New Delhi: रेलवे में करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने ट्रेड अप्रेंटिस (Act Apprenticeship) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (apprenticeshipindia.gov.in) पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर के लिए की जा रही है।
आवेदन तिथि
पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 मई 2026 से 4 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत 1644 पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल पदों में से 1363 पद रायपुर डिवीजन और 281 पद वैगन रिपेयर शॉप के लिए निर्धारित हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों का 10वीं (मैट्रिक) में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI पास होना जरूरी है। ध्यान रखें कि 49.9% अंक को 50% नहीं माना जाएगा।
आयु सीमा
पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है (05 मई 2026 के आधार पर)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
- मेरिट सूची 10वीं और आईटीआई के अंकों के औसत (50-50 वेटेज) के आधार पर तैयार होगी।
- शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को (apprenticeshipindia.gov.in) पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे-
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- 10वीं मार्कशीट
- आईटीआई सर्टिफिकेट
- जाति/EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
इन पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कोपा (COPA), मैकेनिक, स्टेनोग्राफर सहित कई ट्रेड शामिल हैं। आरक्षण अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के अनुसार लागू होगा। साथ ही पीडब्ल्यूबीडी और एक्स-सर्विसमैन के लिए भी आरक्षण है।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आवेदन करने के नियम और शर्तों को भली भांति पढ़ लें। आवेदन में गड़बड़ी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।








