RRB Group D Vacancy: रेलवे में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, ये भी करें अप्लाई

New Delhi: RRB Group D Vacanरेलवे में नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (rrbchennai.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2026 है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22195 पदों को भरा जाएगा। आयु सीमा आयु सीमा की अगर बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। सरल भाषा में कहें तो आवेदनकर्ता की आयु 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया रेलवे के लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाता है। पहले चरण में उम्मीदवारों को CBT परीक्षा में बैठना होता है, जिसमें उनके ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है। इसके सफल होने पर PET आयोजित किया जाता है, जिसमें शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज और मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन तय होता है। ऐसे करें आवेदन नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। संबंधित विषय में आधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिटि कर सकते हैं।
BOB Vacancy: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली जॉब ही जॉब, ये भी करें आवेदन

New Delhi: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वर्ष 2026 के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक ने इस भर्ती को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत बैंक नियमित और संविदात्मक आधार पर कुल 441 पदों पर नियुक्तियां करेगा, जिनमें 418 पद रेगुलर और 23 पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हैं। आवेदन तिथि इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और शुल्क भुगतान की तिथि आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। आयु सीमा उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार तय की गई है। नियमित पदों के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम 32 से 37 वर्ष (पद के अनुसार) रखी गई है। वहीं संविदात्मक पदों के लिए आयु सीमा 25 से 40 वर्ष तक है। अनुभव अनुभव की बात करें तो जूनियर पदों के लिए कम से कम 1 साल का अनुभव जरूरी है, जबकि सीनियर पदों के लिए 5 साल तक का संबंधित कार्य अनुभव मांगा गया है। शैक्षिक योग्यता बैंक ऑफ बड़ौदा की आईटी भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन से फुल-टाइम बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/एमसीए की डिग्री होना जरूरी है। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता में थोड़ा फर्क हो सकता है। चयन प्रक्रिया ऐसे करें आवेदन पद के लिए अप्लाई के करने से पूर्व उम्मीदवार आवेदन के नियम और निर्देशों को भली-भांति पढ़ लें।
यूपी होम गार्ड भर्ती 2025: 41,424 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बस कल तक

Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने राज्य के सभी जिलों में होम गार्ड के 41,424 खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती में आवेदन की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। विभाग ने साफ किया है कि इस तारीख के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने का तरीका इच्छुक उम्मीदवार uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरनी होगी। वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा होने के बाद उम्मीदवार लॉग इन करके शेष जानकारी भर सकते हैं और आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। न्यूनतम योग्यता यूपी होम गार्ड भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए केवल 10वीं पास होना अनिवार्य है। यानी जिन युवा उम्मीदवारों के पास कम पढ़ाई है, उनके लिए यह सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। आयु सीमा और जिले का निवास उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना भर्ती के पंजीकरण शुरू होने की तारीख से की जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवार को उसी जिले का निवासी होना जरूरी है, जहां से वह आवेदन कर रहा है। अतिरिक्त अंक पाने वाले प्रमाणपत्र इस भर्ती में कुछ विशेष प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक मिलेंगे:1. एनसीसी या भारत स्काउट एंड गाइड प्रमाणपत्र: 1 से 3 अंक तक का लाभ।2. आपदा मित्र प्रशिक्षण प्रमाणपत्र: 3 अतिरिक्त अंक।3. चार पहिया वाहन ड्राइविंग लाइसेंस: 1 अतिरिक्त अंक।ये अंक मेरिट सूची तैयार करते समय उम्मीदवार के लिए फायदेमंद होंगे। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार: 400 रुपये। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवार: 300 रुपये। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। अंतिम अवसर जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब बहुत कम समय बचा है। 17 दिसंबर के बाद आवेदन की विंडो बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर अपना मौका सुरक्षित करें। यूपी होम गार्ड भर्ती का महत्व यूपी होम गार्ड भर्ती युवाओं के लिए सुरक्षा सेवाओं में शामिल होने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह भर्ती उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो कम पढ़ाई के कारण अब तक सरकारी नौकरी से दूर रहे हैं। केवल 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं और अपने जिले में सेवा देने का मौका पा सकते हैं।
रेलवे में नौकरी का मौका: RCF कपूरथला ने 550 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

New Delhi: रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेल कोच फैक्ट्री (RCF) कपूरथला ने साल 2025-26 के लिए 550 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 10वीं पास किया है और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड सर्टिफिकेट इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है और साथ में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इसके अलावा जिस ट्रेड में उम्मीदवार आवेदन करने वाले हैं, उसमें आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। यह सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवार तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के साथ नौकरी की जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम हो। आयु सीमा और आरक्षित वर्ग के लिए छूट इस भर्ती में न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। SC और ST वर्ग के लिए 5 साल, OBC के लिए 3 साल और PwBD उम्मीदवारों के लिए 10 साल की छूट लागू होगी। इसका उद्देश्य अधिक उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करना और भर्ती प्रक्रिया को समावेशी बनाना है। आवेदन शुल्क और प्रक्रिया इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार है: सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करने होंगे, जबकि SC, ST, PwBD और अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं। RCF ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराया है, जिससे प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बन गई है। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़ उम्मीदवार आवेदन करते समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें। इसमें आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ITI सर्टिफिकेट और अन्य पहचान पत्र शामिल हैं। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन अस्वीकृत न हो। भर्ती की खास बातें RCF कपूरथला की यह भर्ती युवाओं के लिए स्थायी करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। योग्य उम्मीदवार तकनीकी पदों के लिए सीधे चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। कुल मिलाकर यह भर्ती उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है जो सरकारी नौकरी के माध्यम से स्थिर और उज्जवल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती: आवेदन की आज अंतिम तारीख, 7565 पदों पर भर्तियां

New Delhi: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह आखिरी अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7,565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पुरुषों के लिए 5,069 और महिलाओं के लिए 2,496 पद आरक्षित हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करके इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। परीक्षा का प्रारूप और समय आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को 29 से 31 अक्टूबर तक एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने का मौका मिलेगा। लिखित परीक्षा दिसंबर या जनवरी में आयोजित की जा सकती है और यह CBT मोड (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) में होगी। परीक्षा केवल हिन्दी और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु निर्धारण के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई जन्मतिथि और हाईस्कूल प्रमाणपत्र में दर्ज जन्मतिथि को मान्य माना जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। वैकेंसी की पूरी डिटेल्स कुल 7,565 पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है:पुरुष: 4,408 पदपुरुष एक्स-सर्विसमैन: 285 पदएक्स-सर्विसमैन कमांडो: 376 पदमहिला: 2,496 पद कुल पदों में से अनारक्षित: 3,174, ईडब्ल्यूएस: 756, ओबीसी: 1,608, एससी: 1,386 और एसटी: 641 पद शामिल हैं। महत्वपूर्ण निर्देश और सावधानिया आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरते समय सभी विवरण सही तरीके से भरे जाएं। गलत जानकारी देने से आवेदन रद्द किया जा सकता है। उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि ऑनलाइन आवेदन में भरी गई जन्मतिथि और प्रमाणपत्र के अनुसार ही आयु मान्य होगी। इसके अलावा, लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज लेकर आने होंगे। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अवसर इस भर्ती के माध्यम से पुरुषों के लिए 5,069 पद और महिलाओं के लिए 2,496 पद आरक्षित हैं। यह मौका युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा में सफलता के बाद ही आगे की प्रक्रियाओं में उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। अंतिम शब्द दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि आज है। सभी इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और फॉर्म में सुधार की तारीख का लाभ उठाएं। परीक्षा दिसंबर या जनवरी में CBT मोड में होगी और लिखित परीक्षा पास करने के बाद फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती के जरिए युवा पुरुष और महिला दोनों ही दिल्ली पुलिस में अपनी सेवाएं देने का अवसर पा सकते हैं।
नैनीताल में 185 पदों पर भर्ती शुरू, सिर्फ समय पर आवेदन करने वालों के लिए मौका!

Nainital: उत्तरखंड के नैनीताल बैंक ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट, प्रोबेशनरी ऑफिसर और रिस्क ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 185 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना चाहिए। कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है। आवेदन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही है और उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान 2 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक की वेबसाइट www.nainitalbank.bank.in पर जाकर Apply Online सेक्शन खोलना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी सही-सही भरनी होगी और निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को उसका प्रिंट आउट निकाल लेना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी तरह की आवश्यकता पड़े तो काम आए। चयन प्रक्रिया और परीक्षा विवरण चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।प्रश्नों में विषय इस प्रकार होंगे:1. रीजनिंग2. अंग्रेजी3. सामान्य जागरूकता4. कंप्यूटर ज्ञान5. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड परीक्षा के लिए कुल 145 मिनट का समय मिलेगा। समय प्रबंधन परीक्षा में सफलता का प्रमुख हिस्सा होगा। महत्वपूर्ण नोट: गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक कटेंगे, इसलिए उम्मीदवारों को हर प्रश्न का उत्तर सोच-समझकर देना होगा। परीक्षा की तारीख और तैयारी परीक्षा की तारीख 18 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है, इसलिए जितनी जल्दी तैयारी शुरू की जाए, उतना बेहतर रहेगा। उम्मीदवारों को सुझाव दिया गया है कि वे पिछले साल के प्रश्नपत्र, मॉक टेस्ट और विषयवार अभ्यास के जरिए समय प्रबंधन और सटीक उत्तर देने की रणनीति तैयार करें। आवेदन शुल्क और अन्य विवरण 1. आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से किया जाएगा।2. फीस का भुगतान 2 जनवरी 2026 तक किया जा सकता है।3. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डेट्स और नोटिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवारों के लिए टिप्स 1. आवेदन फॉर्म भरने से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।2. ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही भरें।3. फॉर्म जमा करने के बाद प्रिंट आउट निकाल लें।4. परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।5. समय प्रबंधन और नकारात्मक अंक से बचने की रणनीति बनाएं।
Bihar Sports Trainer Job: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर जॉब, जानिए चयन प्रक्रिया

Patna: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने खेल विभाग में स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bssc.bihar.gov.in) पर जाकर निर्धारित तिथि से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्तूबर 2025 से जारी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 पदों पर भर्ती करेगी। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास नेहरू सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NSNIS), ग्वालियर के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE), सेंट्रल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (UGC मान्यता प्राप्त) या कोई अन्य मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय (बिहार के संस्थान शामिल) से स्पोर्ट्स कोचिंग, डिप्लोमा या PG डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा आवेदक (पुरुष) की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। जनरल महिला, पिछड़े वर्ग (BC) और बहुत पिछड़े वर्ग के लिए अधिकतम (पुरुष–महिला) आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी (पुरुष–महिला) वालो के लिए 42 वर्ष आयु जरूरी है। आवेदन शुल्क इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या दूसरे एक्सेप्टेड डिजिटल तरीकों से ऑनलाइन करना होगा। ऐसे होगा चयन उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची परीक्षात्मक अंकों और योग्यता के आधार पर जारी की जाएगी। विस्तृत प्रक्रिया आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन स्पोर्ट्स ट्रेनर की जिम्मेदारी स्पोर्ट्स ट्रेनर का काम खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण देना, फिजिकल कंडीशनिंग, स्किल डेवलपमेंट, परफॉर्मेंस एनालिसिस और स्पोर्ट्स ग्रोथ में सहायता करना होगा। यह पद खेल क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
DRDO Recruitment: डीआरडीओ में जॉब पाने का मौका, ये भी करें अप्लाई

New Delhi: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी DRDO की आधिकारिक वेबसाइट (drdo.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती से तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा। यह जॉब भारत की सबसे प्रतिष्ठित, सम्मानित और राष्ट्रसेवा से जुड़ी नौकरियां में एक मानी जाती है। आवेदन तिथि आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 से शुरू होने की संभावना है। इस भर्ती से तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत कुल 764 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी (STA-B) के 561 पद और तकनीशियन-ए (Tech-A) के 203 पद शामिल हैं। इन पदों को भरा जाएगा रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन इस भर्ती अभियान के जरिए सेंटर फॉर पर्सनल टेंलेंट मैनेजमेंट में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट B और टेक्नीशियन A के पदों को भरेगा। आयु सीमा दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो आवेदन करने से पहले डिटेल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाना होगा। वहां होम पेज पर दिए गए DRDO CEPTAM 11 भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नए पेज पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। शैक्षिक और तकनीकी योग्यता इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। टियर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, सामान्य जागरुकता और सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों के लिए सलाह इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आवेदन से पहले अपनी योग्यता, आयु और अन्य जरूरी शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें. DRDO ने अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी है कि वो अपने फोटो आईडी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण से संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात पहले से तैयार रखें ताकि आवेदन के समय कोई परेशानी न हो। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। ऐसे करें अप्लाई
झारखंड में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 10वीं पास के लिए वार्डर भर्ती की पूरी जानकारी

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 2025 के लिए वार्डर के कुल 1733 पदों के लिए एक बड़ी भर्ती निकाली है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में थे और 10वीं पास हैं। इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को 8 दिसंबर 2025 तक आवेदन करना होगा। योग्यता और उम्र सीमा इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 10वीं पास का प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा उम्र सीमा में भी छूट दी गई है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने में आसानी होगी। न्यूनतम उम्र: 18 वर्षअधिकतम उम्र: 25 वर्ष (इसके अलावा, आरक्षित श्रेणियों के लिए अतिरिक्त छूट दी गई है) आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र में छूट इस प्रकार है:1. अति पिछड़ा वर्ग (OBC) के पुरुषों के लिए 2 साल,2. अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस के लिए महिला उम्मीदवारों के लिए 3 साल,3. SC/ST के उम्मीदवारों के लिए 5 साल की छूट है। फिजिकल मानक में हुआ बड़ा बदलाव वार्डर भर्ती में अब फिजिकल टेस्ट को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जो उम्मीदवारों के लिए राहत देने वाले हैं। पहले, पुरुष उम्मीदवारों को 10 किलोमीटर दौड़ लगानी होती थी, लेकिन अब यह 1600 मीटर की दौड़ होगी, जिसे 6 मिनट में पूरा करना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए 1600 मीटर दौड़ की सीमा 10 मिनट तक बढ़ा दी गई है, जबकि पहले उन्हें 6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होती थी। यह बदलाव चयन प्रक्रिया को पहले के मुकाबले काफी सरल बना देता है। इसके अलावा, फिजिकल मानक के तहत पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी और महिला उम्मीदवारों की लंबाई 148 सेमी होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया और वेतन चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी1. फिजिकल स्टैंडर्ड और एफिशिएंसी टेस्ट2. लिखित परीक्षा3. मेडिकल टेस्ट आवेदन शुल्क1. सामान्य (UR) और OBC: 100 रुपए2. SC/ST: 50 रुपए सैलरी इस पद के लिए मासिक वेतन 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक होगा। यह वेतन लेवल-2 के अनुसार दिया जाएगा। कैसे करें आवेदन? इस भर्ती में आवेदन करना बेहद आसान है, आपको इन चरणों का पालन करना होगा:1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।2. होम पेज पर Online Application for JKCE-2025 लिंक पर क्लिक करें।3. अब अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।4. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।5. फीस का भुगतान करें।6. अब फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।7. फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। आखिरी तारीख का ध्यान रखें आवेदन की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2025 है, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहद जरूरी है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्दी से जल्दी अपना फॉर्म भरें और इस शानदार अवसर का लाभ उठाएं।
जानिए कब खुलेंगे UPSSSC PET के अंक, रिजल्ट लिंक जल्द ही एक्टिव, आधिकारिक वेबसाइट पर सीधा अपडेट

Lucknow: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test – PET) का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 6 और 7 सितंबर 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस परीक्षा में कुल 19,41,993 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए कुल रजिस्ट्रेशन 25,31,996 अभ्यर्थियों ने किया था, लेकिन उनमें से लगभग 19 लाख 41 हजार 993 उम्मीदवार ही उपस्थित हुए। यूपी में भर्ती प्रक्रिया में यह परीक्षा एक महत्वपूर्ण चरण मानी जाती है, क्योंकि PET परीक्षा के आधार पर उम्मीदवार राज्य सरकार के लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड और ग्रुप ‘C’ के अन्य पदों के लिए आवेदन करने के योग्य बनते हैं। UPSSSC PET Result 2025 कब और कैसे देख सकते हैं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार UPSSSC PET Result 2025 जल्द ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट [upsssc.gov.in](https://upsssc.gov.in) पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार लॉगिन डिटेल दर्ज करके अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट की जानकारी साझा नहीं की जाएगी। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की आसान स्टेप्स UPSSSC PET स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न स्टेप्स फॉलो करनी होंगी: 1. आधिकारिक वेबसाइट [upsssc.gov.in](https://upsssc.gov.in) पर विजिट करें।2. होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।3. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।4. स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन होगा, जिसे चेक करने और डाउनलोड करने के लिए सेव करें। स्कोरकार्ड अब तीन साल तक वैध इस बार UPSSSC ने नया नियम लागू किया है। अब PET परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड **तीन वर्षों तक वैध** रहेगा। इसका मतलब है कि इस अवधि में अभ्यर्थी विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया में उसी स्कोरकार्ड का उपयोग कर सकते हैं। भविष्य की भर्ती में उपयोग इस स्कोरकार्ड की मदद से अभ्यर्थी राज्य में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड और ग्रुप ‘C’ के अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह बदलाव उम्मीदवारों के लिए सुविधा और तैयारी की लंबी अवधि सुनिश्चित करता है। महत्वपूर्ण जानकारी और सावधानियां 1. परीक्षा परिणाम और स्कोरकार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।2. किसी भी निजी माध्यम या मैसेज के जरिए रिजल्ट की जानकारी साझा नहीं की जाएगी।3. अभ्यर्थी लॉगिन डिटेल सुरक्षित रखें और समय पर डाउनलोड कर लें।