Section-Specific Split Button

UPSSSC Job: यूपी में इन पदों पर जॉब की भरमार, फटाफट करें अप्लाई

यूपीएसएसएससी ने निकाली जॉब

Lucknow: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन अग्निरक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत UPSSSC कुल 170 रिक्तियों पर भर्ती करेगी।

आवेदन तिथि

पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जून 2026 में शुरू होगी। इच्छुक आवेदक 9 जून, 2026 से 29 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्तियां

सचिवालय प्रशासन विभाग के अंतर्गत कुल 170 रिक्तियां भरी जानी हैं, जिसमें विधान भवन रक्षक की 120 और आग्निक/अग्निरक्षक की 50 रिक्तियां हैं।

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा 

1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

मुख्य परीक्षा के लिए चयन पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन का मुख्य आधार लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा, जो केवल अर्हकारी (Qualifying) प्रकृति की होगी।

UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में निकलीं जॉब ही जॉब, ये महिलाएं मौका हाथ से न जाने दें

कैसे करें आवेदन

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा। व्यक्तिगत विवरण, फोटो और हस्ताक्षर (जो PET-2025 से स्वतः प्रदर्शित होंगे) की जांच के बाद अन्य विवरण भरने होंगे। अंत में शुल्क भुगतान कर आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा और उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखना होगा।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!