Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Uttarakhand Police Bharti 2026: 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Uttarakhand Police Recruitment 2026: खाकी वर्दी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए गुड़ न्यूज़ है। उत्तराखंड में 1600 से अधिक पदों पर सिपाही की नई भर्ती की घोषणा की गई है।
Uttarakhand Police Bharti 2026
Uttarakhand Police Bharti 2026

Uttarakhand Police Recruitment 2026: खाकी वर्दी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए गुड़ न्यूज़ है। उत्तराखंड में 1600 से अधिक पदों पर सिपाही की नई भर्ती की घोषणा की गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने उत्तराखंड पुलिस विभाग , वन विभाग, कारागार प्रशासन एंव सुधार सेवा विभाग, सचिवालय प्रशासन, आबकारी विभाग और उत्तराखंड परिवहन विभाग में कॉन्स्टेबल की वैकेंसी निकाली है। बता दें कि सभी डिपार्टमेंट को मिलाकर 1694 पद भरे जाएंगे। पुलिस की इस सीधी भर्ती में सभी पद ग्रुप ‘C’ के हैं। जिसमे कॉन्स्टेबल की सरकारी जॉब लेने का आपके लिए भी बढ़िया मौका हो सकता है। अप्लाई के दौन कैंडिडेट्स को अपने हाई स्कूल के सर्टिफिकेट के साथा आधार कार्ड के दोनों तरफ की फोटो अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही युवाओं को निवास प्रमाण पत्र, 12वीं की मार्कशीट जैसे डॉक्यूमेंट्स भी एक जगह ही तैयार करके रख लें।

Uttarakhand Police Bharti 2026: कुल 1,694 पदों पर भर्ती की जाएगी

Uttarakhand Police Recruitment 2026: उत्तराखंड पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (पुरुष) के 464, पीएसी/आईआरबी कॉन्स्टेबल (पुरुष) के 284, जनपदीय पुलिस कॉन्स्टेबल (महिला) के 238 और फायरमैन (पुरुष/महिला) के 201 पद शामिल हैं। इसके अलावा वन विभाग में वन आरक्षी के 171 और स्पेशल टाइगर गार्ड के 75 पद, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में बंदीरक्षक के 117 और महिला बंदीरक्षक के 27 पद, सचिवालय प्रशासन में सचिवालय रक्षक के 54 पद, आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही के 45 पद और परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षी के 18 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 1,694 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Uttarakhand Police Recruitment 2026 : विभिन्न विभागों में उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2026 के तहत कुल 1,694 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें जिला पुलिस पुरुष के लिए 464 पद, PAC/IRB (पुरुष) के लिए 284 पद है। जिला पुलिस (महिला) के लिए 238 पद और फायरमैन (पुरुष/महिला) के लिए 201 पद शामिल हैं। इसके अलावा वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 171 और टाइगर की सुरक्षा के लिए 75 पद हैं। जेल विभाग में पुरुष जेल गार्ड के 117 और महिला जेल गार्ड के 27 पद रखे गए हैं। वहीं, सचिवालय में सुरक्षा गार्ड के 54, आबकारी विभाग में शराब से जुड़े नियमों की निगरानी करने वाले सिपाही के 45 और परिवहन विभाग में ट्रांसपोर्ट सिपाही के 18 पदों पर भर्ती होगी।

Uttarakhand Police Bharti 2026

Uttarakhand Police Recruitment 2026: कैंडिडेट का उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर, नैनीताल से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी योग्य होंगे। आवेदक करने वाले कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल की होनी चाहिए। अन्य सभी बातें समान होने पर जिन कैंडिडेट्स ने सेना में कम से कम दो साल सेवा दी है या नेशनल कैडेट कोर का ‘बी’ या ‘सी’ सर्टिफिकेट है तो उन्हें इस सीधी भर्ती में प्रेफरेंस दिया जाएगा। जनरल पुरुष/SC/OBC कैंडिडेट्स की हाइट 165 सेमी, एसटी की 157.5 सेमी और पर्वतीय कैंडिडेट्स की लंबाई 160 सेमी होना चाहिए। महिला सामान्य/एससी/ओबीसी उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेमी तक हो। एसटी और पर्वतीय की 147 सेमी लंबाई भी मान्य होगी। महिला अभ्यर्थियों का वजन कम से कम 45 केजी होना चाहिए।

HPRCA Patwari Admit Card 2026 जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

Uttarakhand Police Recruitment 2026: उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2026 का आयोजन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से किया जाएगा। इस भर्ती के तहत कुल 1,694 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 28 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा 3 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक (पे लेवल-03) मासिक वेतन दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Uttarakhand Police Recruitment 2026: उम्मीदवारों का चयन 2 चरणों में

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन 2 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में शारीरिक मानक एंव शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद जो अभ्यर्थी सफल होंगे उन्हें बहुविकल्पीय ऑफलाइन प्रतियोगी परीक्षा ली जाएगी।

UP School Holiday 2027: होली पर 4 दिन की छुट्टी, दिवाली पर भी लंबा ब्रेक! देखें 2027 में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Uttarakhand Police Recruitment 2026: फिजिकल टेस्ट की जरूरी बाते

कैंडिडेट की हाइट और वजन का मापन होने के बाद किकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद, चिनिंग अप, दौड़ व चाल, शटल रेस जैसे इवेंट में भाग लेना होगा। दूरी के हिसाब से मार्क्स भी तय किए गए हैं। हर इवेंट में न्यूनतम मार्क्स प्राप्त करने होंगे। जो कैंडिडेट्स क्वालिफाईंग अंक हासिल नहीं कर सकेंगे उन्हें डिस्क्वालिफाई माना जाएगा।

Uttarakhand Police Recruitment 2026: लिखित परीक्षा को लेकर जरूरी बाते

100 अंको की वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी। जिसमें पद की शैक्षिक अर्हता से जुड़े सवाल होंगे। रिटन एग्जाम में जनरल, ओबीसी, आ.क.व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 45 प्रतिशत और एससी/एसटी कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत मार्क्स कम से कम लाने होंगे। इतने मार्क्स न लाने पर अभ्यर्थी अनर्ह माने जाएंगे। फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद कैंडिडेट्स की फाइनल जॉइनिंग होगी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!