सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, NIT जालंधर में निकली बंपर वैकेंसी वैकेंसी

Jalandhar: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जालंधर ने नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए 58 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये पद विभिन्न विभागों के लिए हैं, जिनमें टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर, लाइब्रेरी असिस्टेंट, सुपरिटेंडेंट, स्टेनोग्राफर और फार्मासिस्ट शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कौन कर सकता है आवेदन इस भर्ती में 12वीं पास, ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक सभी के लिए मौके हैं। टेक्निकल असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के लिए इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है। वहीं, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए 12वीं पास और संबंधित कौशल जैसे टाइपिंग या स्टेनो नॉलेज जरूरी है। सैलरी और लाभ पदों के अनुसार सैलरी 21,700 से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक है। टेक्निकल असिस्टेंट, सुपरिटेंडेंट, और जूनियर इंजीनियर जैसे पदों पर सबसे अधिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की सभी सुविधाएं जैसे DA, HRA, मेडिकल और पेंशन स्कीम भी मिलेंगी। आयु सीमा और चयन प्रक्रिया इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में पहले स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, इसके बाद स्किल टेस्ट (यदि लागू हो) और अंत में इंटरव्यू के माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार NIT जालंधर की आधिकारिक वेबसाइट nitj.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। होमपेज से Non-Faculty Recruitment सेक्शन में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें। सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी मिलना किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। यह न केवल सैलरी और सुविधाओं के लिहाज से बल्कि करियर ग्रोथ के लिहाज से भी बेहतरीन विकल्प है। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस भर्ती को मिस न करें।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका; राजस्थान के शिक्षा विभाग में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया

Jaipur: राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न विषयों में सीनियर टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती में कुल 6500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती जैसे भाषाई विषयों में भी पदों पर भर्ती होगी। पदों का विवरण और विषयइस भर्ती में सबसे अधिक पद गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों में हैं। ये विषय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माने जाते हैं और इनकी मांग भी अधिक है। अन्य विषयों के लिए भी रिक्तियां हैं, जो उम्मीदवारों को विभिन्न शैक्षिक क्षेत्रों में अवसर प्रदान करती हैं। आवश्यक योग्यताएं और पात्रताउम्मीदवारों के लिए पात्रता शर्तें स्पष्ट की गई हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री और बीएड (B.Ed.) की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे, जिनकी शैक्षिक योग्यताएं पूरी होती हैं। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विषय आधारित प्रश्नों के अलावा सामान्य ज्ञान और शिक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद, उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। आवेदन शुल्क और करेक्शन की प्रक्रियाआवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये रहेगा। अगर किसी उम्मीदवार द्वारा आवेदन पत्र में कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का अवसर मिलेगा, लेकिन इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। आवेदन प्रक्रियाउम्मीदवारों को सबसे पहले RPSC की वेबसाइट या SSO पोर्टल पर जाकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करना होगा। नए उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवार को लॉगिन करके भर्ती सेक्शन में जाकर आवेदन फॉर्म भरने होंगे। आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दिया जाएगा और उसका प्रिंटआउट रख लिया जाएगा। महत्वपूर्ण तिथियांआवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन जमा करने होंगे। आवेदन पत्र में किसी प्रकार का करेक्शन 10 दिन तक किया जा सकता है, इसके लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने देशभर में असिस्टेंट (प्यून) के पदों के लिए नौकरी निकाली है। इच्छुक युवा बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिर वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के जरिए 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 3 मई से 23 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।शैक्षणिक योग्यताबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।आयु सीमाउम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी, जिसमें SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।चयन प्रक्रियाबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा और दूसरा स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी। ऑनलाइन परीक्षा में कुल चार सेक्शन होंगे: इंग्लिश नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री गणित और रीजनिंग (साइकोमेट्रिक टेस्ट)। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं और उम्मीदवारों को 80 मिनट का समय मिलेगा। ऐसे करें आवेदनबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
Uttarakhand Govt Job: UKSSSC ने कई पदों जारी की भर्ती, नौकरी की पूरी डिटेल्स के लिए पढ़ें ये खबर

देहरादूनः उत्तराखंड में युवाओं के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसका विज्ञापन 9 अप्रैल को जारी हुआ है। बता दें कि UKSSSC ने ग्रुप-सी के अंतर्गत भर्ती निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, UKSSSC ने 416 पदों पर भर्ती जारी है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरु हो जाएगी। वहीं, अप्लाई विंडो 15 मई 2025 तक ओपन रहेगी, जो उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इच्छुक है वह आराम से एक महीने के भीतर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UKSSSC ने आवेदन पत्र में करेक्शन का समय 18 मई से 20 मई तक का दिया है। वहीं, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 जुलाई 2027 से होगी। चलिए UKSSSC की भर्ती डिटेल्स के बारे में जानते हैं। वैकेंसी डिटेल्स 1. सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय) के लिए – 3 पद 2. वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) के लिए – 3 पद 3. सहायक अधीक्षक (महिला कल्याण विभाग) के लिए – 5 पद 4. राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी, राजस्व विभाग) के लिए – 119 पद 5. राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल, राजस्व विभाग) के लिए – 61 पद 6. ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास विभाग) के लिए – 205 पद 7. ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (पंचायतीराज विभाग) के लिए – 16 पद 8. स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) के लिए – 3 पद 9. सहायक स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) के लिए – 1 पद शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, रिजर्ट कैटेगरी को अधिक आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन फीस 1. सामान्य और राज्य ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए 300 रुपए देने होंगे। 2. राज्य के एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवार को आवेदन फीस 150 रुपए देने होंगे। 3. दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार को भी आवेदन फीस 150 रुपए भरने होंगे। बाकि सभी के लिए निशुल्क है। चयन प्रक्रियाUKSSSC उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर करेगी, जिसका एग्जाम 27 जुलाई को आयोजित होगा। इस परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टिप्ल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवार को समय 2 घंटे दिया जाएगा। सैलरी स्ट्रक्चर1. सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय) – लेवल-07 के अनुसरा 44,900- 1,42,400 रुपए। 2. वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) – लेवल 6 के अनुसार 35,400- 1,12,400 रुपए। 3. सहायक अधीक्षक (महिला कल्याण विभाग) – लेवल 5 के अनुसार 29,200- 92,300 रुपए। 4. राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी, राजस्व विभाग) लेवल 5 के अनुसार 29,200- 92,300 रुपए। 5. राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल, राजस्व विभाग) लेवल 5 के अनुसार 29,200- 92,300 रुपए। 6. ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास विभाग) लेवल 4 के अनुसार 25,500- 81,100 रुपए। 7. ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (पंचायतीराज विभाग) लेवल 4 के अनुसार 25,500- 81,100 रुपए। 8. स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) लेवल 4 के अनुसार 25,500- 81,100 रुपए। 9. सहायक स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) लेवल 2 के अनुसार 19,900- 63,200 रुपए। आवेदन लिंक यदि कोई उम्मीदवार इस पत्र के लिए इच्छुक है और आवेदन करना चाहता है तो दिए गए डायरेक्ट लिंक आवेदन कर सकता है। अप्लाई लिंक..
Job News: छत्तीसगढ़ में ADEO के पद पर भर्ती जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें नौकरी की ताजा अपडेट

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाले युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर जारी हुआ है, जिसमें उन्हें हाई लेवल सैलरी और बेहतरीन नौकरी मिलेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी यानी ADEO के पद पर भर्ती निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जिसकी लास्ट डेट 2 मई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी आपकी आगे की जरूरत के लिए बता दें कि आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों के लिए 3 से 5 मई तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। वहीं, इस भर्ती की परीक्षा 15 जून 2025 में होगी। एडमिट कार्य उम्मीदवार को 6 जून 2025 को मिल जाएगा। आइए अब आपको नौकरी की जानकारी देते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री, ग्रामीण विकास में पीजी की डिग्री होनी चाहिए। अगर आपने डिप्लोमा किया है तो आप भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमाआवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 20 साल से 30 साल के बीच में होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चर उम्मीदवारों को इस पद पर लेवल – 6 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेड लेवल 2400 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार मंहगाई और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapamprofile.cgstate.gov.in पर जाएं।2. इसके बाद ऑनलाइट एप्लिकेशन वाले लिंक पर क्लिक करके अप्लाई वाले सेक्शन पर जाएं। 3. अप्लाई वाले सेक्शन पर जाने के बाद खुद का रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भर दें। 4. अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।
Employment News: तमिलनाडु में पुलिस विभाग के इस पद पर भर्ती जारी, यहां जानिये नौकरी की ताजा अपडेट

चेन्नईः तमिलनाडु राज्य में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने सब इंस्पेटर के पद पर भर्ती निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़संवाददाता के अनुसार, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तारीख 3 मई है। बता दें कि TNUSRB ने 1299 पद पर भर्ती निकाली है। आइए फिर आपको नौकरी की पूरी जानकारी आपको बताते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मांगे गए दस्तावेज भी होने चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन तमिल भाषा पात्रता, रिटन एग्जाम, पीईटी और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चर चयनित उम्मीदवार को TNUSRB लेवल 10 के अनुसार 36,900 से लेकर 1,16,600 रुपए प्रति माह सैलरी प्रदान करेगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स जो ओपन या डिपार्टमेंटल कोटे से आवेदन कर रहे हैं उन्हें 1000 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, बाकि उम्मीदवार को 500 रुपए फीस देनी होगी। कैसे करें आवेदन ? 1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल tnusrb.tn.gov.in पर जाएं। 2. इसके बाद पुलिस एसआई भर्ती 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें। 3. क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल्स फील करें और खुद को रजिस्ट्रेशन कर लें। 4. अब फॉर्म फील करें और डॉक्यमेंट सब्मिट करके फॉर्म जमा कर दें। 5. ध्यान रखें कि इसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूरत के लिए रख लें।
SECR में भर्ती जारी, अप्रेंटिस के पद पर निकली वैकेंसी, जानिये नौकरी की पूरी अपडेट

नई दिल्लीः साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे यानी SECR ने 1007 पदों पर वैकेंसी निकाली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 4 मई है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, SECR ने अप्रेंटिसशिप के पद पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए अब नौकरी की पूरी जानकारी जानते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं पास की डिग्री और संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। वैकेंसी डिटेल्स आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SECR ने इस पद के लिए नागपुर डिवीजन में 919 और वर्कशॉप मोतीबाग में 88 पदों पर भर्ती निकाली है। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिक आयु में छूट भी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का चयन मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। जरूरी दस्तावेज आवेदन के लिए उम्मीदवार को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो व सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूर पड़ेगी। सैलरी स्ट्रक्चर जिस उम्मीदवार ने एक साल का आईटीआई कोर्स किया है उसे प्रति माह 7700 रुपए सैलरी मिलेगी। वहीं, जिस उम्मीदवार ने दो साल का आईटीआई कोर्स किया है उसे प्रति महीना सैलरी 8050 रुपए मिलेगी। कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं। 2. इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स फील करें। 3. अब मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीम जमा करके फॉम सब्मिट कर दें।
BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर जारी की वैकेंसी, बिना परीक्षा दिए होगा चयन, पढ़ें पूरी खबर

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया कल यानी 8 अप्रैल से शुरू होने वाली है। यदि आप इस पद के लिए इच्छुक हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, BPSC ने यह भर्ती बिहार मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में निकाली है। जिसमें आवेदन करने की लास्ट तारीख 7 मई 2025 है। आइए फिर आपको नौकरी की सारी जानकारी बताते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमडीएस, एमएस, एमडी, डीएनबी की डिग्री और मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिटेंड पर काम करने का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को अनुभव कम से कम तीन साल का होना चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 48 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारो को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सैलरी स्ट्रक्चर BPSC चयनित उम्मीदवार को प्रति माह 15,600 रुपए से लेकर 39,100 रुपए तक सैलरी प्रदान करेगी। चयन प्रक्रिया BPSC के इस पद पर उम्मीदवार का चयन परीक्षा के आधार पर नहीं होगा बल्कि शैक्षिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल उम्मीदवार को 100 रुपए और राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग से 25 रुपए भुगतान करना पड़ेगा। कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 2. वेबसाइट पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके खुद को रजिस्ट्र करें। 3. इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और मांग गए डिटेल्स फील करें। 4. अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीम जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। 5. इसका एक प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें।
Govt Job: NHM ने विभिन्न पदों पर जारी की वैकेंसी, इस तिथि तक ओपन रहेगी अप्लाई विंडो, जानें कैसे करें आवेदन

नई दिल्लीः राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में भर्ती निकली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। NHM ने 8256 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, NHM में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी थी, जिसकी लास्ट डेट 1 मई 2025 है। वहीं, NHM ने लैब टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती जारी की है। आइए फिर आपको वैकेंसी की फुल डिटेल्स बताते हैं। शैक्षिक योग्यता भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास पदानुसार ग्रेजुएशन, बीकॉम,बीएससी, बीटेक, बीई, डीएमएल, बीएएमएस, सीए और जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतमक आयु 40 साल होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेसभर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम के बेस पर होगा। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी कैटेगरी को 600 रुपए और राज्य के पिछड़े वर्ग, अति पिछड़े वर्ग, एससी, एसटी कैटेगरी को 400 रुपए का भुगतान करना होगा।
Railway में जारी हुआ भर्ती का नोटिफिकेशन, कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें नौकरी की फुल डिटेप्स

नई दिल्लीः रेलवे विभाग ने असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर 9900 भर्तियां निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया अभी तक जारी नहीं हुई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, रेलवे विभाग इन पद पर 10 अप्रैल से भर्ती जारी करेगा जो 9 मई तक रहेगा। नौकरी की अन्य जानकारी जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें। वैकेंसी डिटेल्स रेलवे विभाग ने मध्य रेलवे में 376 पद, पूर्व मध्य रेलवे में 700 पद, पूर्व तट रेलवे में 1461 पद, पूर्वी रेलवे में 868 पद, उत्तर मध्य रेलवे में 508 पद, पूर्वोत्तर रेलवे में 100 पद, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 125 पद, उत्तर रेलवे में 521 पद, उत्तर पश्चिम रेलवे में 679 पद, दक्षिण मध्य रेलवे में 989 पद, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 568 पद, दक्षिण पूर्व रेलवे में 921 पद, दक्षिणी रेलवे में 510 पद, पश्चिम मध्य रेलवे में 759 पद, पश्चिम रेलवे में 885 पद और मेट्रो रेलवे कोलकाता में 225 पद की भर्ती निकाली है। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी। आवेदन फीस सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपए है और अनुसूचित जाति व जनजाति, दिव्यांग और सभी महिलाओं के लिए फीस 250 रुपए है। चयन प्रक्रिया उम्मीदवार का चयन सीबीटी फर्स्ट और सेकेंड एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 2. मांगे गए डिटेल्स फील करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 3. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल कर अपने पास रख लें।