Govt Job: सरकारी नौकरी की खोज करने वालों के बड़ी खबर, अभी देखें टॉप 5 गवर्नमेंट जॉब की लिस्ट

नई दिल्लीः अप्रैल का महीना कल से शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि आप गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो यह महीना आपके लिए बहुत खास होने वाला है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अप्रैल के महीने में बहुत सारी में सरकारी नौकरी की भर्ती चल रही है, जिसकी अंतिम तारीख नजदीक में है। यदि आपने अब तक इन पदों में अप्लाई नहीं किया है तो जल्दी कर लें। आइए फिर बिना समय बर्बाद किए हुए आपको पांच सरकारी नौकरी के बारे में बताते हैं, जिनमें आप जल्दी से आवेदन कर लें। टॉप 5 गवर्नमेंट जॉब
Govt Job: रक्षा मंत्रालय ने निकाली भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन, जानें नौकरी की सारी जानकारी

नई दिल्लीः रक्षा मंत्रालय के अधीन आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) पर भर्ती निकली है, जिसमें स्टोर कीपर, टेक्नोशियन, असिस्टेंट और अन्य पद शामिल है। AVNL में आवेदन करने की लास्ट डेट 12 अप्रैल 2025 डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, AVNL की यह भर्ती ऑफलाइन हो रही है, जिसमें आपको फॉर्म भरकर नीचे बताए गए पते पर भेजना है। आइए आपको नौकरी की पूरी जानकारी देते हैं। वैकेंसी डिटेल्सAVNL ने कुल 10 पदों पर भर्ती निकाली है जो कुछ इस प्रकार हैः 1. जूनियर मैनेजर एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग में 1 पद2. डिप्लोमा टेक्नीशियन (सीएनसी ऑपरेटर) में 1 पद3. डिप्लोमा टेक्नीशियन टूल डिजाइन में 2 पद 4. असिस्टेंट लीगल में 1 पद 5. स्टोर/एमएम/प्रोक्योरमेंट में 2 पद 6. जूनियर मैनेजर/मैकेनिकल में 1 पद7. स्टोर कीपर में 2 पद शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग की डिग्री, बीएसएल, एलएलबी या फिर संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवार का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चर इन पदों के लिए उम्मीदवार को प्रति माह 37,000 से लेकर 47,000 तक सैलरी मिलेगी। आवेदन भेजने का पता आवेदन करने के लिए आपको आर्म्ड व्हीकल निगम लिमिटेड, मशीन टूल प्रोटो टाइप फैक्ट्री, ऑर्डेंस, इस्टेट, अंबरनाथ-421502, ठाणे, महाराष्ट्र के पते पर अपने डिटेल्स भेजने होंगे।
सरकारी नौकरी की बड़ी खबर! भारतीय नौसेना ने बड़ी संख्या में निकाली वैकेंसी, जानें नौकरी की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए दो पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज 29 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, भारतीय नौसेना ने एमआर और एसएसआर के पद पर भर्ती निकाली है जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल है। वहीं, आवेदन करेक्शन की डेट 14-16 अप्रैल तय की गई है और परीक्षा की डेट 25 मई तय हुई है। शैक्षिक योग्यता अग्निवीर एसएसआरः इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं पास की डिग्री के साथ केमेस्ट्री, बायोलॉजी और कंप्यूटर साइंस की डिग्री होनी चाहिए। अग्निवीर एमआरः इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। इतने बैच के लिए हो रही है भर्ती भारतीय नौसेना अग्निवीर की भर्ती बैच 02/2025, 01/2026 और 02/2026 पर कर रही है। आयु सीमा 02/2025 के लिए उम्मीदवार की आयु 2004 से 2008 के बीच में होनी चाहिए। 01/2026 बैच के लिए उम्मीदवार की आयु 2005 से 2008 के बीच में होनी चाहिए। इसके अलावा 02/2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 2005 से 2008 के बीच में होनी चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेसआवेदन करने के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और पीएफटी के आधार पर होगा। कैसे करें आवेदन ? आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करें और डिटेल्स फील करें। फिर फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें। सैलरी स्ट्रक्चर अग्निवीर एसएसआरः ट्रेनिंग उम्मीदवार को 14,600 रुपए सैलरी दी जाएगी, जो ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 21 हजार से 69 हजार के बीच में मिलेगी। इस पद में भारतीय नौसेना प्रमोशन भी देगी। अग्निवीर एमआरः एमआर पद के लिए उम्मीदवार को 30 हजार से लेकर 40 हजार तक सैलरी मिलेगी।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवकों के लिए खुशखबरी! NLU, जोधपुर में निकली वैकेंसी, जल्दी कर लें आवेदन

नई दिल्लीः राजस्थान के जोधुपर में स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर वैकेंसी जारी की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो चुकी है। NLU ने भर्ती के लिए कुल 23 पद जारी किया है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, NLU ने 21 मार्च से आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी थी, जिसकी लास्ट डेट 17 अप्रैल 2025 है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस निःशुल्क है, लेकिन सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपए है। आइए आपको नौकरी की सारी जानकारी बताते हैं। वैकेंसी डिटेल्सNLU ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए 14 वैकेंसी, एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए 7 वैकेंसी, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और डिप्टी लाइब्रेरियन के लिए एक-एकद वैकेंसी जारी की है। शैक्षिक योग्यताNLU में भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास यूजीसी के नियमों के अनुसार डिग्री होनी चाहिए। जिसकी जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मिल जाएगी। कैसे करें आवेदन ?
MPPSC में निकली भर्ती में आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, नौकरी की अन्य जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसमें आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है जिसमें 2117 पोस्ट शामिल है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, MPPSC के इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक महीने पहले 27 फरवरी से शुरू हो चुकी थी, जिसकी लास्टआज 26 मार्च है। वहीं, भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई से किया जाएगा और कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ट 18 जुलाई को मिल जाएगा। शैक्षिक योगयताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही NET/SLET/SET या पीएचडी की डिग्री भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए जो मध्य प्रदेश निवासियों के लिए है। गैर मध्य प्रदेश के निवासियों की अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने की फीसआवेदन करने के लिए सामान्य वर्गों के लिए फीस 500 रुपए है। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए फीस है। चयन प्रक्रिया और सैलरीMPPSC में उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार रिटन एग्जाम में पास हो जाएगा उसकी प्रतिमाह सैलरी 57,700 के करीब होगी। कैसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए mponline.gov.in पर जाएं और अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म फील करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूर रख लें।
PNB ने भारी संख्या में जारी की वैकेंसी, अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, फटाफट करें आवेदन

नई दिल्लीः पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने क्रेडिट ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख आज यानी 24 मार्च है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, PNB ने कुल 350 पोस्ट जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस पद आवेदन 3 मार्च से शुरू हो चुका था। वैकेंसी डिटेल्सक्रेडिट ऑफिसर के लिए 250 पदइंडस्ट्री ऑफिसर के लिए 75 पदमैनेजर-आईटी पद के लिए 5 पदसीनियर मैनेजर-आईटी पद के लिए 2 पदमैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए 5 पदसीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए 5 पदमैनेजर डेटा साइंटिस्ट पद के लिए 3 पदसीनियर मैनेजर डेटा साइंटिस्ट के लिए 2 पद शैक्षिक योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीआई या बी. टेक की डिग्री होनी चाहिए, वो भी 60 प्रतिशत अंक के साथ। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 38 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियापीएनबी बैंक के इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन ऑनलाइट रिटन एग्जाम, इंटरव्यू और मेरिट बेसिस के आधार पर होगा। कैसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए उम्मीदवार को pnbindia.in की वेबसाइट पर जाना होगा और करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद RECRUITMENT 2024-25 वाले लिंक पर क्लिक करके एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा। अब मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें। ध्यान रखें कि इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें।
DFCCIL द्वारा निकाली गई भर्ती पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जानें नौकरी की अन्य अपडेट

नई दिल्लीः डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन (DFCCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसमें आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। इस भर्ती के लिए DFCCIL ने 642 पोस्ट जारी की है जिसमें जूनियर मैनेजर सहित अन्य पद शामिल है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, DFCCIL में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी से शुरू हो चुकी थी, जो 22 मार्च यानी आज तक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 1000 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। वैकेंसी डिटेल्स और शैक्षिक योग्यता DFCCIL ने एमटीएस, एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए शैक्षिक योग्यता कुछ इस प्रकार होनी चाहिए। एमटीएसः 10वीं पास और मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 साल का आईटीआई सर्टिफिकेटएग्जीक्यूटिवः तीन वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा जूनियर मैनेजरः आईसीडब्लूए, एमबीए, सीए, सीएस, पीजी डिप्लोमा आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। सैलरी स्ट्रक्चर1. एमटीएस : 16,000 से लेकर 45,000 रुपए तक प्रतिमाह2. एग्जीक्यूटिव : 30,000 से लेकर 1,20,000 रुपए तक प्रतिमाह3. जूनियर मैनेजर : 50,000 से लेकर 1,60,000 रुपए तक प्रतिमाह चयन प्रक्रियाजूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिवः इन पदों पर चयन सीबीटी 1 और 2 टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। एमटीएसः इस पद के लिए उम्मीदवार का चयन सीबीटी 1 व 2 टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक दक्षता परीक्षण और इवैल्यूएशन टेस्ट के आधार पर होगा। आवेदन फीस जो उम्मीदवार जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदन कर रहा है उसे 1 हजार रुपए जमा करने होंगे। वहीं, जो एमटीएस पद के लिए अप्लाई कर रहा है उन उम्मीदवारों को 500 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन निःशुल्क है। कैसे करें आवेदन ?सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dfccil.com पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेर करके मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें और फीस जमा कर दें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Bank Of India ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन करने का सही तरीका

नई दिल्लीः बैंक में नौकरी करने की इच्छा है तो बैंक ऑफ इंडिया ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है जिसमें BOI बैंक ने अप्रेंटिसशिप के पोस्ट पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, BOI बैंक ने पोस्ट के लिए 400 पदें जारी की है जिसमें उम्मीदवार 28 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च थी, जिसे बैंक ने बढ़ाकर 28 मार्च कर दी। शैक्षिक योग्यताBOI बैंक द्वारा निकाली गई वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। इन राज्यों में निकली भर्तीBOI बैंक ने यूपी, बिहार, दिल्लीष छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, राजस्थान और तमिलनाडु में भर्ती निकाली है। सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। कैसे करें आवेदन ?BOI बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म फील करें। अब फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
Govt Job: ओडिशा ने बड़ी संख्या में निकाली भर्तियां, जानिये नौकरी की सारी जानकारी

नई दिल्लीः ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, OPSCने इस पद के लिए 5248 पोस्ट जारी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पद पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल 2025 तक की है, उम्मीदवार आराम से आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यताइस पद के लिए उम्मीदवार के पास एमसीआई और एनएमसी के द्वारा एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही एक साल की रोटेटिंग इंटर्नशिप भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 2 जनवरी 1993 से की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाभर्ती के लिए उम्मीदवा का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कैसे करें आवेदन ?आवेदन के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाना होगा और इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा। उम्मीदवार खुद को रजिस्ट्रेशन करें और लॉग करें। अब मांगी गई डिटेल्स को फील करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
NMDC स्टील लिमिटेड में इतनी पोस्ट खाली, ढाई लाख से अधिक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

नई दिल्लीः अगर आप एक बेहतरीन जॉब की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने 246 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें जनरल मैनेजर समेत अन्य पोस्ट शामिल है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, एनएमडीसी के इन पदों पर भर्ती 18 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसकी लास्ट डेट 7 अप्रैल है। जॉब की बाकि डिटेल्स जाने के लिए पूरी खबर पढ़ें। शैक्षिक योग्यता भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पोस्ट लेवल के मुताबिक, 2 से 15 साल का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस इन पदों पर उम्मीदवार का सिलेक्शन इंटरव्यू और दस्तावेज के वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चर चयनित उम्मीदवार को एनएमडीसी प्रति माह 60,000 से 2 लाख 80 हजार के बीच में सैलरी प्रदान करेगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 500 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। बाकि सभी के लिए निःशुल्क है। कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nmdcsteel.nmdc.co.in पर जाएं और फिर करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। अब डिटेल्स फील करें और दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सब्मिट कर दें।