SBI PO की तैयारी में जुटे उम्मीदवार ध्यान दें, Mains परीक्षा का शेड्यूल जारी

New Delhi: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा PO (Probationary Officer) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता पाई है, उनके लिए अब अगला पड़ाव मुख्य परीक्षा (Mains) है। SBI ने आधिकारिक तौर पर यह घोषित कर दिया है कि SBI PO Mains Exam 2025 का आयोजन 13 सितंबर को सुबह की पाली में किया जाएगा। यह जानकारी बैंक के सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट की ओर से साझा की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड और जरूरी दिशानिर्देश जल्द ही SBI की आधिकारिक वेबसाइट [sbi.co.in](https://sbi.co.in) पर जारी किए जाएंगे। प्रीलिम्स पास करने वाले ही होंगे शामिल यह मुख्य परीक्षा उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने हाल ही में आयोजित SBI PO Prelims Exam 2025 में सफलता प्राप्त की है। प्रीलिम्स परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त को देशभर में आयोजित की गई थी, और इसका परिणाम 1 सितंबर को जारी किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 541 पदों को भरा जाना है, जिनमें 500 नियमित और 41 बैकलॉग पद शामिल हैं। तीन चरणों में होती है पूरी चयन प्रक्रिया SBI PO भर्ती प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया गया है1. प्रीलिम्स परीक्षा2. मुख्य परीक्षा (Mains)3. साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को तीसरे चरण में व्यक्तित्व मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पहले साइकोमेट्रिक टेस्ट होगा, फिर 20 अंकों का ग्रुप डिस्कशन और अंत में 30 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंकों को 100 अंकों के स्केल पर सामान्य किया जाएगा। कैसा होगा SBI PO Mains का पैटर्न SBI PO की मुख्य परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी:1. ऑब्जेक्टिव टेस्टरीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड- 40 प्रश्न (60 अंक)डाटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन- 30 प्रश्न (60 अंक)जनरल/इकॉनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस- 60 प्रश्न (60 अंक)अंग्रेज़ी भाषा- 40 प्रश्न (20 अंक) 2. डिस्क्रिप्टिव टेस्टइस भाग में उम्मीदवारों को तीन प्रश्न हल करने होंगेईमेल लेखनरिपोर्ट लेखनसिचुएशन एनालिसिस या प्रेसी राइटिंग मुख्य परीक्षा की कुल मार्किंग 250 अंकों की होगी। इसमें 1/4 की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड SBI ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश आधिकारिक पोर्टल पर जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे लगातार वेबसाइट पर चेक करते रहें ताकि किसी भी जरूरी सूचना से चूक न हो।
UGC छात्रों को बड़ी राहत: ऑनलाइन और ODL कोर्स के लिए एडमिशन डेडलाइन बढ़ी, आराम से करें आवेदन

New Delhi: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कोर्सेज में दाखिले की अंतिम तारीख को एक महीने बढ़ा दिया है। पहले यह डेडलाइन 15 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है। क्यों बढ़ाई गई डेडलाइन? UGC के सचिव प्रो. मनीष जोशी ने बताया कि कई उच्च शिक्षण संस्थानों और छात्रों से मांग आई थी कि उन्हें दाखिले के लिए अधिक समय चाहिए। छात्रों को समय पर जानकारी न मिल पाने या अन्य कारणों से पिछली डेडलाइन मिस हो गई थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए UGC ने यह निर्णय लिया। ऑनलाइन और ODL कोर्स क्या हैं? ऑनलाइन कोर्स: यह कोर्स पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होते हैं। छात्र घर बैठे ऑनलाइन क्लासेज, असाइनमेंट और परीक्षा दे सकते हैं। ODL (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग): इसमें पढ़ाई की प्रक्रिया लचीली होती है। स्टडी मटेरियल घर भेजा जाता है और कभी-कभी परीक्षा या काउंसलिंग के लिए विश्वविद्यालय जाना पड़ता है। यह मोड खासकर वर्किंग प्रोफेशनल्स या रिमोट एरिया में रहने वालों के लिए उपयोगी है। आवेदन करने से पहले क्या ध्यान रखें? UGC ने छात्रों को सलाह दी है कि वे जिस यूनिवर्सिटी या कोर्स में दाखिला लेने जा रहे हैं, उसकी मान्यता जरूर जांचें। इसके लिए [ugc.ac.in](https://www.ugc.ac.in) पर जाकर UGC से मान्यता प्राप्त ऑनलाइन और ODL प्रोग्राम्स की सूची देखें। फर्जी संस्थानों से सावधान रहें। यूनिवर्सिटीज को निर्देश UGC ने सभी संबंधित संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे नए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। पारदर्शिता और नियमों के तहत ही एडमिशन प्रक्रिया चले, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। छात्रों के लिए सुनहरा मौका जो छात्र पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक और अवसर है। ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले की सोच रहे छात्रों को अब 15 अक्टूबर 2025 तक का समय मिला है। ऑनलाइन और ODL कोर्सेज न केवल किफायती हैं, बल्कि लचीलापन भी प्रदान करते हैं।
RPSC ने 8वें चरण के इंटरव्यू के लिए जारी किया लेटर, इस तारीख से शुरू होंगे साक्षात्कार

Jaipur: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2023 के तहत 8वें चरण के इंटरव्यू 25 अगस्त 2025 से शुरू हो रहे हैं। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए इन्टरव्यू लेटर की लिंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है, जिससे वे अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं और साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। यह इंटरव्यू 18 सितंबर तक चलेंगे। 6 लाख से अधिक आवेदनमिली जानकारी के अनुसार इन इंटरव्यू के लिए 6 लाख 96 हजार 969 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण से लेकर अब तक कुल 7 चरणों के इंटरव्यू हो चुके हैं। 21 अप्रैल 2023 से शुरू हुए इन इंटरव्यू का पहला चरण पूर्ण हो चुका है और अब 8वें चरण का साक्षात्कार शुरू हो रहा है। 7वें चरण के इंटरव्यू 21 अगस्त 2025 को समाप्त हो रहे हैं। साक्षात्कार के दौरान जरूर रखें ये दस्तावेजउम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उन्हें ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म, सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां और संबंधित दस्तावेजों की एक स्वहस्ताक्षरित प्रति (मूल दस्तावेजों सहित) साथ लानी होगी। बताते चलें कि इन सभी दस्तावेजों को साक्षात्कार के समय आयोग में जमा करना होगा। इसके अलावा, आयोग ने 28 जून 2023 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया था और पहले कुल 905 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे। बाद में इन पदों की संख्या बढ़ाकर 972 कर दी गई। बता दें कि राज्य सेवाओं के लिए 491 और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 481 पद निर्धारित किए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा का आंकड़ाआरएएस-2023 भर्ती के लिए कुल 6 लाख 96 हजार 969 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इन सभी के लिए प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी, जिसमें 4 लाख 57 हजार 927 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा के परिणाम 20 अक्टूबर 2023 को घोषित किए गए थे, जिसमें 19355 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किए गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्य परीक्षा 20 और 21 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी और इसका परिणाम 2 जनवरी 2025 को घोषित किया गया था। आयोग द्वारा 2168 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया, जबकि 20 उम्मीदवारों के परिणाम रद्द कर दिए गए थे।
RRB NTPC Exam 2025: उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी, 7 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा

New Delhi: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC यानी अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे अब अपनी एग्जाम सिटी की डिटेल्स संबंधित RRB की रीजनल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि यह जानकारी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र की योजना बनाने में मदद करती है, ताकि वे परीक्षा तिथि से पहले आवश्यक तैयारी कर सकें और समय पर केंद्र पर पहुंच सकें। सात तारीख से शुरू होगी परीक्षाRRB द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, NTPC UG लेवल की परीक्षा 7 अगस्त 2025 से शुरू होकर 9 सितंबर 2025 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें देशभर से लाखों उम्मीदवार भाग लेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवारों को वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। कैसे करें चेकउम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी डिटेल्स चेक करने के लिए अपनी RRB रीजनल वेबसाइट जैसे rrbmumbai.gov.in, rrbpatna.gov.in आदि पर जाएं। वहां “CEN 01/2019 NTPC (UG Level) Exam City Intimation” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें। स्क्रीन पर आपकी परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी। इन पदों के लिए हो रही है परीक्षाएंइस परीक्षा का उद्देश्य रेलवे के विभिन्न अंडरग्रेजुएट लेवल पदों पर नियुक्ति करना है। जिन पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, उनमें प्रमुख हैं ट्रेनों के लिए गार्ड, क्लर्क कम टाइपिस्ट, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर टाइम कीपर, अकाउंट्स क्लर्क आदि। ये सभी पद देशभर के रेलवे जोनों में भरे जाएंगे और उम्मीदवारों की नियुक्ति योग्यता तथा परीक्षा प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। परीक्षा के दौरान साथ रखें ये चीजेंपरीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) भी अनिवार्य रूप से लाना होगा। परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए बोर्ड ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि किसी भी अपडेट से वे चूक न जाएं।
इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE रिजल्ट 2025 जारी, 8-9 नवंबर को होंगे फिजिकल टेस्ट, मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध

New Delhi: इंडियन आर्मी में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2025 का रिजल्ट आज ऑनलाइन जारी कर दिया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट [joinindianarmy.nic.in](https://joinindianarmy.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अग्निवीर CEE परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण, यानी फिजिकल टेस्ट (शारीरिक परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें अपना रिजल्ट चेकइंडियन आर्मी अग्निवीर CEE 2025 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:1. सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट [joinindianarmy.nic.in](https://joinindianarmy.nic.in) पर जाएं।2. होमपेज पर ‘CEE Result 2025’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।3. आपके सामने विभिन्न रीजनों के लिए मेरिट लिस्ट के पीडीएफ लिंक खुल जाएंगे।4. जिस भी रिजन की मेरिट लिस्ट देखनी है, उस लिंक पर क्लिक करें।5. पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर चेक करें। अगला चरण: फिजिकल टेस्टCEE परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट में भाग लेना होगा, जो 8 और 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित है। फिजिकल टेस्ट में रनिंग, लंबाई, सीने की माप आदि परीक्षण शामिल होंगे। फिजिकल योग्यता इस प्रकार होगीलंबाई: न्यूनतम 169 सेमीसीना: सामान्य 77 सेमी, फुलाव के साथ 82 सेमीआरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित मानकों में छूट दी जाएगी। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार नीचे दिए गए भर्ती नोटिफिकेशन या इमेज से प्राप्त कर सकते हैं। किन-किन पदों पर होगी भर्ती?इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इंडियन आर्मी में विभिन्न पदों पर अग्निवीरों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें शामिल हैं:1. अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)2. अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास)3. अग्निवीर टेक्नीशियन4. अग्निवीर जीडी (महिला मिलिट्री पुलिस)5. अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT)6. सोल्जर टेक (नर्सिंग असिस्टेंट)7. हवलदार एजुकेशन (आईटी, साइबर, ऑप्स, भाषा विशेषज्ञ)8. सिपाही (फार्मा)9. JCO RT (पंडित, मौलवी, ग्रंथी, पादरी, बुद्धिस्ट आदि)10. JCO कैटरिंग11. हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो ऐसे तैयारी करें फिजिकल टेस्ट कीरिजल्ट घोषित होने के साथ ही अब उम्मीदवारों के पास फिजिकल टेस्ट के लिए लगभग ढाई महीने का समय है। इस दौरान उन्हें अपनी शारीरिक फिटनेस, रनिंग और मेडिकल मानकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि वे अगले चरण में भी सफलता हासिल कर सकें।
Tata Consultancy Services: TCS कर्मियों की अभी नहीं बढ़ेगी सैलरी, जानिए कब होगा इंक्रीमेंट

New Delhi: देश की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के लाखों कर्मचारियों को इस साल वेतन वृद्धि के लिए कुछ और महीनों का इंतज़ार करना होगा। आमतौर पर हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में यानी 1 अप्रैल से कंपनी वेतन समीक्षा और वेतन वृद्धि की प्रक्रिया शुरू करती है, लेकिन इस बार कंपनी ने इसे दूसरी तिमाही तक के लिए टाल दिया है। कोई ठोस फैसला नहीं इस संबंध में, कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (CHRO) मिलिंद लक्कड़ ने बताया कि फिलहाल वेतन वृद्धि को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा, “हम इस पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।” TCS का रणनीतिक पहलू TCS का यह कदम ऐसे समय में आया है जब कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है और ₹12,760 करोड़ का लाभ कमाया है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला तिमाही प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है, बल्कि कई आंतरिक रणनीतिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके बावजूद, कंपनी ने भर्तियाँ बंद नहीं की हैं। अप्रैल से जून 2025 की पहली तिमाही में कंपनी ने 5,090 नए कर्मचारियों की भर्ती की है। अब कंपनी में कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 6,13,000 से ज़्यादा हो गई है। लक्कड़ ने कहा, “भर्ती हमेशा तिमाही वृद्धि के हिसाब से नहीं की जाती। हम पूरे साल की योजना बनाते हैं और उसी के अनुसार भर्ती की जाती है।” टीसीएस कर्मचारियों में निराशा टीसीएस के इस फैसले से कर्मचारियों में निराशा है, क्योंकि आर्थिक स्थिरता के बावजूद, वेतन वृद्धि में देरी से उनके मनोबल पर असर पड़ सकता है। कंपनी के लिए यह एक संवेदनशील समय है, जब उसे कर्मचारी संतुष्टि और प्रदर्शन के बीच संतुलन बनाना होगा। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक स्थिति, ग्राहकों द्वारा लागत में कटौती और प्रतिस्पर्धी दबाव के कारण कंपनियां सतर्कता बरत रही हैं। हालाँकि, वेतन वृद्धि प्रक्रिया को लंबित रखना एक असामान्य कदम माना जा रहा है, खासकर उस कंपनी के लिए जिसने हाल ही में मज़बूत वित्तीय प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ी पहली तिमाही में कंपनी में 5,090 नए कर्मचारी जुड़े, जिससे कर्मचारियों की कुल संख्या 6.13 लाख से अधिक हो गई। हालांकि, लक्कड़ का कहना है कि हायरिंग को तिमाही प्रदर्शन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि यह योजना वार्षिक स्तर पर बनाई जाती है।
CUET Result 2025: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम

New Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट 4 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। देशभर में करीब 13.5 लाख छात्रों ने 13 मई से 4 जून 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में परीक्षा दी थी। ऐसे चेक करें रिजल्ट 1-सबसे पहले ऊपर दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाएं।2-होमपेज पर “CUET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।3-अब लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें रोल नंबर, जन्मतिथि या आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।4-जानकारी भरने के बाद “Submit” या “Login” बटन पर क्लिक करें।5-आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।6-भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट को PDF में सेव या प्रिंट कर लें। रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें? CUET UG का रिजल्ट दो आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है1-cuet.nta.nic.in2-nta.ac.in स्कोरकार्ड कैसे करें डाउनलोड? 1-इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2-CUET UG 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।3-अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।4-स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें। रिजल्ट में क्या खास है? बता दें कि अंतिम उत्तर कुंजी 1 जुलाई को जारी की गई थी, जिसमें कुल 27 प्रश्न हटा दिए गए थे और कई प्रश्नों में कई सही विकल्प थे, इसलिए पूरे अंक वितरित किए गए थे। परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी, इसलिए अंकों के सामान्यीकरण का उपयोग किया गया था, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। हालांकि गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन का नियम अभी भी लागू है, लेकिन बिना प्रयास किए और हटाए गए प्रश्नों के लिए कोई कटौती नहीं की जाएगी। कब आयोजित की गई थी परीक्षा? NTA ने 13 मई से 3 जून, 2025 तक परीक्षा आयोजित की, हालाँकि कुछ विशिष्ट विषयों के लिए परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया था। अकाउंटेंसी और बुक कीपिंग परीक्षा, जो पहले 13 और 16 मई को निर्धारित की गई थी, उसे 2 और 4 जून, 2025 को पुनर्निर्धारित किया गया था। इसी तरह, तमिल और उर्दू विषयों की परीक्षा, जो पहले 22 मई, 2025 को निर्धारित की गई थी, उसे भी 4 जून, 2025 को पुनर्निर्धारित किया गया था।
HVF Recruitment: हैवी व्हीकल फैक्ट्री में ITI पास के लिए निकली बंपर जॉब, ऐसे मिलेगी नौकरी

तमिलनाडु: दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। हैवी व्हीकल फैक्ट्री (HVF) ने जूनियर टेक्नीशियन के ढेरों पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (oftr.formflix.org) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2025 से चालू होगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन के 1800 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षिक योग्यता और अनुभवइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है। आयु सीमाअधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी। ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष, और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। बता दें कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। यह भर्ती युवाओं को डिफेंस सेक्टर में तकनीकी अनुभव पाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची आईटीआई अंकों और ट्रेड टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट oftr.formflix.org पर जाएं।2. अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।3. यहां अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें।4. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स (जैसे आईटीआई सर्टिफिकेट, फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।5. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।6. सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।7. अंत में भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें। आवेदक के पास ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए– आधार कार्डनिवास प्रमाण पत्र10वीं, 12वीं की मार्कशीटजाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)विवाह प्रमाण पत्र / पति का नाम दर्शाने वाला डॉक्यूमेंट्सपासपोर्ट साइज फोटोसेल्फ डिक्लेरेशन (Self Declaration)बैंक पासबुक की कॉपीमोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बता दें कि हैवी व्हीकल फैक्ट्री, आर्म्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (AVNL) के तहत आती है।
डीएमआरसी का बड़ा ऐलान, UPSC एग्जाम के दिन इन रूटों पर सुबह 6 बजे से चलेंगी मेट्रो

नई दिल्ली: डीएमआरसी ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 मई को यूपीएससी की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के दिन सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई, 2025 को किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ने गुरुवार को एलान किया है कि 25 मई को चुनिंदा दिल्ली मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य से पहले शुरू होंगी। डीएमआरसी ने कहा है कि लाइन-7 (पिंक लाइन), लाइन-8 (मैजेंटा लाइन) और लाइन-9 (ग्रे लाइन) पर टर्मिनल स्टेशनों से सेवाएं रविवार को सुबह 7 बजे के सामान्य समय के बजाय सुबह 6 बजे शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कहा कि सुबह जल्दी परिचालन से उम्मीदवारों को समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। पिंक लाइन पर मजलिस पार्क, मजलिस पार्क-शिव विहार, शिव विहार और माजपुर-बाबरपुर से सुबह 6 बजे अपने संबंधित टर्मिनल स्टेशनों की ओर सेवाएं शुरू होंगी। इसी तरह, मैजेंटा लाइन पर ट्रेनें जनकपुरी पश्चिम और बॉटनिकल गार्डन से सुबह 6 बजे शुरू होंगी। हालांकि, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से सेवाएं थोड़ी पहले सुबह 5:50 बजे शुरू होंगी। ग्रे लाइन पर, ढांसा बस स्टैंड और द्वारका टर्मिनल दोनों से सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू होंगी। डीएमआरसी ने कहा कि अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रविवार के शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने एक बयान में कहा, “यह व्यवस्था यूपीएससी द्वारा इस रविवार को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए की जा रही है।”
AI-PRAGYA: उत्तर प्रदेश बनेगा एआई हब, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘AI-PRAGYA’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को एआई तकनीक में दक्ष बनाना और उन्हें भविष्य के डिजिटल भारत के लिए तैयार करना है। इच्छुक उम्मीदवार एआइ प्रज्ञा पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब एआई प्रज्ञा पोर्टल के जरिए 10 लाख नागरिकों को एआई प्रशिक्षण मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ना है, ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सकें और अपने कार्यों को बेहतर बना सकें। इन विषयों में मिलेगा प्रशिक्षणइस कार्यक्रम के तहत 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रमुख कोर्स जैसे मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, रोबोटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और ऑटोमेशन आदि में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण न केवल आईटी सेक्टर में रोजगार के अवसर खोलेगा, बल्कि इसका व्यापक लाभ सरकारी सेवाओं, कृषि, स्वास्थ्य, और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। यह प्रशिक्षण युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा और उन्हें वैश्विक स्तर की नौकरियों के लिए तैयार करेगा।क्या है एआईAI-PRAGYA एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है जिसे भारत सरकार के एआईसीटीई (All India Council for Technical Education) द्वारा विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़ी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। जानिए क्या है एआई के उपयोगएआई के उपयोग अनेक क्षेत्रों में हो रहे हैं। शिक्षा में यह स्मार्ट लर्निंग ऐप्स के रूप में छात्रों की मदद कर रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई से रोगों की जल्दी पहचान संभव हो रही है। खेती में स्मार्ट सेंसर और ड्रोन्स एआई से जुड़े हैं, जो फसलों की निगरानी करते हैं। बैंकिंग में फ्रॉड डिटेक्शन और ग्राहक सहायता एआई आधारित हो चुकी है। इसके अलावा, ई-कॉमर्स साइटों पर उत्पादों की सिफारिश करने वाले फीचर भी एआई का ही उदाहरण हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्ययह मंच खासतौर पर तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है ताकि विद्यार्थी 21वीं सदी की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। इसके अंतर्गत ऑनलाइन कोर्स, प्रमाण पत्र (Certificates), और फैकल्टी डिवेलपमेंट प्रोग्राम्स (FDPs) भी संचालित किए जाते हैं।