Section-Specific Split Button

UKSSSC Recruitment 2024: यूकेएसएसएससी ने स्टेनोग्राफर सहित कई पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग के 257 पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती अभियान के तहत कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार (Candidates) आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारकुल 257 पदों पर भर्ती की जाएगी।आवेदन की तारीखेंआवेदन प्रारंभ- 24 सितंबरआवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 14 अक्तूबरसुधार विंडो खुलने की तिथि- 18 अक्तूबरसुधार विंडो बंद होने की तिथि- 21 अक्तूबरपरीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर पदों के नामएडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी – 3पर्सनल असिस्टेंट – 29+207स्टेनोग्राफर /पीए – 15डाटा एंट्री ऑपरेटर – 3पीए /स्टेनोग्राफर – 2 आयु सीमाअपर निजी सचिव और आशुलिपिक के पद के लिए निर्धारित आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष तक निर्धारित है। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास है।वैयक्तिक सहायक के पद के लिए आयुसीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष निर्धारित है और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।आवेदन शुल्कइन पदों के आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को जनरल, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा।ऐसे करें आवेदन

RRB NTPC 2024: रेलवे में निकली बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: रेलवे (Railway) में नौकरी (Job) की तलाश कर रहे युवाओं (Youth) के लिए अच्छा मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) में जॉब के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके जरिए रेलवे में 3445 से अधिक पदों (Post) पर भर्तियां होंगी। इच्छुक आवेदक (Candidate) रेलवे की वेबसाइट rrbapply।gov।in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की अंतिम तिथिइस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है। ऑनलाइन आवेदन 21 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है।इन पदों पर होगी भर्तीआरआरबी एनटीपीसी (12वीं लेवल) 2024 के माध्यम से कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती होगी।शैक्षिक योग्यताआरआरबी एनटीपीसी 2024 (अंडर ग्रेजुएट) के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।एनटीपीसी 12वीं लेवल के लिए उम्र सीमाआयुआरआरबी एनटीपीसी (अंडरग्रेजुएट लेवल) के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट मिलेगी।आवेदन शुल्कऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के मुताबिक आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के लिए फीस 500 रुपये है, जबकि रिजर्व कैटेगरी, अल्पसंख्यक और महिला उम्मीदवारों के लिए यह 250 रुपये है। रेलवे आवेदकों द्वारा परीक्षा के पहले फेज में प्रयास करने के बाद 400 रुपये या 250 रुपये (जो भी लागू हो) की आवेदन लागत वापस कर देगा।चयन प्रक्रियाआरआरबी एनटीपीसी (ग्रेजुएट) परीक्षा दो स्टेज की होगी। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) होगा। इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा।कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क पदों के लिए दो स्टेज का सीबीटी टेस्ट होगा। जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।आवेदन प्रक्रिया1: आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट यानी rrbapply.gov.in पर जाएं.2: खुद को रजिस्टर करने के लिए Apply पर क्लिक करें.3: रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा. अब, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बेसिक डिटेल, जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर आदि दर्ज करें.4: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए “Preview and Create Account” बटन दबाएं.

कुरुक्षेत्र: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्र 30 तारीख तक ले सकेंगे दाखिला

कुरुक्षेत्र में 6 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रहने पर निदेशालय की ओर से दाखिले के लिए आवेदन तिथि 30 तारीख तक बढ़ा दी गई। जिले की आईटीआई में फिलहाल 10 से 15 प्रतिशत रिक्त सीटें बची हुई हैं। कुरुक्षेत्र: जिले के 6 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रहने पर निदेशालय की ओर से दाखिले के लिए आवेदन तिथि 30 तारीख तक बढ़ा दी गई। जिले में दाखिला प्रक्रिया अभी भी जारी है। विद्यार्थी रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला 30 सितंबर तक ले सकते हैं। छात्रों को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों पर दाखिला दिया जा रहा है। 8 सितंबर से चल रहीं कक्षाएंजिले की आईटीआई में फिलहाल 10 से 15 प्रतिशत रिक्त सीटें बची हुई हैं। आईटीआई शाहाबाद में 40 सीटें भर चुकी हैं। आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं 8 सितंबर से नियमित चल रही हैं, जिसके साथ खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। रिक्त सीटों पर रुचि के मुताबिक कोर्स में दाखिलासंस्थानों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक तय की गई है। विद्यार्थी संस्थानों में रिक्त सीटों पर अपनी रुचि के मुताबिक कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

बिहार की बिजली कंपनी में बंपर नौकरी, जल्द आवेदन होंगे शुरू

बिहार की सरकारी बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर 4016 वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन bsphcl.co.in पर जाकर कर सकते हैं। बिहार: बिहार की सरकारी बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर 4016 वैकेंसी निकाली है। इसके लिए कंपनी 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आवेदन के लिए विंडो खोलेगी। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन bsphcl.co.in पर जाकर कर सकते हैं। किस पद पर कितनी वैकेंसी?टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए वैकेंसी 2000 पद से बढ़ाकर 2156 कर दी गई है। कॉरेस्पांडेंस क्लर्क के लिए 806 वैकेंसी हैं, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के लिए 740, स्टोर असिस्टेंट के लिए 115 वैकेंसी, जेईई जेटीओ के लिए 113 वैकेंसी और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के लिए 86 वैकेंसी हैं। एप्लीकेशन शुल्कजनरल, ईबीसी और बीसी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है और एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 375 रुपये है। बिहार स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड की ओर से निकली इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40, बीसी वर्ग को 36.5, ईबीसी को 34, एससी/एसटी व महिलाओं को 32 अंक हासिल करने होंगे।

AVNL Recruitment 2024: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम में तकनीशियन के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने तकनीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (avnl.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा ।पदों के नामउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा । विभिन्न डोमेन में जूनियर मैनेजर, डिप्लोमा तकनीशियन, सहायक और जूनियर तकनीशियन के पद को भरने के लिए भर्ती निकाली है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 81 पदों को भरना है।आवेदन की तिथिसोमवार 22/09/024 से 05/10/2024)आवेदन शुल्कइन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि,एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।पात्रता मानदंडइन सभी पदों के लिए आवेदन करन वाले उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।आयु सीमानिर्धारित पद के लिए आवेदन करन वाले उम्मीदवारों का आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट चाहने वाले उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रासंगिक प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। इसके अलावा, किसी भी श्रेणी के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष से अधिक नहीं होगी।आवेदन प्रक्रियाइच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन पत्र को विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षरित पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ आवेदन पत्र पर चिपकाकर और हस्ताक्षर करके भेजें। आवेदन पत्र के साथ प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियां भी संलग्न करनी होंगी,

PM Internship Scheme: टॉप कंपनियों में मिलेगा इंटर्नशिप का मौका! जानिए सब कुछ

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं के लिए इंटर्नशिप स्कीम का ऐलान किया है। जिसमें छात्रों को टॉप कंपनियों में अपना स्किल डेवलैप करने का मौका मिलेगा।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिन छात्रों ने आईआईटी,आईआईएम और आईआईएसईआर से पढ़ाई की है, उन छात्रों को इस इंटर्नशिप योजना का लाभ नहीं मिलेगी। जानकारी के अनुसार कॉर्पोरेट मंत्रालय इस महीने के अंत या अक्तूबर के पहले सप्ताह तक इंटर्नशिप योजना पोर्टल चालू कर देगा। इस पर कंपनियां अपने पास उपलब्ध इंटर्नशिप की जानकारी साझा करेगी। इन कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख है। इसी पोर्टल के तहत इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस योजना से जुड़े अफसरों का कहना है कि,इस योजना को अंतिम रूप देने का काम जोरों पर है। सरकार तमाम कंपनियों से संपर्क कर रही है।ऐसे होगा चयनइस स्कीम में उम्मीदवार पहले इंटर्नशिप के लिए अपना आवेदन करेंगे। जिन्होंने फुल टाइम कोर्स किया हो। कंपनियों के हिसाब से युवाओं की प्रोफाइल तैयार की जाएगी। इसके अलावा युवाओं को योग्यताओं के हिसाब से इंटर्नशिप मिलेगी। इसके बाद मंत्रालय की समिति प्राप्त आवेदनों का चयन करेगी। फिर ये संबंधित कंपनियों को भेजे जाएगे। समिति द्वारा एक पद के लिए दो उम्मीदवारों नाम प्रस्तावित किए जाएंगे। इसके बाद कंपनियां अपनी जरूरत के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। वहीं कंपनी आवेदन को अस्वीकार भी कर सकती हैं। इन युवाओं को मिलेगा इंटर्नशिप का मौकाजिन छात्रों के परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है या परिवार में कोई इनकम टैक्स देता है, उन छात्रों को भी इस इंटर्नशिप योजना का लाभ नहीं मिलेगा। साथ में केवल 21 से 24 साल के बाच के युवा ही इंटर्नशिप पा सकते हैं। हालांकि इंटर्नशिप पाने के लिए कैसे आवेदन करना है, इस बारे में सरकार की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत केंद्र सरकार का टारगेट है कि इंटर्नशिप योजना के जरिये अगले 5 साल में देश की शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को कौशल प्रदान करना है। इसके तहत युवाओं को 12 महीने तक वास्तविक कारोबारी माहौल और विभिन्न पेशेवर और रोजगार के अवसरों से परिचित कराया जाएगा। केंद्र सरकार इस योजना के तहत 6,000 रुपये की एकमुश्त सहायता और 5,000 रुपये प्रति महीने इंटर्नशिप भत्ता भी देगी। जबकि सरकार कंपनियों से अपेक्षा करेगी कि वे 10 फीसदी प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप लागत का वहन अपने सीएसआर कोष से करें। हालांकि यह योजना कंपनियों के लिए स्वैच्छिक है। इसलिए कंपनियां स्वैच्छिक आधार पर इसे अपना सकती हैं।

Kaithal में आईटीआई की रिक्त सीटों पर 30 सितंबर तक होंगे दाखिले

कैथल जिले में आईटीआई की रिक्त सीटों पर अब 30 सितंबर तक दाखिले होंगे। विद्यार्थी संस्थानों में रिक्त सीटों पर अपनी रुचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। कैथल: जिलेभर में आईटीआई में अब दाखिले के लिए बहुत कम समय बचा है। यहां जिला स्तर पर आईटीआई की सभी सीटें भर चुकी हैं, लेकिन अभी महिला व अन्य निजी आईटीआई में सीटें नहीं भर पाई हैं। अभी करीब 10 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इन सीटों पर दाखिले 30 सितंबर तक किये जाएंगे। आईटीआई में अभी 30 सितंबर तक ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले होंगे। शुरूआत में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरु हुई थी। इसमें विद्यार्थियों को 23 अगस्त तक खाली सीटों पर ओपन काउंसलिंग कर मौके पर ही दाखिले का मौका दिया था। अब फिर से दाखिले की तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। इस समय प्रत्येक संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के साथ फीस जमा कराने पर सीटें आवंटित की जा रही है। जिले भर की कई निजी आईटीआई में करीब 15 प्रतिशत सीटें रिक्त बची हैं। यहां छात्र अपनी रूचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में आवेदन फार्म भरकर ओपन काउंसलिंग में दाखिला ले सकते हैं। राजकीय आईटीआई कैथल के प्राचार्य सतीश मच्छाल ने कहा कि जिले भर के 19 राजकीय व निजी आईटीआई में दाखिले के लिए अंतिम सप्ताह बाकी है। ऐसे में 30 सितंबर तक दाखिला करवाया जा सकेगा। विद्यार्थी संस्थानों में रिक्त सीटों पर अपनी रुचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

बिना लिखित परीक्षा के कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नौकरी, जानें कितनी है सैलरी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां बिना लिखित परीक्षा के नौकरी मिलने का मौका है। नई दिल्ली: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ईएसआईसी ने एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सुपर स्पेशलिस्ट, एडजंक्ट फैकल्टी और सीनियर रेजिडेंट में स्पेशलिस्ट फैकल्टी के पदों के लिए भर्ती निकाली है। ईएसआईसी के इस भर्ती के माध्यम से कुल 104 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए 24 सितंबर या उससे पहले आवेदन करना अनिवार्य है। आयु सीमाआवेदन के लिए फैकल्टी पद के लिए उम्मीदवार का 69 वर्ष, सुपर स्पेशलिस्ट फुल/पार्ट टाइम- 67 वर्ष और सीनियर रेजिडेंट के लिए 45 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। जो उम्मीदवार कर्मचारी राज्य बीमा निगम के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहा है उसके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए। वॉक इन इंटरव्यूनोटिफिकेशन के अनुसार जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं उनका चयन वॉक इन इंटरव्यू में परफॉर्मेंस के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय विधिवत भरे हुए आवेदन फॉर्म को साथ लाना होगा। कितनी मिलेगी सैलरीईएसआईसी के इस भर्ती के माध्यम से जिस उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है उन्हें सैलरी के तौर पर 67700 रुपये का भुगतान किया जाएगा। कहां होगा इंटरव्यूइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए 24 सितंबर 2024 को ईएसआईसी एमसीएच, देसूला, एमआईए, अलवर, राजस्थान पहुंचना होगा।

Cabinet Secretariat Recruitment: कैबिनेट सचिवालय में इस पद पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: देश के युवाओं के लिए कैबिनेट सचिवाल में जॉब पाने का सुनहरा अवसर है। कैबिनेट सचिवाल ने डिप्टी फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अक्तूबर, 2024 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरकर अंतिम तिथि से पहले Post Bag No. 001, Lodhi Road Head Post Office, New Delhi-110003 पते पर सामान्य डाक से भेजना होगा।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत कुल 160 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कंप्यूटर साइंस/इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के 80 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन के 80 पद शामिल हैं।आवेदन की तिथिइच्छुक उम्मीदवार 21 अक्तूबर, 2024 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।आयु सीमाआवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष निर्धारित है। एससी/एसटी और ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा में क्रमशः पांच और तीन वर्ष की छूट लागू है।चयन प्रक्रियायोग्य उम्मदवारों का चयन गेट परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर किया जाएगा। उसके बाद, चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अगला चरण दस्तावेज सत्यापन का होगा। अंत में मेडिकल जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।पात्रता मानदंडबीई या बीटेक या एमएससी। संबंधित विषय में मान्य गेट स्कोरकंप्यूटर साइंस व इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी – सीएसइलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन – ईसीविस्तृत विवरण के लिए उम्मीदवार रोजगार समाचार के 21-27 सितंबर के संस्करण में या आधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in. पर अधिसूचना देखें।

Railway Recruitment: पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: रेलवे (Railway ) में नौकरी (Job) की चाह रखने वाले उम्मीदवारों (Candidate) के लिए खुशी की खबर है। पश्चिम रेलवे (Western Railways) ने अप्रेंटिस (apprentices) के पदों पर भर्ती निकाली है। अप्रेंटिस के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी पश्चिमी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।पदों की संख्यापश्चिमी रेलवे ने अप्रेंटिस के 5066 पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की तिथिइन पदों के लिए ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2024 है।आवदेन शुल्कपश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होनी चाहिए। साथ पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।आयु सीमाउम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि अधिकतम आयुसीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।चयन प्रक्रियाभर्ती 10वीं कक्षा व आईटीआई कोर्स में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होगी। इसी मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। मेरट 10वीं और आईटीआई के नंबर के आधार पर तय की जाएगी। दोनों कक्षाओं का 50-50 फीसदी का वेटेज दिया जाएगा।इन पदो पर होगी भर्तियांनियुक्तियां फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन समेत कई ट्रेड्स के लिए की जाएंगी।

error: Content is protected !!