहता है। यदि आपकी कोई परीक्षा पास है या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए कई कारगर टिप्स बताने वाले हैं, जो आपके बेहद काम आने वाले हैं। आइए फिर ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण परीक्षा टिप्स (Exam Tips) के बारे में जानते हैं परीक्षा सफलता के लिए आवश्यक बातें JSSC Teacher Recruitment: झारखंड में शिक्षक के पदों पर कई मौके, ऐसे करें अप्लाई परीक्षा तैयारी के लिए टिप्स आदि सुझावसमय प्रबंधन: अपनी तैयारी के लिए एक समय सारणी बनाएं और उसका पालन करें। इससे आपको अपनी तैयारी को व्यवस्थित करने और प्रत्येक विषय को पर्याप्त समय देने में मदद मिलेगी।एकाग्रता: एकाग्रता बढ़ाने के लिए ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें और एक शांत वातावरण में पढ़ाई करें।
BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर जारी की वैकेंसी, बिना परीक्षा दिए होगा चयन, पढ़ें पूरी खबर

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया कल यानी 8 अप्रैल से शुरू होने वाली है। यदि आप इस पद के लिए इच्छुक हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, BPSC ने यह भर्ती बिहार मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में निकाली है। जिसमें आवेदन करने की लास्ट तारीख 7 मई 2025 है। आइए फिर आपको नौकरी की सारी जानकारी बताते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमडीएस, एमएस, एमडी, डीएनबी की डिग्री और मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिटेंड पर काम करने का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को अनुभव कम से कम तीन साल का होना चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 48 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारो को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सैलरी स्ट्रक्चर BPSC चयनित उम्मीदवार को प्रति माह 15,600 रुपए से लेकर 39,100 रुपए तक सैलरी प्रदान करेगी। चयन प्रक्रिया BPSC के इस पद पर उम्मीदवार का चयन परीक्षा के आधार पर नहीं होगा बल्कि शैक्षिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल उम्मीदवार को 100 रुपए और राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग से 25 रुपए भुगतान करना पड़ेगा। कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 2. वेबसाइट पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके खुद को रजिस्ट्र करें। 3. इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और मांग गए डिटेल्स फील करें। 4. अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीम जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। 5. इसका एक प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें।
रेलवे ने खोला नौकरियों का पिटारा, इन पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन

नई दिल्ली: अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार मौका आया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो चुकी है जो इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट (www.nhsrcl.in) पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन तिथिअंतिम तिथि 24 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी। शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री (बीई/ बीटेक) प्राप्त की हो। पदों की संख्या नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर टेक्निकल मैनेजर सिविल के लिए 70 पद निकाले हैं। इन पदों पर होगी भर्ती • जूनियर टेक्निकल मैनेजर (सिविल) – 35 पद• जूनियर टेक्निकल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) – 17 पद• जूनियर टेक्निकल मैनेजर (S&T) – 03 पद• जूनियर टेक्निकल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) – 04 पद• जूनियर टेक्निकल मैनेजर (आर्किटेक्चर) – 08 पद• जूनियर टेक्निकल मैनेजर (डेटाबेस एडमिन) – 01 पद• असिस्टेंट मैनेजर (खरीद) – 01 पद• असिस्टेंट मैनेजर (सामान्य) – 01 पद आयु तिथिइसके साथ ही 31 मार्च 2025 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऐसा होगा चयनइस भर्ती में चयनित होने के लिए आवेदनकर्ताओं को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको इंटरव्यू में शामिल होना होगा। अंत में अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदन• इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर जाएं• होम पेज पर करियर में जाकर Current Openings में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।• अब To Register Click here पर जाकर मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।• इसके बाद Already Registered? To Login में जाकर अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।• निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Govt Job: सरकारी नौकरी की खोज करने वालों के बड़ी खबर, अभी देखें टॉप 5 गवर्नमेंट जॉब की लिस्ट

नई दिल्लीः अप्रैल का महीना कल से शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि आप गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो यह महीना आपके लिए बहुत खास होने वाला है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अप्रैल के महीने में बहुत सारी में सरकारी नौकरी की भर्ती चल रही है, जिसकी अंतिम तारीख नजदीक में है। यदि आपने अब तक इन पदों में अप्लाई नहीं किया है तो जल्दी कर लें। आइए फिर बिना समय बर्बाद किए हुए आपको पांच सरकारी नौकरी के बारे में बताते हैं, जिनमें आप जल्दी से आवेदन कर लें। टॉप 5 गवर्नमेंट जॉब
Education Loan: डॉक्टर, इंजीनियर बनने की राह में पैसा बन रहा रोड़ा, तो ऐसे मिलेगा एजुकेशन लोन

डॉक्टर, इंजीनियर की सपना देखने वाले छात्रों के लिए खुशी की खबर है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में एडमिशन शुरू हो चुके हैं। प्रत्येक युवा जीवन में कुछ ना कुछ बनना चाहता है। लेकिन मेडकिल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की फीस चुकाना हर एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है। ऐसे में हम स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए एजुकेशन लोन की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर आए हैं। इसके जरिए आप बिना किसी समस्या के आसानी से एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते/सकती हैं। हायर स्टडी के लिए एजुकेशन लोन लेना है तो किसी संस्थान में कन्फर्म एडमिशन और अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। जिस कोर्स में एडमिशन लिया है वह वह जॉब ओरिएंटेड, डॉक्टरोल कोर्स, पीएचडी या डिप्लोमा आदि होना चाहिए। एजुकेशन लोन के कुछ मानदंड इस प्रकार हैं- एजुकेशन लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स1.पहचान प्रमाण पत्र- पैन/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता पहचान पत्र आदि2.निवास प्रमाण पत्र (टेलिफोन बिल, बिजली बिल, पानी बिल, पाइप्ल्ड गैस बिल की प्रति आदि में से कोई)3.आय प्रमाण पत्र4. वैध भारतीय पासपोर्ट (विदेश में पढ़ाई करनी हो अगर)5. शैक्षिक रिकॉर्ड6.प्रवेश परीक्षा के परिणाम जिसके माध्यम से एडमिशन लेना है7.प्रवेश का प्रमाण8. स्टडी की लागत का विवरण/व्यय सूची9. 2 पासपोर्ट साइज फोटो देश में कई बैंक और इंस्टीट्यूशन एजुकेशन लोन देते हैं। ऐसे में सबसे पहले इन बैंकों और इंस्टीट्यूशन में जाकर या इनकी वेबसाइट पर विजट करके ब्याज दर, लोन चुकाने की शर्तें आदि के बारे में जानकारी जुटाएं। इसमें जो बेस्ट हो उसका चुनाव करें। एजुकेशन लोन के लिए बैंक या इंस्टीट्यूशन सेलेक्ट करने के बाद अप्लीकेशन फॉर्म भरने का समय है। अप्लीकेशन फॉर्म ऋणदाता की वेबसाइट पर मिल जाएगा. भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अनुसार, एजुकेशन लोन के लिए आवेदन विद्या लक्ष्मी पोर्टल www.vidyalakshmi.co.in के माध्यम से आवेदन किए जाने हैं। बैंक सारी जानकारियां वेरीफाई करने के बाद एजुकेशन लोन अप्रूव कर सकता है। इसमें आवेदक के माता-पिता/अभिभावकों में एक को गारंटर बनाता है। इसमें गारंटर के क्रेडिट स्कोर की भी जांच की जाती है। इसके अलावा आवेदक को एक वचन पत्र देने के साथ आश्वासन पत्र पर हस्ताक्षर भी करने होते हैं। बैंक यह सब लोन निर्धारित अवधि के भीतर चुकाने की गारंटी के तौर पर करता है।
भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नौकरी की अधिसूचना जारी की गई हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: सेना में नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है-पदों की संख्या – 379एसएससी (टेक)-64 पुरुष: 350 रिक्तियांएसएससी (टेक)-64 महिला: 29 रिक्तियांशैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग डिग्री प्रमाणपत्रआवेदन की तारीक: पंजीकरण प्रक्रिया चालू है और 14 अगस्त 2024 को समाप्त होगी।आयु सीमा- 1 अप्रैल 2025 को 20 से 27 वर्ष के बीच है (उम्मीदवारों का जन्म 02 अप्रैल 1998 और 01 अप्रैल 2005 के बीच हुआ।चयन की प्रक्रिया: उम्मीदवारों को संगठन की कट-ऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद, केंद्र आवंटन उम्मीदवार को ईमेल किया जाएगा। चयन केंद्र आवंटित होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी SSB तिथियों का चयन करना होगा, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
युवाओं को सरकारी नौकरी में यहां मिलेगा आरक्षण, बिना ब्याज के लोन, पढ़िये ये काम की खबर

जहां एक तरफ अग्निवीर योजना की कुछ लोग अलोचना कर रहे हैं वहीं प्रदेश सरकार ने अग्निवीर जवानों को नया तोहफा दिया है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की खास रिपोर्ट नई दिल्ली: अग्निवीर को लेकर हरियाणा सरकार ने नया एलान किया है। अब नायब सिंह सैनी सरकार ने पुलिस और माइनिंग गार्ड में पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसद तक आरक्षण देने की घोषणा कर दी है। हरियाणा सरकार ने इसके साथ ही पूर्व अग्निवीरों को एक और नई सुविधा दी है। अब अग्निवीर के तौर पर आर्म्ड फोर्सेज में सेवा दे चुके जवानों बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत तक आरक्षण देने का फैसला किया गया था। इसी क्रम में अब भाजपा शासित हरियाणा सरकार ने भी पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इससे अग्निपथ योजना के तहत बतौर अग्निवीर अपनी सेवाएं देने वाले युवाओं को काफी राहत मिलेगी। हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसद तक आरक्षण देने का फैसला लिया है। खासकर प्रदेश की पुलिस सेवा और माइनिंग गार्ड में पूर्व अग्निवीरों को काफी लाभ मिलने की संभावना है। बता दें कि पूर्व अग्निवीरों के भविष्य और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में नायब सिंह सैनी की सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बाद आलोचकों को जवाब मिल सकता है।
Employment: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिये रोजगार का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: यदि आप भी पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं में शामिल हैं तो ये खबर आपके के लिये बेहद महत्वपूर्ण है। खासकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के युवा इस मौके का फायदा उठाकर अच्छी-खासी नौकरी हासिल कर सकते हैं। गाजियाबाद सेवायोजन विभाग की ओर रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई बड़ी-छोटी कंपनियां शामिल होंगी, जो योग्य आवेदकों को नौकरी ऑफर करेंगी। रोजगार मेला की तिथि और समय: 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुरादनगर अभ्यर्थियों के लिए योग्यता: हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई डिप्लोमा एवं बी-टेक अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। आयु सीमा: 18 वर्ष से 40 वर्ष पदों की संख्या: 120 से 150 वेतन: 10 हजार से 30 हजार रुपये तक प्रतिमाह पदों का विवरण: कंप्यूटर आपरेटर, टेली कालर, सेल्स अधिकारी, तकनीकी सहायक आदि
Success Mantra: करना चाहते हैं ED में नौकरी, यहां जानें चयन की पूरी प्रक्रिया

खबरों में लगातार ED का नाम सुनने के बाद अगर आपके मन में भी इस विभाग में नौकरी करने की इच्छा जाग रही हैं तो पहले आपके लिए ही है। पढ़ें पूरी जानकारी नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में आपने खबरों में अक्सर प्रवर्तन निदेशालय यानी (ED) का नाम तो सुना ही है। ये एजेंसी भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन काम करने वाली संगठन हैं। ये संगठन आर्थिक अपराधों के मामलों की जांच करने का काम करती है। खबरों में लगातार ED का नाम सुनने के बाद अगर आपके मन में भी इस विभाग में नौकरी करने की इच्छा जाग रही हैं तो पहले आप ये खबर पढ़ लीजिए। प्रवर्तन निदेशालय में इन पदों पर की जाती है भर्ती ग्रुप ए के पदों की भर्तीग्रुप ए पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती की जाती है। इसमें स्पेशल डायरेक्टर, एडिशनल डायरेक्टर, ज्वाइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, आदि के पद शामिल हैं। ग्रुप बी के पदों की भर्तीप्रवर्तन निदेशालय में ग्रुप बी के लिए सीधी भर्ती का आयोजन किया जाता है, वहीं कुछ पदों पर प्रमोशन से नियुक्त की जाती है। इसमें सहायक प्रवर्तन अधिकारी (AEO) जैसे पद शामिल है, जिनका कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जाता है। ग्रुप सी के पदों की भर्तीवहीं, ग्रुप सी के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन समय-समय निदेशालय द्वारा किया जाता है। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमाप्रवर्तन निदेशालय में सहायक प्रवर्तन अधिकारी का चयन SSC CGL द्वारा किया जाता है। इस पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इस पद को लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से कम और 30 साल से अधिक नहीं होगनी चाहिए। प्रवर्तन निदेशालय में ऑफिसर की भर्ती की प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2), लिखित परीक्षा (वर्णनात्मक प्रश्न) कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा / डाटा एंट्री कौशल परीक्षा होती हैं नोट:- हर सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते हैं और हर गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाते हैं।
Success Tips: नये दौर में Decision Science के साथ बनाए करियर, जानें कैसे

जिस तरह से दुनिया ऑनलाइन शिफ्ट हो रही है, ऐसे में डाटा का महत्व हर इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए पेशे के तौर पर डिसीजन साइंस में अच्छा मौका हैं। नई दिल्ली: जिस तरह से दुनिया ऑनलाइन शिफ्ट हो रही है, ऐसे में डाटा का महत्व हर इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा है। वहीं अगर एडवांस स्टोरेज टैक्नोलॉजी की वजह से बड़ी मात्रा में ऐसे डाटा को आसानी से स्टोर कर सकते है। बिजनेस डिसिजन लेने के लिए डाटा का प्रभावी ढंग से उपयोग करना बेहद जरूरी है। इसके लिए पेशे के तौर पर डिसीजन साइंस में अच्छा मौका हैं। Tips डाटा के इस फील्ड में डाटा विज्ञानी के रूप में करियर शुरू करने के लिए इससे संबंधित आवश्यक ज्ञान होना जरूरी है। आर प्रोग्रामिंग की अच्छी समझ होनी चाहिए। जावा, पर्ल या सीसी प्लस प्लस के साथ पायथन सबसे लोकप्रिय कोडिंग भाषा पूरा ज्ञान होना चाहिए