Section-Specific Split Button

GMRCL Vacancy: मेट्रो में कई पदों पर जॉब ही जॉब, फटाफट करें अप्लाई

Gandhinagar: मेट्रों में नौकरी की राह और भविष्य देख रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। गुजरात मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (GMRC) ने कई पदों पर जॉब निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस भर्ती के तहत मेट्रो प्रोजेक्ट में काम करने के लिए अलग-अलग पदों पर कुल 383 वैकेंसी निकाली गई हैं।

पदों के नाम

इसमें स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर और मेंटेनर जैसे पद शामिल हैं।

आवेदन तिथि

इच्छुक उम्मीदवार 28 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए।

  1. जूनियर इंजीनियर (JE) – इलेक्ट्रिकल: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
  1. जूनियर इंजीनियर (JE) – इलेक्ट्रॉनिक्स: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए।
  2. मेंटेनर (MNTR) – फिटर: उम्मीदवार 10वीं पास (SSLC) होना चाहिए और उसके पास फिटर ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  3. मेंटेनर (MNTR) – इलेक्ट्रिकल: उम्मीदवार 10वीं पास (SSLC) होना चाहिए और उसके पास इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  4. मेंटेनर (MNTR) – इलेक्ट्रॉनिक्स: उम्मीदवार 10वीं पास (SSLC) होना चाहिए और उसके पास इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती में स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर (SC/TO) और जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अनुरक्षक (MNTR) सभी ट्रेड के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  1. होमपेज पर “Recruitment” या “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।
  2. “GMRC Non-Executive Recruitment 2026” वाले लिंक को खोलें।
  3. अब “Apply Online” पर क्लिक करें।
  4. अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  6. जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट) अपलोड करें।
  7. अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें।
  8. फॉर्म को अच्छे से चेक करके Submit कर दें।
  9. अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!