New Delhi: रेलवे में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती निकाली है। पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत 11127 रिक्त पदों को भरना जाएगा।
आवेदन तिथि
पद के लिए आवेदन भरने की तिथि 15 मई से शुरू की जाएगी। अंतिम तिथि 14 जून 2026 तक जारी रहेगी।
शैक्षिक योग्यता
रेलवे एएलपी भर्ती 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना अनिवार्य है अथवा उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में ओबीसी को 3 एवं एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों भी ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले सीबीटी 1, सीबीटी 2 एग्जाम में भाग लेना होगा। दोनों चरणों में सफल होने के लिए बाद अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों के बाद चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना है।
- या अगर पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करना है।
- फॉर्म में अपनी जानकारी भरनी होगी, जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार पद आवेदन करने के नियम और शर्तों को भली -भांति पढ़ ले। अन्यथा आवेदन निरस्त हो सकता है।








