Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Sainik School Recruitment: 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन!, शिक्षक से लेकर क्लर्क तक कई पद खाली

सैनिक स्कूल में नौकरी का मौका (Img: AI Generated Image)

New Delhi: स्कूल में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सैनिक स्कूल (Sainik School Recruitment) संबलपुर, ओडिशा ने भर्ती का मौका दिया है। यहां टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती में पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों के अलावा पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क यानी एलडीसी के पद शामिल हैं।

भर्ती के कुछ पद नियमित आधार पर और कुछ संविदा के आधार पर भरे जाएंगे। खास बात यह है कि सभी पदों के लिए एक जैसी योग्यता नहीं है। ऐसे में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी अवसर मौजूद है।

किस-किस पद पर होगी नियुक्ति? (Sainik School Recruitment)

पीजीटी में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस के पद हैं। वहीं टीजीटी में सोशल साइंस, जनरल साइंस, मैथमेटिक्स और इंग्लिश विषय शामिल हैं।

नॉन-टीचिंग और संविदा वाले पदों में पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, बायोलॉजी लैब असिस्टेंट और एलडीसी शामिल हैं। पीजीटी मैथ्स के दो पद हैं, जबकि बाकी बताए गए पदों पर एक-एक वैकेंसी है।

योग्यता पद के हिसाब से अलग (Sainik School Recruitment)

पीजीटी के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड या निर्धारित इंटीग्रेटेड एमएड योग्यता मांगी गई है। कंप्यूटर साइंस के लिए एमएससी कंप्यूटर साइंस या एमटेक जैसी योग्यता निर्धारित है।

टीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री के साथ बीएड जरूरी है। साथ ही सीटीईटी पेपर-2 या टीईटी पास होना आवश्यक है।

पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन के लिए फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा चाहिए। आर्ट मास्टर के लिए संबंधित फाइन आर्ट, ड्राइंग एंड पेंटिंग, स्कल्पचर या ग्राफिक आर्ट की योग्यता मांगी गई है।

लैब असिस्टेंट पद के लिए साइंस विषय से इंटरमीडिएट और एलडीसी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया क्या है?

पीजीटी के लिए उम्र 21 से 40 वर्ष, जबकि टीजीटी के लिए 21 से 35 वर्ष निर्धारित है। पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन और आर्ट मास्टर के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष है। लैब असिस्टेंट की उम्र सीमा भी 21 से 50 वर्ष है। एलडीसी के लिए 18 से 50 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद स्किल/प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू लिया जाएगा। संविदा वाले पदों पर भी यही प्रक्रिया लागू होगी।

47 हजार से ज्यादा तक शुरुआती वेतन

नियमित पीजीटी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-8 के तहत 47,600 से 1,51,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। टीजीटी के लिए पे लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 रुपये वेतन निर्धारित है।

अन्य पदों में पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन को 40,000, आर्ट मास्टर को 70,500, लैब असिस्टेंट को 33,000 और एलडीसी को 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

7 सितंबर तक भेजना होगा आवेदन

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को ऑफलाइन फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर है।

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित है। फीस जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म, जरूरी दस्तावेज और फीस की रसीद स्कूल के पते पर भेजनी होगी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement