Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Punjab Board Exam Date 2027: जारी हुआ 8वीं, 10वीं और 12वीं का शेड्यूल, जानें कब से होंगे एग्जाम

Punjab Board Exam Date 2027
Punjab Board Exam Date 2027
Punjab Board Exam Date 2027: पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने साल 2027 में होने वाली 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि, अभी छात्रों को विषयवार डेटशीट के लिए इंतजार करना होगा। बोर्ड ने फिलहाल परीक्षाओं की शुरुआत और समाप्ति की तारीखों का ऐलान किया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक 8वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं 5 मार्च 2027 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 19 मार्च से आयोजित की जाएंगी। वहीं, तीनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में ही पूरी करा ली जाएंगी। ऐसे में छात्रों के पास अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार योजना बनाने का मौका है। इसके अलावा pseb.ac.in लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी ले सकते हो।

जनवरी में होंगी 8वीं, 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

PSEB की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, तीनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी 2027 तक चलेंगी। यानी 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों को जनवरी में ही प्रैक्टिकल परीक्षा की तैयारी पूरी करनी होगी।

बोर्ड ने सभी कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की एक ही समयसीमा तय की है। इसके बाद मार्च से लिखित परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होगा।

मार्च से शुरू होंगी लिखित परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

पंजाब बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 8 की लिखित परीक्षाएं 5 मार्च से 18 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 10 की परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू होकर 20 अप्रैल 2027 तक चलेंगी।

इसके अलावा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं भी 5 मार्च से शुरू होंगी और 23 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

इस बार 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाओं का जारी शेड्यूल ओपन स्कूल के तहत पढ़ाई कर रहे छात्रों पर भी लागू होगा।

अभी विषयवार डेटशीट का इंतजार, pseb.ac.in पर मिलेगी जानकारी

बोर्ड ने अभी सिर्फ परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। किस विषय की परीक्षा किस दिन होगी, इसकी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। विषयवार डेटशीट आने के बाद छात्र अपने परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी और रिवीजन की योजना बना सकेंगे।

छात्र पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से विषयवार डेटशीट और परीक्षा संबंधी जरूरी निर्देश भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तय किया गया शेड्यूल

पंजाब बोर्ड की 2027 की परीक्षाओं का कार्यक्रम आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। बोर्ड ने परीक्षाओं की तारीखें इस तरह तय की हैं कि शैक्षणिक कार्यक्रम और चुनावी गतिविधियों के बीच तालमेल बना रहे।

2026 में कैसा रहा था पंजाब बोर्ड का रिजल्ट?

पिछले साल यानी 2026 में पंजाब बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में शुरू हुई थीं। 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। इसमें कुल 2,65,417 छात्रों ने हिस्सा लिया था और 91 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थी सफल हुए थे।

वहीं, 10वीं की परीक्षा में 2,69,505 छात्र शामिल हुए थे। इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 94.52 फीसदी रहा था। हरलीन शर्मा ने 99.38 प्रतिशत अंक हासिल करके परीक्षा में टॉप किया था।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!