Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UPSSSC Vacancy: यूपी में वन विभाग में निकली बंपर जॉब, फटाफट करें आवेदन

Forest Guard Job News (2)

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने वन विभाग में कई पदों पर भर्ती निकाली है। जॉब के लिए इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत वन रक्षक (Forest Guard)  और वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard) के  708 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथि इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी, जिन्होंने PET 2025 परीक्षा दी है, वे 30 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार का Preliminary Eligibility Test (PET 2025) में शामिल होना भी जरूरी है, क्योंकि चयन प्रक्रिया में PET स्कोर का उपयोग किया जाएगा। आयु सीमा अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) आदि के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।  चयन प्रक्रिया ऐसे करें आवेदन इस पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से संबंधित सभी नियम और निर्देश भली-भांति पढ़ लें।

SPMCIL में 534 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं-ग्रेजुएट तक के लिए मौका

Job in SPMCIL

SPMCIL के तहत करेंसी नोट प्रेस नासिक में 534 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं, 12वीं, ITI और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन शुरू हो चुके हैं।

UPSSSC Job: यूपी में इन पदों पर जॉब की भरमार, फटाफट करें अप्लाई

Lucknow: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन अग्निरक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत UPSSSC कुल 170 रिक्तियों पर भर्ती करेगी। आवेदन तिथि पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जून 2026 में शुरू होगी। इच्छुक आवेदक 9 जून, 2026 से 29 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्तियां सचिवालय प्रशासन विभाग के अंतर्गत कुल 170 रिक्तियां भरी जानी हैं, जिसमें विधान भवन रक्षक की 120 और आग्निक/अग्निरक्षक की 50 रिक्तियां हैं। शैक्षणिक योग्यता अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा  1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया मुख्य परीक्षा के लिए चयन पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन का मुख्य आधार लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा, जो केवल अर्हकारी (Qualifying) प्रकृति की होगी। UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में निकलीं जॉब ही जॉब, ये महिलाएं मौका हाथ से न जाने दें कैसे करें आवेदन अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा। व्यक्तिगत विवरण, फोटो और हस्ताक्षर (जो PET-2025 से स्वतः प्रदर्शित होंगे) की जांच के बाद अन्य विवरण भरने होंगे। अंत में शुल्क भुगतान कर आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा और उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखना होगा।

सरकारी नौकरी का मौका, DDA में कंसल्टेंट पदों पर भर्ती, अच्छी सैलरी के साथ मिलेंगे कई लाभ

DDA Jobs

DDA ने लैंडस्केप आर्किटेक्ट और आर्किटेक्ट कंसल्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवारों को 76 हजार तक सैलरी और कन्वेंस का लाभ मिलेगा। जानिए योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन प्रक्रिया।

Gujarat में निकली 11000 शिक्षक भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Gujarat Teacher Recruitment

Gujarat में 11,000 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान हुआ है। TET-1 पास और DElEd अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती युवाओं के लिए बड़ा अवसर है।

UPSSSC AGTA भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 11 जून तक करें आवेदन, जानिये फीस और पूरी डिटेल

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

UPSSSC AGTA के 2759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन 22 मई से 11 जून 2026 तक होंगे। PET 2025 स्कोर और कृषि में ग्रेजुएशन जरूरी है। फीस मात्र 25 रुपये रखी गई है।

SSB में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 827 पद खाली, इस दिन से खुलेंगे आवेदन; जानें Apply करने का सही तरीका

SSB Recruitment

SSB ने एक बड़ी भर्ती जारी की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारी नीचे दी गई है।

Indian Navy Agniveer Job: इंडियन नेवी में ढेरों पदों पर निकली जॉब, फटाफट करें अप्लाई

Indian Navy Agniveer Job News (1

New Delhi: भारतीय नौसेना में जाने और देश की सेवा का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। दरअसल अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक (joinindiannavy.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर निकली जॉब नौसेना ने एसएसआर, एमआर और मेडिकल असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन तिथि नौसेना की ओर से यह अधिसूचना 10 मार्च 2026 को आधिकारिक भर्ती पोर्टल joinindiannavy.gov.in पर जारी की गई थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों से मैथ्स और फिजिक्स के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है। आयु सीमा अग्निवीर भर्ती 2026 में आयु सीमा बैच के अनुसार तय की गई है। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले स्टेज-1 INET 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्टेज-2 में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और भर्ती मेडिकल परीक्षण शामिल होगा। नियमों के अनुसार एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र धारकों को स्टेज-1 से छूट मिल सकती है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका जिन उम्मीदवारों से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, उन्हें उसे सुधारने का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए 10 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी, जिसमें अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। जो इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदन ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर जाने के बाद पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा और वहां रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज व फॉन्ट में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

error: Content is protected !!