NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी की परीक्षा 11 अगस्त को निश्चत, जानिए कब मिलेगें एडमिट कार्ड

नीट पीजी की परीक्षा 11 अगस्त को निश्चत नई दिल्ली: MBBS करने के बाद स्टूडेंट्स मेडिकल की किसी फील्ड में स्पेशलाइजेशन करते हैं. इसके लिए नीट पीजी यानी नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट-ग्रेजुएट परीक्षा देना जरूरी होता है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS इस परीक्षा का आयोजन करता है। 11 अगस्त को देशभर में नीट पीजी परीक्षा आयोजित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा 2024 के एडमिट 8 अगस्त को जारी कर दिए जाएंगे। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार परीक्षा देश भर के 185 शहरों में आयोजित की जाएगीजानकारी के अनुसार 23 अगस्त को होने वाली नेशनल नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड 8 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट nbe।edu।in पर जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 11 अगस्त को होने वाली परीक्षा पहले 23 जून को होनी थी लेकिन नीट यूजी (NEET-UG) को लेकर चल रहे विवादों के चलते परीक्षा की पारदर्शिता और सही ढंग से परीक्षा आयोजन कराने के क्रम में परीक्षा तिथि को स्थगित कर दिया गया था।ऐसे करें सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड- स्टेप-1- NBEMS का आधिकारिक वेबसाइट nbe।edu।in पर जाएं।2- दिए गए NEET PG 2024 लिंक पर क्लिक करें और अपना आईडी पासवर्ड डालें।3- डैशबोर्ड पर दिए गए “Admit Card” या “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।4- अगली स्क्रीन पर आप अपना एडमिट कार्ड देख सकेंगे।5- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट संभाल कर रखें।
NEET PAPER LEAK:रांची के रिम्स से एक और पटना के एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स गिरफ्तार, अभी जांच जारी
नीट पेपर लीक मामले में सरकार एक्शन मूड़ में दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में एक नया कदम उठाया गया है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआइ की जांच की आंच रांची के रिम्स तक पहुंच गयी है. सीबीआइ ने रांची रिम्स से एक और पटना एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है। रांची/पटना-नीट यूजी-2024 पेपर लीक मामले में सीबाआइ ने गुरुवार को रांची रिम्स से एक और पटना एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है. रिम्स से गिरफ्तार मेडिकल की छात्रा सुरभि कुमारी एमबीबीएस 2023 बैच के सेकेंड ईयर में पढ़ती है। वह रामगढ़ की रहनेवाली है। पटना एम्स से गिरफ्तार चार मेडिकल स्टूडेंट में थर्ड ईयर में पढ़नेवाले सिवान निवासी चंदन सिंह, पटना निवासी कुमार शानू, धनबाद निवासी राहुल आनंद और सेकेंड ईयर में पढ़नेवाला अररिया निवासी करण जैन शामिल हैं। इन चारों को सीबीआइ ने पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड पर लिया है। आपको बताते चलें कि नीट पेपल लीक मामले को लेकर छात्रों के विरोध के बाद सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई मामले को लेकर लगातार नए खुलासे कर रही है।
हिंसा और अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा JNU, 100 मीटर के दायरे में प्रदर्शन पर लगी रोक
JNU प्रशासन ने परिसर के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, धरना या सामूहिक सभा पर प्रतिबंध लगा दिया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में अनुशासन व शांति बनाये रखने के लिए नये निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुये प्रशासनिक ब्लॉक के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन, धरना या सामूहिक सभाओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। जेएनयू के रजिस्ट्रार ने नए सेमेस्टर की शुरुआत के मद्देनजर व छात्र संगठनों द्वारा आयोजित गतिविधियों को ध्यान में रखकर शांति और अनुशासन बनाने का अनुरोध किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पत्र जारी कर अनुरोध किया है कि वे सभा में भाग लेते समय परिसर में शांति और अनुशासन बनाए रखें। जेएनयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, प्रशासनिक ब्लॉक के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, धरना या सामूहिक सभा पर प्रतिबंध है। प्रशासन ने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में किसी भी अनधिकृत गतिविधि को सख्ती से रोका जाएगा। सभी संबंधित पक्षों को इस नियम का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रशासन ने पत्र में कहा है कि परिसर में शांति और अनुशासन बनाये रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह जाहिर किया कि यदि कोई अनाधिकृत गतिविधियों में लिप्त पाया जाए तो सुरक्षा शाखा को सूचित किया जाए। JNU प्रशासन ने बताया कि परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा या अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
Trending Topic: IGNOU ने बढ़ाई एग्जाम फॉर्म भरने की डेट, पढ़ें पूरी डीटेल

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आई है, IGNOU ने परीक्षा फार्म भरने की तारीख को बढ़ा दिया है। नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने टर्म एंड एग्जाम के फार्म भरने की तारीख को बढ़ा दिया है। IGNOU ने ये दूसरी बार परीक्षा फार्म भरने की डेट को बढ़ाया है। IGNOU की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ डा. मनोरमा सिंहक द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार अब छात्र 10 नवंबर रात 12 बजे तक बिना लेट फीस अपना एग्जाम फार्म भर सकते हैं। 10 नवंबर के बाद छात्रों को एग्जाम फार्म भरने के लिए लेट फीस के रूप में 200 रुपये प्रति कोर्स देना होगा। इस संबंध में इग्नू की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ डा. मनोरमा सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि IGNOU की सत्रांत परीक्षाएं 2 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेंगी।
Trending Topic: यूपी की इस यूनिवर्सिटी के कुलपति भ्रष्टाचार का आरोप, मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्याल कुलपति पर भ्रष्टाचार से गंभीर आरोप लगे हैं। कुलपति पर बिलों के भुगतान के बदले कमीशन लेने का आरोप है। जानिए पूरा मामला लखनऊ: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति पर भ्रष्टाचार से गंभीर आरोप लगे हैं। कुलपति पर बिलों के भुगतान के बदले कमीशन लेने का आरोप है। विश्वविद्यालय के कुलपति का नाम प्रोफ़ेसर विनय पाठक है। विनय पाठक पर भ्रष्टाचार के ये गंभीर आरोप कई यूनिवर्सिटी में परीक्षा संचालन का जिम्मा संभालने वाली कंपनी डीजीटेक्स टेक्नोलॉजी इंडिया के एमडी डेविड मारियो डेविस ने लगाये हैं। शनिवार को लखनऊ के इंदिरानगर थाने में डेविड मारियो ने प्रोफेसर विनय पाठक समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। FIR में डेविस ने प्रोफेसर पर आरोप लगाया है कि डॉ भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के कुलपति रहने के दौरान विनय पाठक ने बिलों के भुगतान करने के एवज में उनसे 15 फीसदी कमीशन की मांगा है। जब उन्होंने कमीशन देने ने मना किया तो प्रोफेसर ने कॉट्रेक्ट खत्म करने की धमकी दी। अपने FIR डेविड ने ये भी बताया कि उन्होंने प्रोफेसर को कमीशन के रूप में अब तक 1.41 करोड़ रुपये भी दिए हैं। ये पैसे प्रोफेसर ने खुर्रमनगर निवासी एक्सेल आईसीटी कंपनी के मालिक अजय मिश्रा के माध्यम से लिये। इतना ही नहीं डेविड ने अपनी शिकायत में भी कहा कि साल 2022-23 के कॉन्ट्रेक्ट करवाने के बदले भी कमीशन की मांग की थी। जब डेविड ने उसकी ये मांग पूरी नहीं कि तो उसने ये कॉन्ट्रेक्ट अजय मिश्रा को दे दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंप दी गई। एसटीएफ ने इस मामले में एक निजी कंपनी के मालिक अजय मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है।
Trending Topics: रांची के RIMS डेंटल कॉलेज में इंटर्न्स बंद किया काम, हड़ताल कर रखी ये मांग?

RIMS रिम्स डेंटल कॉलेज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, गुरुवार को RIMS में काम करने वाले इंटर्नशिप के छात्रों ने अचानक काम बंद करके हड़ताल पर बैठ गए। रांची: RIMS रिम्स डेंटल कॉलेज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, गुरुवार को RIMS में काम करने वाले इंटर्नशिप के छात्रों ने अचानक काम बंद करके हड़ताल पर बैठ गए। ये है मामलादरअसल इंटर्न्स के लिए स्टाइपन के रूप में 26000 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है। लेकिन हड़ताल पर बैठे छात्रों का कहना है कि पिछले 5 महीने से उन्हें स्टाइपन नहीं दिया जा रहा है, इसलिए वो उन्होंने मेनेजमेंट के खिलाफ हड़ताल पर बैठ गए। छात्रों ने कहा कि वो अपना हक मांग रहे हैं, कोई भीख नहीं। कार्य बहिष्कारगुरुवार सुबह डेंटल कॉलेज खुलने के बाद करीब 11:00 बजे सभी इंटर्नशिप के छात्रों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं OPD में मरीज की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। ये रखी मांगहड़ताल पर बैठे छात्रों की मांग हैं कि सबसे उनके 5 महीने रूके हुए स्टाइपन उन्हें दिए जाए, वो भी तय रकम के अनुसार।
DU Merit List 2022: DU के अंडर ग्रेजुएशन के फर्स्ट मेरिट लिस्ट का इंतजार हुआ खत्म, जानें कब से शुरू होगी क्लास

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट में इस साल एडमिशन करवाने वाले छात्रों का फर्स्ट मेरिट लिस्ट को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया हैं। पढ़ें पूरी खबर युवा डाइनामाइट: नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस साल अंडरग्रेजुएट प्रोगाम में एडमिशन करवाने वाले छात्रों का फर्स्ट मेरिट लिस्ट को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया हैं। डीयू 19 अक्टूबर, 2022 को अपनी पहली मेरिट लिस्ट जारी की है। अब जिन भी छात्रों को CUET UG यूजी स्कोर के माध्यम से आवेदन करना है वो कर सकता है। छात्र डीयू द्वारा जारी की गई मेरिट सूची को आधिकारिक वेबासाइट: https://admission.uod.ac.in/ पर देख सकते है। बता दें कि, DU ने साल 2022 से 2023 के सत्र के लिए शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी किया है। इस कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट की क्लास 2 नवंबर, 2022 से शुरू होंगी।
Dream IIT: पूरा हो सकता है IIT जाने का सपना, जूनियर असिस्टेंट के पद पर निकाली वैकेंसी, जानें पूरी डीटेल

IIT कानपुर उन लोगों के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है, जो कभी IIT जाना चाहते थे। IIT कानपुर ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। नई दिल्ली: सपनों में IIT देखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। IIT कानपुर ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। IIT कानपुर ने कुल 119 पदों के लिए भर्तियां निकाली है। जिसके लिए उन्होंने योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं। इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार IIT कानपुर के आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर आवेदन भर सकते हैं। ध्यान रहें आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 नवंबर, 2022 है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं उम्मीदवारों के शैक्षिणक योग्यिता की बात करें तो, ग्रेजुएशन की डिग्री होने के साथ-साथ अभ्यर्थियों को कंप्यूटर की भी नॉलेज होनी चाहिए। जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
Job Crime: यूपी में ‘रूपए दो रेलवे में नौकरी पाओं’ गिरोह का पर्दाफाश, जालसाजों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। जहां जालसाजों ने लाखों रुपये ऐंठ लिए हैं। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर लखनऊ: कानपुर से धोखाधड़ी की एक बड़ी खबर सामने आई है। इन जालसाजों ने कानपुर निवासी बाल गोविंद और 2 अन्य लोगों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 15.50 लाख रुपये ठग लिए है। मिली जानकारी के अनुसार, जालसजों ने नौकरी की तलाश कर रहे इन युवाओं को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित बाल गोविंद के बताया कि साल 2017 में गोरखपुर में उनकी मुलाकात हरिद्वार के सिड़गुल निवासी रामप्रकाश से हुई थी। जिसने उससे रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कही थी। लगे हाथ बाल गोविंद ने अपने साथ-साथ चचेरे भाई और उसके दोस्त की भी नौकरी लगवाने के लिए बात की। रामप्रकाश ने प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपये मांगे और इसी पर नौकरी की बात तय हुई। इसके बाद धोखेबाज ने इन लोगों को ग्रुप-डी, ग्रुप-सी, इस्टर्न रेलवे और नार्दन रेलवे में नियुक्ति पत्र भी दे दिया और इनसे 15.50 लाख रुपये ऐठ लिए। कई दिन बितने के बाद भी जब कहीं पर भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ितों ने उनसे अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने चेक दिया जो बाउंस हो गया। अब रुपये मांगने पर आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितो की शिकायत पर पुलिस आयुक्त से शिकायत दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर पर राम प्रकाश उनकी पत्नी आशा प्रकाश, संजय कुमार वर्मा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Trending Topic: झारखंड में 65000 पारा शिक्षकों को बड़ा झटका, वेतनमान पर शिक्षा मंत्री के बयान ने मचाई खलबली

झारखंड से 65000 पारा शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पारा शिक्षकों के वेतनमान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रांची: झारखंड से 65000 पारा शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पारा शिक्षकों के वेतनमान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पारा शिक्षकों के वेतनमान को लेकर बात करते हुए कहा कि, पारा शिक्षकों को वेतनमान नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों की नियुक्ति में तकनीकी रुकवाट है। इनकी नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया गया है, इसलिए वेतनमान नहीं दिया जा सकता। मंत्री ने कहा कि अष्टमंगल कमेटी के साथ हुई बैठक के आलाोक में नियमावली बनाई गई जिसमें पारा शिक्षकों के मानदेय में 40 से 50 फिसदी की बढ़ौतरी की गई। उसी समय तय हो गया था कि उन्हें वेतनमान नहीं दिया जा सकता है। ऐसे में उनके द्वारा फिर से वेतनमान की मांग करना गलत है। शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद से पूरे राज्य में खलबली मच गई है।