Patna: पुलिस में जॉब देख रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। दरअसल बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर (Havaldar Instructor) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 122 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आवेदन तिथि
आवेदन 1 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन पूरा कर लें।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (कक्षा 12) या समकक्ष परीक्षा 1 अगस्त 2025 तक पास होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद फिजिकल दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं अंतिम मेरिट लिस्ट फिजिकल दक्षता परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों के लिए फिजिकल फिटनेस भी उतनी ही जरूरी होगी।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए यह सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करें और आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।पद के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये तय किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।








