Section-Specific Split Button

कानपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स के लिए आवेदन शुरू, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। कानपुर: जिले में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 19 सितंबर से बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी है। अब छात्र 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं और पीएचडी में दाखिला पा सकते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय ने कुल 555 पीएचडी सीटों पर आवेदन मांगे हैं। इसके लिए देशभर से छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए पहले अंतिम तिथि 19 सितंबर थी। बाद में छात्रों की बढ़ती रुचि को देखते हुए दाखिले की तारीख बढ़ाकर 25 सितंबर तक कर दी गई। अब देश भर के इच्छुक छात्र 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय और उससे जुड़े महाविद्यालयों में 50 विषयों के लिए 555 पीएचडी सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.csjmu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में 168 सीटें और इससे जुड़े महाविद्यालयों में 387 सीटों पर दाखिला होगा।

यूपी रोडवेज में परिचालक बनने का मौका, पढ़े काम की खबर

यूपी के बस्ती में रोजगार मेला लगने जा रहा है। इस मेले में परिचालकों की भर्ती की जाएगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट। बस्ती: जिले में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 28 सितंबर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कैम्पस कटरा मूड़घाट रोड बस्ती में एक दिवसीय मेले का आयोजन होने जा रहा है। मेले में परिवहन निगम द्वारा परिचालकों की भर्ती की जाएगी। कम से कम 2 साल का अनुभवरोजगार मेले को लेकर सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि रोजगार मेले में परिवहन निगम की भर्ती की जाएगी। परिवहन निगम ने परिचालकों की 25 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 23.6 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का आठवीं कक्षा पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य है। इस क्षेत्र में उम्मीदवार को कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। परिचालकों को दिये जाएंगे 19500 रुपयेभर्ती होने पर मासिक वेतन के रूप में परिचालकों को 19500 रुपये दिये जाएंगे। रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया का आयोजन होगा, जिसमें साक्षात्कार शामिल होगा। इस संबंध में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह सभी आवश्यक दस्तावेजज जैसे साथ लेकर आएं, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई रुकावट न हो।

TNPSC Recruitment 2024: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: लोक सेवा आयोग (PSC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके (TSPSC Recruitment 2023) लिए तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने सहायक लोक अभियोजक, ग्रेड II पदों (TSPSC Recruitment 2024) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार TSPSC की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पदों की संख्याकुल 51 रिक्तियांपदों का नामसहायक लोक अभियोजक, ग्रेड II आवेदन की तिथि — 13.09.2024आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि — 12.10.2024आयु सीमा 21 – 36 वर्ष शैक्षिक योग्यताi) किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बी.एल., डिग्री होनी चाहिए।ii) बार का सदस्य होना चाहिए और कम से कम 5 वर्षों की अवधि के लिए आपराधिक न्यायालयों में सक्रिय प्रैक्टिस होनी चाहिए।iii) तमिल का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। ऐसे करें आवेदन

Indian Coast Guard Bharti 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) में नौकरी (Govt Jobs) पाने उम्मीदवारों के लिए बढ़िया अवसर है। इसके लिए कोस्ट गार्ड ने पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।पदों की संख्याकोस्ट गार्ड के इस भर्ती के माध्यम से कुल 38 पदों पर बहाली की जाने वाली हैआवेदन तिथि14 सितंबर से जारीआयु सीमाआधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जो कोई भी कोस्ट गार्ड के इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर होगी भर्तिया सीनियर सिविलयन स्टाफ ऑफिसर (लॉजिस्टिक्स)- 3 पदसिविलियन स्टाफ ऑफिसर (लॉजिस्टिक्स)- 12 पदअसिस्टेंट डायरेक्टर (राजभाषा)- 3 पदसेक्शन ऑफिसर-7 पदसिविलियन गजटेड ऑफिसर (लॉजिस्टिक्स)- 8 पदस्टोर के फोरमैन- 2 पदस्टोर कीपर ग्रेड- I- 3 पदकुल पदों की संख्या- 38 ऐसे करें आवेदन1. आवेदन हेतु सबसे पहले उम्मीदवारों को जॉइन इंडियन कोस्ट गार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://joinindiancoastguard.cdac.in/ पर जाना होगा।2. पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर पहुंचने के बाद “न्यूज़ एवं अनाउंसमेंट” सेक्शन पर जाना पड़ेगा।3. अब इस सेक्शन में भर्ती के लिए आवेदन करने का लिंक मिलेगा, मौजूदा लिंक पर क्लिक करें।4. क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फार्म ओपन होगा, इसमें मांगी गई सारी डिटेल सही से दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।5. पंजीकरण हो जाने के पास लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा, इसके माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।6. लॉगिन कर लेने के बाद उम्मीदवारों को भर्ती का आवेदन फार्म भरकर संपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज एवं फोटो को ऑनलाइन अपलोड करें।7. इसके बाद उम्मीदवार भुगतान पेज पर पहुंच जाएंगे, इस पेज में आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र को सबमिट करें।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में PG दाखिले के लिए मेरिट के आधार पर होगा सीटों का आवंटन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में PG दाखिले अब मेरिट के आधार पर होंगे। इसके बाद स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जाएगा। वाराणसी: जिले में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चल रही काउंसिलिंग के दौरान उठे सवालों के बाद अब प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है। अब पहले मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन होगा। इसके बाद ही स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जाएगा। 65 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रियामहात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इस साल 65 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें 35 पीजी पाठ्यक्रमों की सीटें मानक से कम होने पर मेरिट के आधार पर दाखिले का निर्णय लिया गया है। बीती गुरुवार को काउंसिलिंग के दौरान एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी और पत्रकारिता जैसे विषयों के छात्रों ने व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई थी। छात्रों की समस्याओं का समाधानछात्रों के कहा था कि 2022 से पहले स्नातक करने वाले छात्रों को काउंसिलिंग से बाहर किया जा रहा है। इसी को लेकर उन्होंने विरोध किया। अब प्रवेश सेल के हेड संजय सिंह ने छात्रों की समस्याओं का समाधान कर प्रक्रिया को दोबारा से शुरू कराया है। सभी छात्रों की काउंसिलिंग के बाद मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। उसके बाद ही स्ववित्तपोषित सीटें भरी जाएंगी।

रेलवे में निकली वैकेंसी, 3445 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

रेलवे ने अंडरग्रेजुएट पदों पर निकली वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से लेवल 2 और 3 के कुल 3445 पद भरे जाएंगे। नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अंडरग्रेजुएट पदों पर निकली वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से अप्लाई किया जा सकता है। इसके माध्यम से लेवल 2 और 3 के कुल 3445 पद भरे जाएंगे। आखिरी तारीख 20 अक्टूबरइन पदों के लिए आवेदन आज 21 सितंबर से शुरू हो गए हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2024 है। इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में उम्मीदवारों को एप्लाई करना होगा। आवेदनों में सुधारआवेदन 20 अक्टूबर को रात 11.59 तक हो सकते हैं। वहीं शुल्क 21 और 22 अक्टूबर 2024 तक दिये जा सकेंगे। एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए विंडो 23 अक्टूबर से 1 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी। इस दौरान आवेदनों में सुधार किये जा सकेंगे। आरआरबी एनटीपीसी की अंडरग्रेजुएट वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 की परीक्षा पास की हो। इसके लिए आयु सीमा 18 से 33 साल तय की गई है। इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। कई लेवल की होगी परीक्षाइन पदों पर सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा पास करने पर होगा। सबसे पहले सीबीटी वन टेस्ट होगा। इसे पास करने पर सीबीटी टू परीक्षा होगी। अगले चरण में पद के हिसाब से टाइपिंग स्किल टेस्ट/कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। इसे पास करने वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन राउंड में जाएंगे और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। जानें आवेदन शुल्कइन पदों के पर आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें से 400 रुपये सीबीटी 1 में बैठने के बाद रिफंड हो जाएंगे। वहीं एससी, एसटी, एक्स-एसएम, पीडब्ल्यूबीडी, महिला कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 250 रुपये देने होंगे। सारे पैसे सीबीटी 1 एग्जाम देने के बाद वापस हो जाएंगे।

RPSC RAS Recruitment 2024: आरएएस में निकली बंपर भर्ती, युवा जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी(Job) पाने का सुनहरा मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2 सितंबर को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के लिए विज्ञापन जारी किया था। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकते हैं.पदों की संख्याराज्य में कुल 733 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन की तिथिराज्य सेवाओं के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर, 2024 से 18 अक्टूबर, 2024 तकशैक्षणिक योग्यता और आयु सीमाकिसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार (Candidate) आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते उनकी उम्र कम से कम 21 वर्ष और 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी संबंधी डिटेल्स आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।एप्लकीशन फीसजनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। इस संबंध में विस्तार से जानकारी पाने के लिए और कैटेगरी के हिसाब से शुल्क देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आयोग सचिव ने बताया की ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान से संबंधित जरूरी जानकारी उचित समय पर वेबसाइट के माध्यम से दे दी जाएगी।एग्जाम पैटर्न200 अंकों की परीक्षा 3 घंटे की होगी जिसमें मल्टीपल चॉइस के 150 सवाल होंगे। ग्रेजुएट लेवल का पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप का होगा। पेपर में सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान विषय से सवाल पूछे जाएंगे।एक गलत उत्तर पर एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग होगी।

Indian Army Agniveer Result 2024: अग्निवीर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें रीजन वाइस मेरिट लिस्ट

इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किये गये हैं जिसमें सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर दर्ज है। नई दिल्ली: भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर रैली भर्तियों में शामिल होने के लिए आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा आयोजन 22 अप्रैल से 3 मई तक एवं एआरओ मुजफ्फरपुर के लिए 10 से 19 जुलाई तक करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी हुए हैं। परीक्षार्थी तुरंत ही मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इस तरीके से डाउनलोड करें रीजन वाइस मेरिट लिस्ट • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें।• अब आपको स्क्रीन पर रीजन वाइस मेरिट लिस्ट के लिंक दिखाई देंगे।• इसके बाद आपको जिस भी रीजन की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करनी है उसके आगे दिए गए PDF लिंक पर क्लिक करें।• अब स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।• अब अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को बता दें कि इंडियन आर्मी की ओर से मेरिट लिस्ट जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल (Tech), ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं कक्षा), ऑफिस असिस्टेंट, महिला मिलिट्री पुलिस (एमपी), सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक पदों के लिए जारी की गई है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 से 22 मार्च 2024 तक पूर्ण की गई थी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यूपी रोडवेज में ड्राइवरों और कंडक्टरों की निकली बंपर भर्ती

लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UP Roadways) ने 15 हजार ड्राइवरों (Driver) और कंडक्टरों (Conductor) की भर्ती (Recruitment) की घोषणा की है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UP Roadways) ने 15 हजार ड्राइवरों (Driver) और कंडक्टरों (Conductor) की भर्ती (Recruitment) की घोषणा की है। इस प्रक्रिया में 10 हजार परिचालकों और 5 हजार ड्राइवरों की भर्ती की जाएगी। अक्टूबर माह से यह भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता विशेष रूप से, परिचालकों की भर्ती में महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने और परिवहन क्षेत्र में उनके प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महाकुंभ 2025 का सफल आयोजन महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए यूपी रोडवेज ने 7 हजार बसों के संचालन की योजना बनाई है। इस विशाल आयोजन के लिए परिवहन सुविधा को सुचारू रूप से चलाने की तैयारी की जा रही है। यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया और महाकुंभ की तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी, जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

RRB NTPC Recruitment: रेलवे में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी तलाश करने वाले युवाओं के लिए खुशी की खबर है। रेलवे ने आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्तर के लिए है। पदों की संख्याइसके अंतर्गत कुल 11,558 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा का नाम आरआरबी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां परीक्षाग्रेजुएट स्तर पद: वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्कअंडरग्रेजुएट स्तर पद- मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट।आवेदन की तिथि14 सितंबर से शुरू। ऑनलाइन फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर 2024 तय की गई है। आयु सीमाउम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी।आवेदन शुल्कसामान्य और ओबीसी के लिए 600 रुपये है। एसटी, एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी और महिलाओं के लिए 100 रुपये आवेदन फीस है।शैक्षिक योग्यताइस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को हिंदी/ अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिएचयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 2 कौशल परीक्षण/टाइपिंग टेस्ट दस्तावेज़ सत्यापनऐसे करें आवेदन

error: Content is protected !!