RPSC Recruitment: राजस्थान में लेक्चरर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए स्कूल में लेक्चरर (Lecturer) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने स्कूल में लेक्चरर पदों (Post) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) या (sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकते हैं। पद का नाम लेक्चरर के पद के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन की तिथिइसके लिए आवेदन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2202 पदों को भरना है। इन पदों के लिए है भर्तीयह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 24 विषयों के लिए निकली है। इसमें हिन्दी, इंग्लिश, संस्कृत, राजस्थानी, पंजाबी, इतिहास, उर्दू, भूगोल समेत अन्य विषय शामिल हैं। आयु सीमाइस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यताइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास संबंधित विषय से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही (बी.एड/डीएलएड) डिप्लोमा होना भी जरूरी है। विषयवार योग्यता देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले उम्मीदवार आरपीएससी की वेबसाइट पर जाएं2. अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें3. पूछे गए विवरण दर्ज करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें4. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।
NSCL Recruitment: राष्ट्रीय बीज निगम में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली: राष्ट्रीय बीज निगम में नौकरी के ख्वाहिशमंद युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट (indiaseeds.com) पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन की तिथिइसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 26 अक्तूबर, 2024 से शुरू होगी और 30 नवंबर, 2024 तक चलेगी। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 188 पदों को भरना है। शैक्षणिक योग्यताराष्ट्रीय बीज कंपनी में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं/आईटीआई/ डिप्लोमा/बी.कॉम/ग्रेजुएट/बीई/बीटेक/बीएससी (एग्रीकल्चर)/MBA/PG डिग्री/ डिप्लोमा/पर्सनल मैनेजमेंट/एलएलबी/लेबल वेलफेयर/एम.एससी आदि की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आयु सीमाइन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। ट्रेनी, सीनियर ट्रेनी और मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए 27 वर्ष, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 30 वर्ष और डीप्टी जनरल मैनेजर के लिए आवेदकों की आयु 50 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। इन पदों पर होगी भर्तीट्रेनी (क्वालिटी कंट्रोल), असिस्सेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इन्टरव्यू आदि चरणों के जरिए किया जाएगा।
एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक कोर्स अगले साल से होगा शुरू

एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक कोर्स अगले साल से शुरू होगा। इस साल एडमिशन के लिए कॉलेज में छात्र पहुंचे ही नहीं। लखनऊ: एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) में बीटेक कोर्स अब अगले साल शुरू होगा। पढ़ाई इसी बार से शुरू होनी थी। इसके लिये एडमिशन भी ओपन हुए, लेकिन दाखिले के लिए छात्र नहीं मिले। स्टूडेंट्स की संख्या कम देखते हुए एकेटीयू ने अब अगले साल से कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। 4 विषयों में शुरू होगा बीटेकएकेटीयू के वीसी जेपी पांडेय ने कहा कि कंप्यूटर साइंस, मशीन लर्निंग, एआई और वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन (VLSI) में बीटेक की अनुमति मिली है। एकेटीयू AI में बीटेक कोर्स शुरू करने वाले भारत के गिने-चुने संस्थानों में से एक है। वीसी जेपी ने कहा कि भविष्य में एआई का काफी स्कोप है। लैब (Lab) का निर्माण चल रहा है। इसे देखते हुए ही अगले साल से दाखिले लेकर कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। चार विषयों में कुल 180 सीटों की मान्यता मिली है।
ONGC में 2237 पदों पर वैकेंसी, देखें आवेदन की आखिरी तारीख

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी के लिये 2237 पदों पर वैकेंसी निकली है। 25 अक्टूबर आवेदन की आखिरी तारीख है। नई दिल्ली: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी के लिये 2237 पदों पर वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के लिये 25 अक्टूबर को आवेदन की आखिरी तारीख है। उम्मीदवारों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन ओएनजीसी की वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर कर सकते हैं। इस माध्यम से ओएनजीसी में अपरेंटिसशिप के लिये भर्तियां होंगी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर को होगा। ओएनजीसी में अपरेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन फ्री है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर को शुरू हुआ था। वैकेंसी डिटेलउत्तरी क्षेत्र- 161 पदमुंबई सेक्टर- 310 पदपश्चिमी क्षेत्र- 547 पदपूर्वी क्षेत्र- 583 पददक्षिणी क्षेत्र- 335 पदसेंट्रल सेक्टर- 249 पद उम्र सीमाओएनजीसी में अपरेंटिसशिप की नौकरी के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 24 साल के बीच होनी अनिवार्य है। एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल व ओबीसी को तीन साल की छूट दी जायेगी। शैक्षिक योग्यताइस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएशन किया होना अनिवार्य है। स्टाइपेंडग्रेजुएट अप्रेंटिस को 9000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। डिप्लोमा अप्रेंटिस को 8050 रुपये प्रति माह मिलेंगे और ट्रेड अप्रेंटिस को 7000 – 8050 रुपये प्रति माह मिलेंगे। चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन मेरिट बेस पर होगा। मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन भी होगा।
आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों की भर्ती

आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों की भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर 2024 से शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवार 14 दिसंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। नई दिल्ली: पुलिस की भर्ती के लिए आईटीबीपी में वैकेंसी निकली है। इंडो तिब्बतन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (ITBP) में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की भर्ती निकली है। भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर 2024 से शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवार 14 दिसंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आईटीबीपी की ये वैकेंसी टेलीकम्युनिकेशन में हैं। इसमें एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन की नियुक्ति की जाएगी। पदों के जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। पद का नाम वैकेंसीसब इंस्पेक्टर (SI) टेलीकम्युनिकेशन 92हेड कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन 383कांस्टेबल टेनीकम्युनिकेशन 51कुल 526 योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड और विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में 12वीं/ग्रेजुएट पास अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं। पदानुसार विस्तृत योग्यता भर्ती के विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएंगी। आयु सीमाआईटीबीपी की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18/20 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम उम्र 23/25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए उम्र में छूट का प्रावधान भी किया गया है। सैलरीचयनित उम्मीदवारों को 21700 से लेकर 112400 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। आवेदन शुल्कसब इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे। महिलाओं, एक्स सर्विसमैन, एससी और एसटी अभ्यर्थियों को छूट दी गई हैबताई जाएंगी।
Narnaul: आईटीआई में दाखिले का दौर जारी, वंचित छात्र जल्द लें एडमिशन

नारनौल में आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जिस विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है वो अब दाखिला ले सकता है। नारनौल: जिले में आईटीआई में दाखिले शुरू हो गये हैं। दाखिला प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक जारी रहेगी। बीती मंगलवार को पुरुष आईटीआई में 12 व महिला आईटीआई में एक भी दाखिला नहीं हुआ। ऐसे में जिस विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है वो अब ले सकता है। पुरुष आईटीआई में अभी तक 110 व महिला आईटीआई में 68 सीटें खाली हैं। मेरिट के आधार पर दाखिलादाखिले के लिए जिस विद्यार्थी ने फार्म नहीं भरा है वह सबसे पहले ऑनलाइन फार्म भरे। फिर रैंक कार्ड को डाउनलोड कर अपने नजदीकी आईटीआई में जाकर या जहां दाखिला लेना चाहता है वहां 12 बजे से पहले जमा कराये। बाद में आईटीआई प्रशासन की तरफ से मेरिट लिस्ट तैयार होगी। मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जायेगा। मुख्यालय से मिले दाखिले के आदेशराजकीय आईटीआई नारनौल के प्राचार्य विनोद खनगवाल ने कहा कि मुख्यालय से दोबारा दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के आदेश मिले। बीती मंगलवार को भी महिला व पुरुष दोनों आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी रही। जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए थे, वो दाखिला प्रक्रिया में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं।
DMRC Recruitment: दिल्ली Metro में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में नौकरी (Job) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों (Candidate) के लिए सुनहरा अवसर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने विभिन्न पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) का ऐलान किया है। योग्य उम्मीदवार (Candidate) निर्धारित तिथियों में बिना देर किए आवेदन (Apply) कर सकते हैंआवेदन तिथिअसिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- 1 नवंबरडिप्टी जनरल मैनेजर/ ट्रैक/ ओएंडएम – 7 नवंबरसुपरवाइजर- 8 नवंबरसुपरवाइजर इलेक्ट्रिकल- 25 अक्टूबर इन पदों पर होगी भर्तीजिसमें सुपरवाइजर (S&T), जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (ASE), सेक्शन इंजीनियर (SE) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) शामिल हैं। ऐसे करे आवेदनउम्मीदवारों को सबसे पहले DMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसे भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ “कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली” के पते पर भेजना होगा। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी भेजा जा सकता है। ईमेल के माध्यम से भी भरा जा सकता है फॉर्मदिल्ली मेट्रो ने ईमेल के माध्यम से भी आवेदन स्वीकार करने का विकल्प दिया है। इच्छुक उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्कैन कर के application form को career@dmrc।org पर भेज सकते हैं।
Faridabad: आईटीआई में दाखिले के लिये 30 अक्टूबर तक खुलेगा पोर्टल

फरीदाबाद में आईटीआई में दाखिले के लिये 30 अक्टूबर तक पोर्टल खोल दिया गया है। सभी आईटीआई (ITI) में 20 से 35 फीसदी तक सीटें खाली हैं। फरीदाबाद: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिले के लिए एक बार फिर से दाखिला पोर्टल खोल दिया है। इच्छुक विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक दाखिला प्रक्रिया (Admission Process) में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं। फरीदाबाद की 13 आईटीआई में दाखिले के लिए कई सीटें रिक्त रह गई थीं। सभी आईटीआई (ITI) में 20 से 35 फीसदी तक सीटें खाली हैं। इसी के मद्देनजर संस्थान प्रबंधन की मांग पर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। आरक्षण लागू नहीं होगादाखिला प्रक्रिया के तहत पुराने और नये आवेदनों की संयुक्त मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस मेरिट में किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा। विद्यार्थी को दोपहर 12 बजे तक मेरिट कार्ड (merit Card) जमा करवाना होगा। मेरिट सूची में नाम आने पर ही संबंधित संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर दाखिला लेना आवश्यक होगा। हेल्प डेस्कपुराने और नए विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किये गये हैं, जिससे उन्हें प्रक्रिया में किसी प्रकार की सहायता मिल सके।
छत्तीसढ़ में सब इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़िये काम की जानकारी

छत्तीसढ़ में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार सहित कई पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिये 21 नवंबर 2024 तक छत्तीसगढ़ पुलिस की इस भर्ती के लिये आवेदन किये जा सकेंगे। रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर पद की भर्ती निकली है। भर्ती के लिये छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार 21 नवंबर 2024 तक छत्तीसगढ़ पुलिस की इस भर्ती के लिये आवेदन कर सकेंगे। वैकेंसी की डिटेलसब इंस्पेक्टर- 278सूबेदार- 19सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा- 11प्लाटून कमांडर- 14सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट- 04सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज- 01सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर- 05सब इंस्पेक्टर सायबर क्राइम- 09 योग्यताइस भर्ती के लिये उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विषय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट और सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज के लिए उम्मीदवारों का मैथ्स, फिजिक्स, कैमिस्ट्री के साथ ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर और सब इंस्पेक्टर सायबर क्राइम के लिए बीसीए या बीएससी कंप्यूटर या इसके समकक्ष कोर्स किया होना अनिवार्य है। आयु सीमाछत्तीसगढ़ पुलिस की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए ऊपरी एज लिमिट में छूट का प्रावधान है। हाइटपुलिस की इस भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 153 सेमी है। पुरुष अभ्यर्थियों का सीना 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होनी चाहिए। फिजिकलछत्तीसगढ़ पुलिस फिजिकल में उम्मीदवारों से 100 मीटर और 1500 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक आदि करवाया जाएगा। चयन प्रक्रियाइस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। एग्जाम डेटछत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की इस सरकारी नौकरी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि की जानकारी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अलग से जारी होगी। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
PGCIL Recruitment: पीजीसीआईएल ने ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती

नई दिल्ली: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL ) जॉब (Job) का शानदार मौका है। पीजीसीआईएल ने ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ((Trainee Engineer)) के पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) निकाली हैं। इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (Candidate) आधिकारिक वेबसाइट https://www.powergrid.in पर जाकर अप्लाई करन सकते हैं।आवेदन तिथिऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 16 अक्टूबर, से 06 नवंबर 2024 तक है।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 47 रिक्तियां भरी जानी हैं।आयु सीमाइस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 06.11.2024 को 28 वर्ष होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसकी जांच उम्मीदवार नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।शैक्षिक योग्यताइस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रानिक्स में बीई/ बीटेक/ बीएससी होना चाहिए। कैंडिडेट्स को यह डिग्री न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ पास होनी चाहिए।ऐसे करें आवेदन