BHU ने जूनियर क्लर्क के पद जारी की भर्ती, इस तारीख तक ओपन रहेगी आवेदन विंडो, पढ़ें बाकि डिटेल्स

नई दिल्लीः बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यानी बीएचयू ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया एक दिन पहले ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, बीएचयू ने जूनियर क्लर्क के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट बीएचयू ने 17 अप्रैल तक जारी की है। बीएचयू ने इस पोस्ट में भर्ती के लिए 199 पद जारी किए हैं। शैक्षिक योग्यता इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट की डिग्री और कम से कम 6 महीने की कंप्यूटर ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। सैलरी स्ट्रक्चरजो उम्मीदवार इस पद के लिए चयनित हो जाता है उसे 19,900 – 63,200 रुपए के बीच में सैलरी दी जाएगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवार को 500 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिलाओं को कोई फीस जमा करने की जरूरत नहीं है। ऐसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाएं और जॉब वाले सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद टीचिंग वाले ऑप्शन को टैब करें और फॉर्म भरें। फिर आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
LHMC ने इस पद पर जारी की वैकेंसी, आवेदन करने की अंतिम तारीख कल, जानें जॉब की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) ने सीनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए LHMC ने 273 पदें जारी की हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हो चुकी है, जिसकी लास्ट कल यानी 20 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार LHMC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द आवेद करें। शैक्षिक योग्यताइस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस, बीडीएस, एमडी, एमएस, पोस्ट ग्रेजुएसन, डीएनबी और एमडीएस की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, एससी/एसटी को 5 वर्ष, पीडब्ल्यूडी के सामान्य को 10 वर्ष, पीडब्ल्यूडी के ओबीसी को 13 वर्ष और पीडब्ल्यूडी के एससी/एसटी को 15 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाइस पद के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू की डेट 3-4-7 अप्रैल 2025 रखी गई है। सैलरी स्ट्रक्चरजो उम्मीदवार इस पद के लिए चुना जाता है उसे 67,700 रुपए से लेकर 2.08,700 रुपए के बीच में हर महीने सैलरी दी जाएगी। कैसे करें आवेदन ?अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट lhmc-hosp.gov.in पर जाएं और अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें और डिटेल्स फील करें। मांग गए दस्तावेज अपलोड करें और इसे निदेशक, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, शहीद भगत सिंह मार्ग, नई दिल्ली – 110001 वाले पते पर भेज दें।
Employment News: ESIC ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

नई दिल्लीः इंदौर में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईएसआईसी ने 113 पदों पर भर्ती निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, ईएसआईसी ने इंदौर में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनिय रेजिडेंट के पदों पर वैकेंसी जारी की है। इन सभी पोस्ट पर आवेदन करने की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी, जिसकी लास्ट डेट 27 मार्च रहेगी। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस, एमडी, एमएस की डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा सीनियर रेजिडेंट के पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। इस पद को छोड़कर बाकि सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 69 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन करने की फीस आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवार को 500 रुपए का भुगतान करना होगा, बाकि सभी के लिए फ्री है। सैलरी स्ट्रक्चर प्रोफेसर को 1,23,100 रुपए हर महीने असिस्टेंट प्रोफेसर को 67,700 रुपए हर महीने सीनियर रेजिडेंट को 67,700 रुपए हर महीने एसोसिएट प्रोफेसर को 78,800 रुपए हर महीने इसके अलावा इन सभी को अलाउंस भी दिया जाएगा।
NCL में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, जानें नौकरी की अन्य डिटेल्स

नई दिल्लीः यदि आप भी एक बेहतरीन सरकारी जॉब की तलाश में हैं, तो बता दें कि आप एकदम सही जगह आएं हैं। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट तारीख आज यानी 18 मार्च है। अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, तो फटाफट एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें। नंबर ऑफ पोस्ट एनसीएल ने इन पदों के लिए 1765 पोस्ट जारी की है, जिसमें अब तक लाखों उम्मीदवार ने आवेदन कर लिया है। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग क्षेत्र में बैचलर की डिग्री या फिर डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेस और आवेदन फीस उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए मेरिट बेसिस पर किया जाएगा और आवेदन करने के लिए उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कैसे करें आवेदन ? सबसे पहले एनसीएल की वेबसाइट www.nclcil.in पर जाएं और फिर भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी डिटेल्स फील करें और फॉर्म सब्मिट कर दें। फिर इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
BOB ने सीनियर मैनेजर के पद पर जारी की वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें न्यू डेट

नई दिल्लीः कुछ समय पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीनियर मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली थी। BOB ने इस पद पर 518 पोस्ट जारी की थी, जिसमें उम्मीदवारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हालांकि अब बैंक ने इसकी आवेदन तारीख बढ़ा दी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, इस पद की आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी से शुरू हो चुकी है। पहले इस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 11 मार्च तय हुई थी, जो बदलकर 21 मार्च हो गई है। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से बीटेक, बी.ई, एमटेक, एमई, आईटी, डेटा साइंस समेत अन्य सब्जेट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एक से छह साल का वर्क अनुभव होना चाहिए। आयु-सीमा इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 24 से 37 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। चयनित प्रक्रिया इस पद पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, साइकोमैट्रिक टेस्ट, इंटरव्यू और ग्रुप डिसक्शन के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चरइस पद पर चयनित उम्मीदवारों को बैंक पद के अनुसार, 85920 रुपए से लेकर 120940 रुपए के बीच में प्रतिमाह सैलरी प्रदान करेगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वालों को 600 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिलाओं को 100 का भुगतान करना पड़ेगा। ऐसे करें अप्लाई इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाना होगा और फिर करियर वाले पेज पर क्लिक करना होगा। इसके बाद करंट ओपनिंग पर क्लिक करके अप्लाई लिंक पर जाना होगा। वहां जाकर फॉर्म फील करना होगा और फिर खुद को रजिस्ट्रेशन करके फीस का भुगतान करना होगा। अब फॉर्म जमा करें दे और इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
Govt Job: नौकरी की है तलाश तो पढ़ें ये खबर, भारतीय नौसेना ने इस पद पर निकाली भर्ती

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने बोट क्रू स्टाफ कर्मचारी के पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसकी आवेनद प्रक्रिया कुछ दिन पहले से ही शुरू हुई है। अगर आप इस पद के लिए इच्छुक है तो नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेनद कर सकते हो। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, नौसेना ने इस पद के लिए 327 वैकेंसी निकाली है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से ही शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट चार मई 2025 है। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवार से कोई फीस नहीं ली जाएगी। शैक्षिक योग्यता इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए और साथ ही तैराकी भी आनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास फायरमैन से प्री-सी ट्रेनिंग कोर्स का सार्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा जो उम्मीदवार इस पद में अप्लाई करना चाहते हैं तो उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी। चयनित प्रक्रियाइस पद के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और स्वीमिंग टेस्ट के आधार पर होगा , जो इन दोनों टेस्ट में पास हो जाता है वह इस पद के लिए चुन लिया जाएगा। क्या मिलेगी सैलरी ? चयनित उम्मीदवार को इस पद के लिए 18,000 से लेकर 63,200 रुपए के बीच प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। ऐसे करें आवेदन अधिकारिक वेबसाइट indiannavy.nic.in पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी डिटेल्स भरें और दस्तावेज़ व हस्ताक्षर अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें, इसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।