Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

AIIMS Vacancy 2026: 82 पदों पर निकली भर्ती, 1.68 लाख रुपये तक मिलेगी बेसिक सैलरी; जानें योग्यता और आवेदन का तरीका

AIIMS Vacancy 2026
मेडिकल वालों के लिए एम्स में नौकरी (Img: AI Generated)

AIIMS Vacancy 2026: मेडिकल बैकग्राउंड वाले उन लोगों के लिए खुशखबरी है जो शिक्षण (टीचिंग) के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। देश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में से एक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भुवनेश्वर ने फैकल्टी पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में प्रोफेसर से लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर तक के विभिन्न पद शामिल हैं, जिनमें कुल 82 रिक्तियां हैं।

खास बात यह है कि चुने गए उम्मीदवारों को पद के अनुसार 1.68 लाख रुपये तक का मासिक मूल वेतन मिल सकता है। यह मेडिकल और रिसर्च के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

AIIMS में कौन-कौन से पद उपलब्ध हैं? (AIIMS Vacancy 2026)

AIIMS भुवनेश्वर द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, चार अलग-अलग श्रेणियों में कुल 82 फैकल्टी पदों को भरा जाना है।

जिसमें पदों का विवरण इस प्रकार है-

प्रोफेसर – 28 पद
एडिशनल प्रोफेसर – 12 पद
एसोसिएट प्रोफेसर – 16 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर – 26 पद

ये भर्तियां एनेस्थिसियोलॉजी, एनाटॉमी, बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी, कम्युनिटी मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और पीडियाट्रिक्स सहित विभिन्न विभागों में की जाएंगी।

ये भी पढ़ें- UP School Holiday 2027: होली पर 4 दिन की छुट्टी, दिवाली पर भी लंबा ब्रेक! देखें 2027 में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता क्या हैं? (AIIMS Vacancy 2026)

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में निर्धारित शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव होना चाहिए।

प्रोफेसर: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MD/MS या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए, साथ ही 14 वर्षों का अनुभव भी आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों के पास DM/M.Ch (मेडिकल सुपर-स्पेशलिटी में) डिग्री है, उनके लिए संबंधित क्षेत्र में 11 से 12 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और डॉक्टरेट (PhD) होनी चाहिए।

एडिशनल प्रोफेसर: MD/MS डिग्री के बाद 10 वर्षों का अनुभव, या DM/M.Ch डिग्री के बाद 7 से 8 वर्षों का अनुभव आवश्यक है। नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए PhD के बाद 10 वर्षों का अनुभव अनिवार्य है।

एसोसिएट प्रोफेसर: MD/MS डिग्री के बाद 6 वर्षों का अनुभव आवश्यक है। DM/M.Ch उम्मीदवारों के लिए 3 से 4 साल का अनुभव होना जरूरी है। नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के पास MSc और PhD की डिग्री के साथ-साथ 6 साल का अनुभव होना चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर: MD/MS डिग्री के बाद 3 साल का अनुभव, या DM/M.Ch डिग्री के बाद 1 साल का अनुभव जरूरी है। नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के पास PhD के बाद 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा क्या है? (AIIMS Vacancy 2026)

AIIMS में इस भर्ती के लिए हर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा तय की गई है-

प्रोफेसर – 58 साल
एडिशनल प्रोफेसर – 58 साल
एसोसिएट प्रोफेसर – 50 साल
असिस्टेंट प्रोफेसर – 50 साल
आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितना होगा मासिक वेतन? (AIIMS Vacancy 2026)

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतन मिलेगा। प्रोफेसर के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 1,68,900 रुपये बेसिक सैलरी मिलेगी। वहीं एडिशनल प्रोफेसर को 1,48,200 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर को 1,38,300 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर को 1,01,500 रुपये मासिक मूल वेतन दिया जाएगा। यह वेतन निर्धारित पे-लेवल के आधार पर तय किया गया है।

जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया (AIIMS Vacancy 2026)

योग्य उम्मीदवार AIIMS भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है-

1. सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर ‘रिक्रूटमेंट’ (भर्ती) सेक्शन में जाएं और फैकल्टी भर्ती के लिंक को खोलें।
3. आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्म तिथि, श्रेणी और शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारी भरें।
4. पासपोर्ट साइज़ की फोटो और अपने हस्ताक्षर अपलोड करें।
5. तय आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। 6. आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें और उसके साथ जरूरी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (self-attested) प्रतियां संलग्न करें।
7. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से 7 दिनों के भीतर हार्ड कॉपी को स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से भेजें।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज के CMP डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 44 पदों पर भर्ती, NET और PhD वाले 8 दिसंबर तक करें आवेदन

इस पते पर भेजें हार्ड कॉपी (AIIMS Vacancy 2026)

असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, रिक्रूटमेंट सेल, एम्स (AIIMS) भुवनेश्वर, सिजुआ, डुमडुमा, भुवनेश्वर – 751019, ओडिशा।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क? (AIIMS Vacancy 2026)

आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी (category) के आधार पर अलग-अलग है:

सामान्य (General)/EWS/OBC – 3,000 रुपये
SC/ST – 2,400 रुपये
PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!