Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UP PCS Result: हाईकोर्ट ने क्यों रद्द किया पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट? आसान भाषा में समझें ओपन कैटेगरी का नियम

प्रतीकात्मक छवि (Img X)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PCS Result) की पीसीएस भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। हाईकोर्ट ने पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट रद्द करते हुए नए सिरे से परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया है। हालांकि, कोर्ट ने परीक्षा रद्द नहीं की है। भर्ती का पूरा मामला ओपन कैटेगरी के नियम से जुड़ा है। खास बात यह है कि भर्ती की मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ओपन कैटेगरी का नियम क्या है और आयोग के परिणाम पर सवाल क्यों उठे हैं।

क्या होता है ओपन कैटेगरी का नियम?

सरकारी भर्ती परीक्षाओं (UP PCS Result) में सामान्य वर्ग के साथ ओबीसी, एससी और एसटी समेत विभिन्न वर्गों के उम्मीदवार शामिल होते हैं। ओपन कैटेगरी का मतलब ऐसी श्रेणी से है, जिसमें सभी वर्गों के उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर चयन का अवसर मिलता है।

यदि आरक्षित वर्ग का कोई उम्मीदवार निर्धारित नियमों के तहत ओपन कैटेगरी की मेरिट में जगह बनाता है, तो उसका चयन अनारक्षित सीट पर किया जा सकता है। इससे संबंधित आरक्षित वर्ग की सीट पर दूसरे पात्र उम्मीदवार को मौका मिल सकता है। यानी ओपन कैटेगरी केवल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नहीं होती है।

आसान उदाहरण से समझें पूरा गणित

मान लीजिए किसी भर्ती में पांच अनारक्षित सीटें हैं और उम्मीदवारों को इस प्रकार अंक मिले हैं।

उम्मीदवार श्रेणी प्राप्त अंक
राहुल सामान्य 95
अमित OBC 94
प्रिया सामान्य 92
सुमित SC 91
नेहा सामान्य 90
विकास सामान्य 88
पूजा सामान्य 87
अंकित OBC 85
रवि OBC 84
सोनू SC 82

यदि ओपन कैटेगरी का नियम लागू किया जाता है, तो राहुल, अमित, प्रिया, सुमित और नेहा को मेरिट के आधार पर पांच अनारक्षित सीटों पर जगह मिलेगी।

इससे अमित और सुमित अपने वर्ग की आरक्षित सीटों का इस्तेमाल नहीं करेंगे और संबंधित वर्ग के अन्य पात्र उम्मीदवारों को चयन का अवसर मिल सकेगा।

UPPSC के रिजल्ट पर क्यों उठे सवाल?

आयोग पर आरोप है कि आरक्षित वर्ग के अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों (UP PCS Result) को ओपन कैटेगरी में शामिल करने के बजाय उनकी आरक्षित श्रेणी में ही जगह दी गई। इससे आरक्षित वर्ग के अन्य उम्मीदवारों के चयन की संभावनाएं प्रभावित हुईं।

इसी मामले को लेकर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने पहले अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक लगाई थी और अब प्रीलिम्स का रिजल्ट रद्द करते हुए संशोधित परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया है। इस फैसले का असर भर्ती की आगे की चयन प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!