Patna: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC Preparation 2026) 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख नजदीक आने के साथ अभ्यर्थियों के पास तैयारी को व्यवस्थित करने के लिए सीमित समय बचा है। ऐसे में लंबी पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है कि सही टॉपिक, सही सवाल और सही रिविजन पर फोकस किया जाए।
अब इस समय हर अभ्यर्थी को अपनी तैयारी का ईमानदारी से आकलन करना चाहिए। जो विषय मजबूत हैं, उन्हें सिर्फ दोहराते रहें और जिन हिस्सों में बार-बार गलती हो रही है, उन्हें प्राथमिकता दें।
PYQ बताएगा परीक्षा का असली ट्रेंड (BPSC Preparation 2026)
तैयारी में Previous Year Question Papers यानी PYQ को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। कम से कम पिछले 5 से 10 वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से सवालों के पैटर्न, बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक और अपनी कमजोरियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सिर्फ पेपर हल करना काफी नहीं है। हर टेस्ट के बाद गलत सवालों की अलग सूची बनाएं और दोबारा उन टॉपिक्स को पढ़ें।
किन विषयों पर ज्यादा नजर रखें?
प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करते समय General Science, Current Affairs और Bihar General Knowledge पर खास ध्यान देना उपयोगी रहेगा। इसके साथ Modern History, Geography, Polity, Economy, Environment और Reasoning जैसे हिस्सों को भी नियमित रूप से कवर करें।
बिहार से जुड़े तथ्य और करंट अफेयर्स को आखिरी दिनों के लिए छोड़ना सही रणनीति नहीं होगी। इन्हें पढ़ाई के रोजाना शेड्यूल का हिस्सा बनाएं।
Mock Test से पता चलेगी असली तैयारी (BPSC Preparation 2026)
पढ़ाई के साथ टेस्ट देना भी जरूरी है। परीक्षा तक हर सप्ताह 2 से 3 मॉक टेस्ट देने की कोशिश करें। शुरुआत में कम स्कोर आने पर परेशान होने के बजाय यह देखें कि गलती कहां हुई।
परीक्षा से पहले करीब 10 से 15 Full Length Mock Tests देने से समय प्रबंधन और सवाल हल करने की गति पर काम किया जा सकता है। मॉक टेस्ट को सिर्फ नंबर पाने का जरिया न मानें, बल्कि अपनी कमियों की पहचान का तरीका बनाएं।
60 दिनों का प्लान ऐसे करें तैयार
बचे हुए समय को छोटे हिस्सों में बांटना ज्यादा बेहतर रहेगा। सुबह कठिन विषय, दिन में अभ्यास और शाम को Revision जैसे स्लॉट बनाए जा सकते हैं। हर दिन का लक्ष्य पहले से तय रखें।
रोज करीब एक घंटे का रिविजन रखें और सप्ताह में एक दिन पुराने टॉपिक्स को दोहराने के लिए तय करें। Short Notes तैयार करना भी आखिरी समय में काफी मददगार हो सकता है।
किताबों का ढेर नहीं, सही स्रोत जरूरी
History के लिए Spectrum और NCERT, Polity के लिए M. Laxmikanth, Geography और Science के लिए NCERT जैसी किताबों पर फोकस किया जा सकता है। Economy के लिए Ramesh Singh और Bihar GK के लिए भरोसेमंद पुस्तक का इस्तेमाल करें। Current Affairs के लिए दैनिक अखबार और मासिक पत्रिका से जरूरी मुद्दों के नोट्स बनाएं।








