ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026: इंजीनियरों के लिए बड़ा मौका, 92 पदों पर भर्ती; कल तक कर सकते हैं आवेदन

New Delhi: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने इसरो वैज्ञानिक / इंजीनियर पदों की भर्ती (ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026) के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती 92 पदों के लिए है। इसरो आवेदन पत्र 28 जुलाई 2026 से शुरू हो गया है और उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 17 अगस्त 2026 को न्यूनतम आयु N/A है और अधिकतम आयु 28-33 वर्ष है। उम्मीदवारों को नीचे दिए गए इसरो वैज्ञानिक / इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए पूरा विवरण अवश्य देखना चाहिए। Important Dates (ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026) Online Apply Start Date : 28 July 2026Online Apply Last Date : 17 August 2026Last Date For Fee Payment : 19 August 2026Pre Exam Date : Notify LaterPre Admit Card : Before ExamPre Result : Will Be Updated Here SoonCandidates Are Advised To Confirm From The Isro Official Website. Application Fee General / Obc / Ews : ₹ 250/-Sc / St / All Female : ₹ 00/-Payment Mode (Online): आप इन तरीकों से पेमेंट कर सकते हैं: डेबिट कार्डक्रेडिट कार्डइंटरनेट बैंकिंगIMPSकैश कार्ड / मोबाइल 17 अगस्त 2026 को आयु सीमा Minimum Age : N/AMaximum Age : 28 Years Isro Provides Age Relaxation For The Scientist / Engineer Position As Per Their Regulations.Total Post92 Posts आवश्यक योग्याता (ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026) उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग में BE/B.Tech या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए (जो तय समय-सीमा में पूरी की गई हो) और उनके पास वैध GATE 2025 या GATE 2026 स्कोर होना चाहिए। How To Fill Isro Scientist इच्छुक उम्मीदवार जो इसरो पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 17 अगस्त 2026 से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।सीधे आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण लिंक अनुभाग के तहत नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें।वैकल्पिक रूप से, आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करने के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।आवेदन को अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 से पहले पूरा करना सुनिश्चित करें। नोट – पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर ध्यान दें उसके बाद ही अपना फॉर्म भरें। (अंतिम तिथि, आयु सीमा और शिक्षा योग्यता) Important Question सवाल: ISRO साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?जवाब: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं। सवाल: ISRO साइंटिस्ट / इंजीनियर ऑनलाइन फ़ॉर्म 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?जवाब: ऑनलाइन आवेदन फ़ॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2026 है। सवाल: ISRO साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए उम्र सीमा क्या है?जवाब: ISRO साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए उम्र सीमा इस प्रकार है:17 अगस्त 2026 को कम से कम उम्र की कोई सीमा नहीं है और ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 28 साल है। सवाल: ISRO साइंटिस्ट/इंजीनियर वैकेंसी 2026 के लिए योग्यता क्या है?जवाब: ISRO साइंटिस्ट/इंजीनियर वैकेंसी 2026 के लिए योग्यता के नियम ISRO के नियमों के अनुसार इस प्रकार हैं। सवाल: ISRO की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?जवाब: ISRO की आधिकारिक वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ है।
Free Online Coaching: PM मोदी का बड़ा ऐलान, जानिए किन छात्रों को मिल सकती है फ्री ऑनलाइन कोचिंग

New Delhi: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 15 अगस्त 2026 का दिन एक बड़ी घोषणा लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग (Free Online Coaching) नेटवर्क तैयार करने की बात कही। सरकार का मकसद महंगी कोचिंग के खर्च से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ने वाले बोझ को कम करना है। यह ऐलान ऐसे समय हुआ है, जब UPSC, JEE, NEET, SSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़ी संख्या में छात्र निजी कोचिंग का सहारा लेते हैं। कई परिवारों के लिए कोचिंग फीस, रहने का खर्च और दूसरे शहर में जाने का खर्च अलग से चुनौती बन जाता है। किन छात्रों को मिलेगा फायदा? (Free Online Coaching) प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था बनाने की बात कही है। इसका सबसे बड़ा फोकस उन छात्रों पर रहने की उम्मीद है, जिनके परिवार महंगी कोचिंग का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं हैं। सरकार देश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों की उपलब्धता का इस्तेमाल करके ऐसा नेटवर्क तैयार करने की योजना बता रही है, जिससे छात्रों को अपने घर से ही अच्छी तैयारी का मौका मिल सके। UPSC से लेकर JEE और NEET तक तैयारी? (Free Online Coaching) घोषणा के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि फ्री कोचिंग के दायरे में कौन-कौन सी परीक्षाएं आएंगी। शुरुआती जानकारी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने की बात सामने आई है। इसमें UPSC, JEE, NEET, SSC और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, परीक्षा के हिसाब से कोर्स, बैच, क्लास, टेस्ट और स्टडी मटेरियल किस तरह उपलब्ध कराया जाएगा, इसका पूरा ढांचा अभी सामने नहीं आया है। सबसे बड़ा सवाल- योग्यता क्या होगी? (Free Online Coaching) यही वह सवाल है जिसका जवाब फिलहाल छात्रों को इंतजार है। अभी तक सरकार की ओर से इस पहल के लिए आधिकारिक पात्रता नियम, उम्र सीमा, आय सीमा, आवेदन प्रक्रिया या चयन का तरीका सार्वजनिक नहीं किया गया है। यानी फिलहाल यह मान लेना सही नहीं होगा कि हर छात्र तुरंत इस सुविधा के लिए आवेदन कर सकता है। छात्रों को सरकार की ओर से आगे जारी होने वाली आधिकारिक गाइडलाइन का इंतजार करना होगा। इसी तरह यह भी साफ नहीं है कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए कोई अलग प्रमाणपत्र जरूरी होगा या ऑनलाइन कोचिंग सभी अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी। इन सवालों का जवाब योजना की विस्तृत घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। घर बैठे पढ़ाई का बढ़ेगा मौका (Free Online Coaching) इस पहल का एक अहम उद्देश्य छात्रों को कोचिंग के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की मजबूरी से राहत देना भी है। ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई उपलब्ध होने पर छात्र अपने घर से तैयारी कर सकेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पास डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक और एजुकेटर मौजूद हैं। इन संसाधनों को जोड़कर देशभर में मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क तैयार किया जा सकता है। छात्रों को अब क्या करना चाहिए? (Free Online Coaching) फिलहाल छात्रों को किसी अनजान वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक पर आवेदन करने से बचना चाहिए। क्योंकि योजना की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया अभी स्पष्ट नहीं है। जैसे ही सरकार की ओर से आधिकारिक पोर्टल, आवेदन तारीख और नियम जारी होंगे, तभी आवेदन करना सुरक्षित रहेगा।
BPSC Preparation 2026 से पहले इन स्मार्ट टिप्स से मजबूत करें तैयारी, गलती की गुंजाइश होगी कम

Patna: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC Preparation 2026) 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख नजदीक आने के साथ अभ्यर्थियों के पास तैयारी को व्यवस्थित करने के लिए सीमित समय बचा है। ऐसे में लंबी पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है कि सही टॉपिक, सही सवाल और सही रिविजन पर फोकस किया जाए। अब इस समय हर अभ्यर्थी को अपनी तैयारी का ईमानदारी से आकलन करना चाहिए। जो विषय मजबूत हैं, उन्हें सिर्फ दोहराते रहें और जिन हिस्सों में बार-बार गलती हो रही है, उन्हें प्राथमिकता दें। PYQ बताएगा परीक्षा का असली ट्रेंड (BPSC Preparation 2026) तैयारी में Previous Year Question Papers यानी PYQ को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। कम से कम पिछले 5 से 10 वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से सवालों के पैटर्न, बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक और अपनी कमजोरियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। सिर्फ पेपर हल करना काफी नहीं है। हर टेस्ट के बाद गलत सवालों की अलग सूची बनाएं और दोबारा उन टॉपिक्स को पढ़ें। किन विषयों पर ज्यादा नजर रखें? प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करते समय General Science, Current Affairs और Bihar General Knowledge पर खास ध्यान देना उपयोगी रहेगा। इसके साथ Modern History, Geography, Polity, Economy, Environment और Reasoning जैसे हिस्सों को भी नियमित रूप से कवर करें। बिहार से जुड़े तथ्य और करंट अफेयर्स को आखिरी दिनों के लिए छोड़ना सही रणनीति नहीं होगी। इन्हें पढ़ाई के रोजाना शेड्यूल का हिस्सा बनाएं। Mock Test से पता चलेगी असली तैयारी (BPSC Preparation 2026) पढ़ाई के साथ टेस्ट देना भी जरूरी है। परीक्षा तक हर सप्ताह 2 से 3 मॉक टेस्ट देने की कोशिश करें। शुरुआत में कम स्कोर आने पर परेशान होने के बजाय यह देखें कि गलती कहां हुई। परीक्षा से पहले करीब 10 से 15 Full Length Mock Tests देने से समय प्रबंधन और सवाल हल करने की गति पर काम किया जा सकता है। मॉक टेस्ट को सिर्फ नंबर पाने का जरिया न मानें, बल्कि अपनी कमियों की पहचान का तरीका बनाएं। 60 दिनों का प्लान ऐसे करें तैयार बचे हुए समय को छोटे हिस्सों में बांटना ज्यादा बेहतर रहेगा। सुबह कठिन विषय, दिन में अभ्यास और शाम को Revision जैसे स्लॉट बनाए जा सकते हैं। हर दिन का लक्ष्य पहले से तय रखें। रोज करीब एक घंटे का रिविजन रखें और सप्ताह में एक दिन पुराने टॉपिक्स को दोहराने के लिए तय करें। Short Notes तैयार करना भी आखिरी समय में काफी मददगार हो सकता है। किताबों का ढेर नहीं, सही स्रोत जरूरी History के लिए Spectrum और NCERT, Polity के लिए M. Laxmikanth, Geography और Science के लिए NCERT जैसी किताबों पर फोकस किया जा सकता है। Economy के लिए Ramesh Singh और Bihar GK के लिए भरोसेमंद पुस्तक का इस्तेमाल करें। Current Affairs के लिए दैनिक अखबार और मासिक पत्रिका से जरूरी मुद्दों के नोट्स बनाएं।
दोस्तों की देखा-देखी नहीं, खुद बनाएं अपना रास्ता! Ikigai फॉर्मूले और प्रैक्टिकल टिप्स से खत्म करें करियर का कंफ्यूजन

New Delhi: 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद हर युवा (Ikigai) के मन में एक ही सबसे बड़ा सवाल घूमता है “आगे क्या करें?” रिश्तेदारों की सलाह, दोस्तों की देखा-देखी और सोशल मीडिया पर चमकते ऑप्शन अक्सर इस कंफ्यूजन को और बढ़ा देते हैं। सही करियर चुनना कोई किस्मत का खेल नहीं है, बल्कि एक सही रणनीति (Strategy) है। अगर आप भी अपने करियर को लेकर उलझन में हैं, तो ये 5 प्रैक्टिकल स्टेप्स आपकी राह आसान कर सकते हैं: खुद को पहचानें (Self-Audit) सबसे पहले अपनी रुचियों और ताकतों (Strengths) की लिस्ट बनाएं। अपने आप से 3 सवाल पूछें:मुझे किस काम को करने में सबसे ज्यादा मजा आता है?मेरे पास ऐसी कौन सी स्किल्स हैं जो लोग मुझसे सीखना चाहते हैं?क्या मुझे क्रिएटिव काम पसंद है, डेटा एनालिसिस, या लोगों से बातचीत करना? Ikigai फॉर्मूले का इस्तेमाल करें जापानी कॉन्सेप्ट ‘Ikigai’ के मुताबिक सबसे बेहतरीन करियर वो होता है जहाँ 4 चीज़ें आपस में मिलती हैं:जो काम आपको पसंद हो (Passion)जिस काम में आप माहिर हों (Skill)जिसकी दुनिया को ज़रूरत हो (Need)जिसके लिए आपको पैसे मिलें (Market Value) सीधे फैसला न लें, पहले टेस्ट करें (Micro-Experiments) किसी भी फील्ड में 3-4 साल लगाने से पहले उसकी जमीनी हकीकत जान लें:शॉर्ट कोर्सेज: यूट्यूब या कोर्सेरा पर उस फील्ड का 5-10 घंटे का बेसिक कोर्स करके देखें।नेटवर्किंग: LinkedIn पर उस इंडस्ट्री में काम कर रहे लोगों से बात करें और उनके काम की असलियत समझें।इंटर्नशिप: छोटी इंटर्नशिप करके देखें कि असल दफ्तर का माहौल आपको भाता है या नहीं। फ्यूचर-प्रूफ सेक्टर्स पर नज़र रखें आज के दौर में वो करियर सबसे मजबूत हैं जहाँ टेक्नोलॉजी और इंसानी दिमाग का तालमेल है। AI Tools, Cybersecurity, UX/UI Design, Performance Marketing और Data Analytics जैसे फील्ड्स में करियर का स्कोप लगातार बढ़ रहा है। ‘परफेक्ट’ नहीं, ‘वर्जन 1.0’ चुनें (Ikigai) याद रखें, करियर का पहला फैसला ज़िंदगी भर के लिए तय नहीं हो जाता। आज का जॉब मार्केट हर 3-5 साल में बदलता है। जो करियर आज आपके लिए सबसे सही है, उससे शुरुआत करें और समय के साथ अपनी स्किल्स को अपग्रेड करते रहें।
AI Revolution: अब सिर्फ कोडिंग नहीं, डिजिटल मार्केटिंग और टीचिंग में भी चाहिए AI स्किल्स!

New Delhi: अगर आप सोचते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल केवल कोडिंग या आईटी सेक्टर तक सीमित है (AI Revolution), तो आप गलत हैं। भारत के जॉब मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। नौकरी देने वाली कंपनियों को अब हर फील्ड में AI जानने वाले प्रोफेशनेल्स की तलाश है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में AI-स्किल्स वाली जॉब पोस्टिंग्स में सालाना आधार पर 112.4% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टेक के बाहर भी AI की धूम (AI Revolution) रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियां अब सिर्फ AI एक्सपर्ट या डेटा साइंटिस्ट नहीं रख रही हैं, बल्कि वे चाहती हैं कि उनके सामान्य कर्मचारी भी रोजमर्रा के काम में AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकें। सबसे ज्यादा मांग इन सेक्टर्स में देखी जा रही है: छोटे शहरों (Tier-3) में बढ़ रहे हैं मौके (AI Revolution) अब नौकरियां सिर्फ दिल्ली, बेंगलुरु या मुंबई तक सीमित नहीं हैं। Tier-3 शहरों में जॉब पोस्टिंग 30.6% बढ़ी हैं, जो Tier-2 (16.1%) और Tier-1 (7.3%) शहरों के मुकाबले काफी तेज रफ्तार है। क्विक-कॉमर्स और सप्लाई चेन में भी तेजी (AI Revolution) क्विक-कॉमर्स (10 मिनट डिलीवरी ऐप्स) सेक्टर में जॉब पोस्टिंग 60.3% बढ़ी हैं। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन सेक्टर में भी भारी हायरिंग हो रही है। युवाओं (Gen Z) के लिए बड़ा मौका (AI Revolution) इस तिमाही में कुल जॉब अप्लाई करने वालों में 72.9% युवा (Gen Z) थे।
JPSC Prelims Strategy: बिना कोचिंग झारखंड GK में लाएं 100% एक्यूरेसी ! जानें कौन सी NCERTs और फ्री रिसोर्स हैं बेस्ट

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (JPSC Prelims Strategy) में अगर कोई एक सेक्शन है जो आपका सेलेक्शन तय करता है, तो वह है झारखंड जीके (Jharkhand GK)। प्रीलिम्स के पेपर-2 में पूरे 100 सवाल (200 अंक) केवल झारखंड विशेष से पूछे जाते हैं, जबकि पेपर-1 में भी लगभग 10-15 सवाल झारखंड के इतिहास, भूगोल और संस्कृति से जुड़े होते हैं। यानी कुल 400 अंकों में से करीब 220+ अंक सिर्फ झारखंड जीके के पाले में हैं! अक्सर छात्र भारी-भरकम फीस देकर कोचिंग ज्वाइन करते हैं या बाजार से अनगिनत किताबें खरीद लेते हैं। लेकिन सच यह है कि बिना एक भी रुपया खर्च किए केवल NCERTs और इंटरनेट के मुफ़्त (Free) रिसोर्सेस का सही तालमेल बनाकर आप JPSC Prelims आसानी से क्रैक कर सकते हैं। आइए जानते हैं JPSC प्रीलिम्स के लिए झारखंड जीके (JPSC Prelims Strategy) को मजबूत करने का 100% फ्री और स्मार्ट रोडमैप। 1. बेस मजबूत करने के लिए कौन सी NCERTs पढ़ें? सीधे गाइड बुक्स पढ़ने से तथ्य याद नहीं रहते। सबसे पहले आधार (Foundation) मजबूत करने के लिए आपको NCERT की इन चुनिंदा किताबों को पढ़ना चाहिए: Free Resource Link: NCERT की आधिकारिक ऐप ePathshala या ncert.nic.in से ये सभी बुक्स हिंदी/इंग्लिश में बिल्कुल मुफ्त डाउनलोड की जा सकती हैं। 2. झारखंड GK के लिए 100% मुफ़्त डिजिटल रिसोर्स A. सरकारी पोर्टल्स (Government Websites) ऑथेंटिक और बिना गलती वाले आंकड़ों के लिए प्राइवेट बुक्स से बेहतर सरकारी वेबसाइट्स होती हैं: B. यूट्यूब और टेलीग्राम का सही इस्तेमाल 3. झारखंड GK में 90%+ स्कोर करने का 3-स्टेप फॉर्मूला JPSC प्रीलिम्स (JPSC Prelims Strategy) में सफलता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आपने कितनी महंगी किताबें खरीदी हैं, बल्कि इस बात पर निर्भर करती है कि आपने झारखंड के इतिहास, संस्कृति और भूगोल का कितनी बार सटीक रिवीजन किया है। आज इंटरनेट पर सब कुछ फ्री में उपलब्ध है बस जरूरत है सही गाइडेंस और निरंतरता की! युवा डाइनामाइट यहां दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता। दी गई जानकारी अलग-अलग माध्यमों से जुटाए गए तथ्यों और विषयों पर आधारित है। उक्त दी गई जानकारी का इस्तेमाल करने के लिए पहले इसकी जांच कर लें।
ChatGPT से असाइनमेंट बनाने वाले छात्र सावधान! कहीं आप अपनी सोचने की क्षमता तो नहीं खो रहे?

New Delhi: जब मैं अपने कॉलेज के दिनों को याद करती हूं, तो आंखों के सामने लाइब्रेरी की वो धूल भरी अलमारियां और घंटों तक पन्ने पलटने की मशक्कत आ जाती है। तब किसी एक असाइनमेंट या प्रोजेक्ट रिपोर्ट को बनाने के लिए तीन-चार अलग-अलग किताबों से नोट्स जुटाने पड़ते थे। अगर रात के 11 बजे कोई डाउट आ गया, तो अगले दिन प्रोफेसर से मिलने या किसी सीनियर के कमरे का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होता था। लेकिन आज की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज का छात्र अपने फोन या लैपटॉप पर बस 2-4 शब्द टाइप करता है और सेकंडों में पूरा असाइनमेंट बनकर स्क्रीन पर आ जाता है। ChatGPT, Gemini और Claude जैसे AI टूल्स ने पढ़ाई के तरीके को रातों-रात पलट कर रख दिया है। एक न्यूज ऑथर और पत्रकार के तौर पर जब मैं इस टेक-क्रांति को देखती हूं, तो मुझे इसमें जितनी सहूलियत नजर आती है, उतना ही एक बड़ा खतरा भी दिखाई देता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि AI आज हर स्टूडेंट का सबसे पावरफुल दोस्त बन चुका है। अगर आपको क्वांटम फिजिक्स या इकोनॉमिक्स का कोई मुश्किल नियम समझ नहीं आ रहा, तो आप AI से कह सकते हैं, “मुझे इसे 10 साल के बच्चे की तरह समझाओ” और वह तुरंत आसान उदाहरणों के साथ उसे समझा देता है। जो काम करने में पहले पूरा हफ्ता लगता था, वह अब कुछ घंटों में सिमट गया है। यहां तक कि जिन छात्रों को अंग्रेजी लिखने में हिचकिचाहट होती थी, AI उनके विचारों को सही और सटीक भाषा में ढाल रहा है। लेकिन असली समस्या तब शुरू होती है जब सहूलियत, आलस में बदल जाती है। आजकल मैं देख रही हूं कि ज्यादातर छात्र AI का इस्तेमाल सीखने के लिए नहीं, बल्कि केवल मेहनत से बचने के लिए कर रहे हैं। जब आप AI से कहते हैं कि “मेरे लिए इस टॉपिक पर निबंध लिख दो” और बिना पढ़े उसे कॉलेज पोर्टल पर सबमिट कर देते हैं, तो आप किसी और का नहीं, बल्कि खुद का नुकसान कर रहे होते हैं। सोचने, विश्लेषण करने और अपनी स्वतंत्र राय बनाने की जो क्षमता कॉलेज लाइफ में विकसित होनी चाहिए, वह पूरी तरह रुक जाती है। इतना ही नहीं, AI कोई इंसान नहीं है, वह इंटरनेट के डेटा पर काम करता है और कई बार पूरी तरह से गलत तारीखें या भ्रामक आंकड़े पेश कर देता है। अगर आपने बिना जांच-परख किए उसे चिपका दिया, तो नुकसान आपका ही होगा। वैसे भी, आजकल हर यूनिवर्सिटी AI-डिटेक्टर टूल्स का इस्तेमाल कर रही है, जहाँ आपका ‘कॉपी-पेस्ट’ एक सेकंड में पकड़ा जा सकता है। मेरा मानना है कि हमें AI से भागने की नहीं, बल्कि इसका सही इस्तेमाल सीखने की जरूरत है। AI को अपना ‘मालिक’ मत बनने दीजिए कि वह आपके बदले सोचने लगे। इसे एक स्मार्ट ‘असिस्टेंट’ की तरह इस्तेमाल कीजिए, आइडियाज लेने और डाउट्स दूर करने के लिए AI की मदद लें, लेकिन जो अंतिम रिपोर्ट या असाइनमेंट तैयार हो, उसमें आपकी अपनी भाषा, आपकी अपनी मेहनत और आपका अपना दिमाग झलकना चाहिए! हालांकि ये विचार मेरे अपने हैं, हो सकता है की पाठक की राय इससे अलग हो। लेकिन एआई का इस्तेमाल करने से पहले इस बात का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है कि एआई हमारी सहायता के लिए है ना कि हमारी सोचने और समझने की क्षमता को पूर्ण रूप से नष्ट करने के लिए।
10th Pass Government Jobs: दसवीं पास हैं तो नौकरी के मौके कम नहीं, इन सरकारी भर्तियों से बदल सकता है करियर

New Delhi: 10वीं पास करने के बाद पढ़ाई रोक देने का मतलब यह नहीं है कि सरकारी नौकरी (10th Pass Government Jobs) के रास्ते बंद हो गए। केंद्र और राज्य सरकार के कई विभाग समय-समय पर ऐसे पदों पर भर्ती निकालते हैं, जिनके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी जाती है। हालांकि, हर भर्ती में नियम एक जैसे नहीं होते। पद के हिसाब से उम्र सीमा, अतिरिक्त योग्यता, परीक्षा और शारीरिक मानक अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन देखना बेहद जरूरी है। रेलवे में मिल सकता है बड़ा मौका (10th Pass Government Jobs) 10वीं पास युवाओं के बीच रेलवे की नौकरियों को लेकर काफी रुचि रहती है। रेलवे में अलग-अलग भर्ती के जरिए तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर अवसर निकलते हैं। कुछ पदों के लिए 10वीं के साथ ITI या दूसरी योग्यता भी मांगी जा सकती है। यानी केवल 10वीं पास होना हर रेलवे पद के लिए पर्याप्त नहीं होता। उम्मीदवारों को पद की शैक्षणिक योग्यता ध्यान से जांचनी चाहिए। SSC MTS से पुलिस और सुरक्षा बलों तक (10th Pass Government Jobs) Staff Selection Commission यानी SSC की MTS जैसी भर्तियां 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का एक विकल्प हो सकती हैं। वहीं, कुछ कांस्टेबल स्तर की भर्तियों में भी 10वीं पास उम्मीदवार पात्र होते हैं। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों से जुड़ी नौकरियों में सिर्फ लिखित परीक्षा ही महत्वपूर्ण नहीं होती। कई पदों पर शारीरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं। इसलिए ऐसी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को पढ़ाई के साथ फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए। डाक विभाग की GDS भर्ती पर भी रहती है नजर (10th Pass Government Jobs) डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS भर्ती भी 10वीं पास उम्मीदवारों के बीच लोकप्रिय है। इस भर्ती में चयन प्रक्रिया सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं से अलग हो सकती है और उम्मीदवारों का चयन निर्धारित नियमों के अनुसार 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाता है। लेकिन यहां भी एक बात याद रखना जरूरी है कि हर भर्ती का नियम नोटिफिकेशन में साफ दिया जाता है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही किसी जानकारी को अंतिम सच मानकर आवेदन नहीं करना चाहिए। सेना और दूसरी नौकरियों के लिए क्या करें? (10th Pass Government Jobs) भारतीय सेना में अग्निवीर जैसी भर्तियों के अलावा अलग-अलग सरकारी विभागों में 10वीं पास युवाओं के लिए समय-समय पर अवसर आते हैं। कुछ पदों के लिए 10वीं के साथ ITI, ड्राइविंग लाइसेंस या दूसरी अतिरिक्त योग्यता जरूरी हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करने से पहले अपनी योग्यता के हिसाब से पद चुनना सबसे जरूरी है। इसके बाद सिलेबस समझें, पिछले प्रश्नपत्र हल करें और अगर भर्ती में फिजिकल टेस्ट है तो उसकी तैयारी भी साथ शुरू करें। आवेदन करते समय एक गलती न करें (10th Pass Government Jobs) सरकारी नौकरी के आवेदन में छोटी सी गलती भी परेशानी खड़ी कर सकती है। नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक जानकारी और दस्तावेजों की जानकारी भरते समय सावधानी रखें। 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, फोटो और दूसरे जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखना बेहतर है। सबसे जरूरी बात यह है कि भर्ती की जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें। 10वीं के बाद मौके जरूर हैं, लेकिन सही नौकरी चुनने और सही समय पर तैयारी शुरू करने से ही इन मौकों को सफलता में बदला जा सकता है।
International Youth Day 2026: सिर्फ तारीख नहीं, दुनिया के युवाओं की आवाज को पहचान देने वाला है ये दिन

New Delhi: हर साल 12 अगस्त आते ही दुनिया भर में युवाओं की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि International Youth Day 2026 के लिए 12 अगस्त की तारीख ही क्यों चुनी गई? इसकी कहानी करीब तीन दशक पुरानी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 1991 में वियना में आयोजित World Youth Forum में युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा दिन मनाने का विचार रखा था, जिससे युवाओं से जुड़े मुद्दों पर दुनिया का ध्यान खींचा जा सके। इसके बाद 1998 में लिस्बन में हुई World Conference of Ministers Responsible for Youth में 12 अगस्त को International Youth Day के तौर पर मनाने की सिफारिश की गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 1999 में इस सिफारिश को मंजूरी दी। इसके बाद पहली बार 12 अगस्त 2000 को International Youth Day मनाया गया। 2026 की थीम में छिपा है बड़ा संदेश ( International Youth Day 2026) International Youth Day 2026 की थीम है “Different Contexts, Common Aspirations”, यानी “अलग-अलग परिस्थितियां, समान आकांक्षाएं”। नाम सुनने में साधारण लग सकता है, लेकिन इसके पीछे की बात काफी बड़ी है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले युवाओं की जिंदगी एक जैसी नहीं है। किसी के सामने रोजगार की चुनौती है, तो कोई शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी, जलवायु संकट या संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। फिर भी उनके सपनों में काफी समानता है। बेहतर शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार, अच्छा स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और फैसले लेने की प्रक्रिया में अपनी आवाज, ये ऐसी उम्मीदें हैं जो सीमाओं से आगे जाती हैं। संयुक्त राष्ट्र ने इस साल खास तौर पर कम विकसित देशों, भू-आबद्ध विकासशील देशों और छोटे द्वीपीय देशों के युवाओं की चुनौतियों और उनके नए समाधानों पर ध्यान दिया है। भारत के युवाओं के लिए क्यों खास है यह दिन? (International Youth Day 2026) भारत में भी यह दिन सिर्फ एक औपचारिक अवसर नहीं है। देश की युवा आबादी नई तकनीक, स्टार्टअप, डिजिटल काम और सामाजिक बदलाव में लगातार अपनी भूमिका बढ़ा रही है। आज का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला वर्ग नहीं रह गया है। कई युवा खुद रोजगार पैदा कर रहे हैं, नई कंपनियां शुरू कर रहे हैं, तकनीकी समाधान तैयार कर रहे हैं और सामाजिक समस्याओं पर काम कर रहे हैं। यही वजह है कि Youth Day का संदेश केवल इतना नहीं है कि युवाओं को भविष्य का नागरिक माना जाए। असली सवाल यह है कि आज लिए जाने वाले फैसलों में युवाओं की आवाज कितनी शामिल है? इस दिन का असली मतलब क्या है? International Youth Day 2026 युवाओं का जश्न मनाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को सामने लाने का मौका भी देता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, यह दिन युवाओं को आज के वैश्विक समाज में साझेदार के रूप में पहचान देने और उनसे जुड़े मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय चर्चा में लाने के लिए मनाया जाता है। इसलिए 12 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है। यह याद दिलाने वाला दिन है कि युवाओं के सपने भले अलग जगहों से आते हों, लेकिन बेहतर जिंदगी की उम्मीद लगभग एक जैसी है।
DRDO Apprentice 2026: 15 हजार रुपये स्टाइपेंड वाली अप्रेंटिस भर्ती, 50 पदों पर मौका; 28 अगस्त तक करें आवेदन

DRDO HEMRL Apprentice 2026 के लिए 50 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 15,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। केमिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल समेत कई विषयों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026 है और फॉर्म ऑफलाइन भेजना होगा।