Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UP Sarkari Naukri 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी

Sarkari Jobs
UP Sarkari Naukri 2026 (Img: Pinterest)

एडेड महाविद्यालयों में 111 प्राचार्य पदों पर भर्ती का  UP Sarkari Naukri 2026 के तहत शिक्षा सेवा चयन आयोग ने  विज्ञापन जारी कर दिया है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में 2107 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों का विज्ञापन जारी हो सकता है। 2643 प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य पदों का अधियाचन भी  एडेड माध्यमिक विद्यालयों में अपलोड किया जा चुका है। आयोग के पास TGT, PGT और संबद्ध प्राइमरी विद्यालयों के 21,252 पदों का अधियाचन भी पहुंच चुका है।

LT ग्रेड और इंटर कॉलेजों में भी होगी भर्ती

बता दें कि आयोग ने 3539 TGT और 624 PGT पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की है, जबकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 1518 प्रवक्ता पदों पर चयन भी पूरा कर लिया है।

UP Sarkari Naukri 2026 के तहत राजकीय महाविद्यालयों में 1253 सहायक आचार्य और 7466 LT ग्रेड सहायक अध्यापक पदों पर चयन किया जा चुका है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेजों में 8905 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गया है, जिन पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

बेसिक शिक्षा में भी हजारों पद होंगे खाली नहीं

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के अनुसार नगर क्षेत्र में 11 हजार शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा जा चुका है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 35 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी चल रही है। वहीं 2000 अनुदेशक, अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में 150 और माध्यमिक अल्पसंख्यक विद्यालयों में 300 पदों पर भी भर्ती का प्रस्ताव सितंबर-अक्टूबर तक भेजा जा सकता है।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

UP Sarkari Naukri 2026 के जरिए शिक्षा विभाग में रिकॉर्ड स्तर पर नियुक्तियां होने की संभावना है। यदि तय समय के अनुसार विज्ञापन जारी होते हैं, तो लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। आयोगों की तैयारी को देखते हुए अभ्यर्थियों को अभी से अपनी परीक्षा की तैयारी तेज कर देनी चाहिए, क्योंकि आने वाले महीनों में कई बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हो सकते हैं। 

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!