Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

सरकारी नौकरी का मौका, DDA में कंसल्टेंट पदों पर भर्ती, अच्छी सैलरी के साथ मिलेंगे कई लाभ

DDA ने लैंडस्केप आर्किटेक्ट और आर्किटेक्ट कंसल्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवारों को 76 हजार तक सैलरी और कन्वेंस का लाभ मिलेगा। जानिए योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन प्रक्रिया।
DDA Jobs
DDA में भर्ती का ऐलान (Img- Internet)

New Delhi: दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA ने अपने लैंडस्केप विभाग के लिए कंसल्टेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास आर्किटेक्चर और लैंडस्केप से जुड़ी पढ़ाई और अनुभव है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।

कुल पदों का विवरण

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) के 14 पद और कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) के 3 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को न केवल आकर्षक वेतन मिलेगा, बल्कि लोकल कन्वेंस यानी आने-जाने का खर्च भी अलग से दिया जाएगा।

DDA में आवेदन के लिए योग्यता और जरूरी स्किल्स

लैंडस्केप आर्किटेक्ट पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लैंडस्केप आर्किटेक्चर में मास्टर्स डिग्री और आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही लैंडस्केप प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव जरूरी है। साथ ही, ऑटो CAD, एडोब क्रिएटिव सूट और एमएस ऑफिस जैसे सॉफ्टवेयर का ज्ञान भी होना चाहिए।

वहीं, DDA के आर्किटेक्ट पद के लिए आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री के साथ लैंडस्केप प्रोजेक्ट्स का अनुभव आवश्यक है। दोनों पदों के लिए 5 से 10 साल का अनुभव वांछित रखा गया है।

आयु सीमा क्या है?

DDA में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि तक लागू होगी। इससे अधिक उम्र वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

सैलरी और अन्य लाभ

DDA में चयनित उम्मीदवारों को अनुभव के आधार पर सैलरी दी जाएगी। कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) पद के लिए 52,500 रुपये से लेकर 76,000 रुपये तक मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।
वहीं कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) पद के लिए 47,000 रुपये से 64,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा लोकल कन्वेंस की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

DDA में आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना होगा और दिए गए फॉर्मेट के अनुसार अपनी जानकारी भरनी होगी। नाम, पता, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर और शैक्षिक योग्यता जैसी सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी जरूरी है।

इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्वप्रमाणित कर स्कैन करना होगा। पूरा आवेदन फॉर्म और बायोडाटा पीडीएफ फॉर्मेट में तैयार कर आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजना होगा।

निष्कर्ष

अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!