Section-Specific Split Button

Career Tips: बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए चुनें ये बेहतरीन कोर्स, नौकरी के मिलेंगे ढेरों अवसर

लड़कियों के लिए कोर्स (सोर्स- इंटरनेट)

New Delhi: आज के समय में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, कला, चिकित्सा, प्रबंधन या रक्षा—हर जगह उनका योगदान उल्लेखनीय है। आज लड़कियां ही देश और अपने माता- पिता का नाम रोशन कर रही है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सही मार्गदर्शन और सही कोर्स चुनकर लड़कियां न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकती हैं बल्कि अपने परिवार और समाज का भी नाम रोशन कर सकती हैं। यहां कुछ ऐसे बेहतरीन कोर्स बताए जा रहे हैं जो लड़कियों के लिए करियर की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं। नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्सस्वास्थ्य क्षेत्र में लड़कियों के लिए नर्सिंग, फार्मेसी, रेडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी जैसे कोर्स काफी लोकप्रिय हैं। इन कोर्सेज में रोजगार के अच्छे अवसर होते हैं और समाज में सेवा का भाव भी जुड़ा होता है। बी.एड (B.Ed) और शिक्षण कोर्सशिक्षण एक सम्मानजनक और स्थिर करियर विकल्प है। बी.एड के बाद सरकारी या निजी स्कूलों में शिक्षक के रूप में करियर बनाया जा सकता है। इस क्षेत्र में समय की स्थिरता और कार्य संतुलन भी बेहतर होता है। कंप्यूटर साइंस और आईटी कोर्सतकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाली लड़कियों के लिए BCA, B.Tech (Computer Science), या Web Development, App Development, Data Analytics जैसे शॉर्ट टर्म कोर्स बहुत ही लाभकारी हैं। यह कोर्स फ्रीलांसिंग के लिए भी रास्ते खोलते हैं। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंगक्रिएटिव सोच और कला में रुचि रखने वाली लड़कियों के लिए यह क्षेत्र बेहतरीन है। ये कोर्स न केवल रोजगार बल्कि स्वरोजगार (self-employment) के भी कई अवसर देते हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA), कंपनी सेक्रेटरी (CS) और बैंकिंग कोर्सवित्तीय क्षेत्र में करियर बनाने के लिए लड़कियां अब बड़ी संख्या में CA, CS, CFA जैसे प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। इसके अलावा बैंकिंग की तैयारी भी एक सुरक्षित और सम्मानजनक विकल्प है। लॉ (LLB) और सिविल सर्विसेजकानून की पढ़ाई करने के बाद लड़कियां वकालत, न्यायिक सेवा या कानूनी सलाहकार के रूप में करियर बना सकती हैं। साथ ही UPSC, PCS जैसी परीक्षाएं पास कर प्रशासनिक सेवाओं में भी प्रवेश पा सकती हैं। मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्मयदि किसी लड़की को लिखने, बोलने या कैमरे के सामने काम करने में रुचि है तो पत्रकारिता एक शानदार विकल्प है। इस क्षेत्र में प्रिंट, टीवी, डिजिटल मीडिया सभी में अवसर मौजूद हैं। होटल मैनेजमेंट और टूरिज्म कोर्सयह क्षेत्र लड़कियों के लिए तेजी से बढ़ता हुआ विकल्प है। होटल इंडस्ट्री, एयरलाइंस और टूर कंपनियों में लड़कियों के लिए कई आकर्षक करियर अवसर होते हैं। सही कोर्स का चुनाव लड़कियों को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी प्रदान करता है। सरकार और कई संस्थान लड़कियों के लिए छात्रवृत्ति और विशेष प्रशिक्षण योजनाएं भी चलाते हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने में सहायता मिलती है। यह जरूरी है कि माता-पिता भी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें उनके सपनों को उड़ान देने का अवसर दें।

Career Tips: परीक्षा है नजदीक, तो आजमा लें ये टिप्स, बेहद आएंगे काम

Exam Tips

News Delhi: भारत में आधे से ज्यादा छात्र परीक्षा को लेकर परेशान है, वह इसको लेकर डरे रहते हैं कि अगर वह फेल हो जाएंगे तो उनके माता- पिता उनसे काफी नाराज हो जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत देश में परीक्षा को काफी कठिन चीज मानी जाती है, जिसे छात्र एक जंग के रूप में लेते हैं। वहीं कुछ छात्र परीक्षा टिप्स (Exam Tips) की मदद से तैयारी करते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक परीक्षा का दौर कभी खत्म नहीं होता है, वह लगातार चलता रहता है। यदि आपकी कोई परीक्षा पास है या किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए कई कारगर टिप्स बताने वाले हैं, जो आपके बेहद काम आने वाले हैं। आइए फिर ऐसे में कुछ महत्वपूर्ण परीक्षा टिप्स (Exam Tips) के बारे में जानते हैं परीक्षा सफलता के लिए आवश्यक बातें JSSC Teacher Recruitment: झारखंड में शिक्षक के पदों पर कई मौके, ऐसे करें अप्लाई परीक्षा तैयारी के लिए टिप्स आदि सुझावसमय प्रबंधन: अपनी तैयारी के लिए एक समय सारणी बनाएं और उसका पालन करें। इससे आपको अपनी तैयारी को व्यवस्थित करने और प्रत्येक विषय को पर्याप्त समय देने में मदद मिलेगी।एकाग्रता: एकाग्रता बढ़ाने के लिए ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें और एक शांत वातावरण में पढ़ाई करें।

हिंसा और अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा JNU, 100 मीटर के दायरे में प्रदर्शन पर लगी रोक

JNU प्रशासन ने परिसर के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, धरना या सामूहिक सभा पर प्रतिबंध लगा दिया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में अनुशासन व शांति बनाये रखने के लिए नये निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुये प्रशासनिक ब्लॉक के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन, धरना या सामूहिक सभाओं पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। जेएनयू के रजिस्ट्रार ने नए सेमेस्टर की शुरुआत के मद्देनजर व छात्र संगठनों द्वारा आयोजित गतिविधियों को ध्यान में रखकर शांति और अनुशासन बनाने का अनुरोध किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पत्र जारी कर अनुरोध किया है कि वे सभा में भाग लेते समय परिसर में शांति और अनुशासन बनाए रखें। जेएनयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, प्रशासनिक ब्लॉक के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, धरना या सामूहिक सभा पर प्रतिबंध है। प्रशासन ने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में किसी भी अनधिकृत गतिविधि को सख्ती से रोका जाएगा। सभी संबंधित पक्षों को इस नियम का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रशासन ने पत्र में कहा है कि परिसर में शांति और अनुशासन बनाये रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह जाहिर किया कि यदि कोई अनाधिकृत गतिविधियों में लिप्त पाया जाए तो सुरक्षा शाखा को सूचित किया जाए। JNU प्रशासन ने बताया कि परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा या अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

CUET UG 2024 का रिजल्ट जल्द होगा आउट, नए सत्र की शुरूआत 16 या 17 अगस्त से होंगी शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर योगेश के मुताबिक दिल्ली विश्वविधालय में नए सत्र की शुरूआत 16 अगस्त या 17 अगस्त के आस-पास हो सकती है। वहीं CUET UG 2024 का रिजल्ट को अभी दो सप्ताह का समय लग सकता है। नई दिल्ली: CUET UG 2024 का रिजल्ट को अभी दो सप्ताह का समय लग सकता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने कहा कि अभी रिजल्ट आने में समय है। रिजल्ट आने के बाद ही एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली विश्वविधालय में पढ़ने वाले विधार्थियों के मन में CUET UG 2024 के परिणाम को लेकर चिंता बढ़ती ही जा रही है, कहीं उनका दिल्ली विश्वविधालय में एडमिशन हो पाएगा या नहीं। वाइस चांसलर ने कहा कि दिल्ली विश्वविधालय में नए सत्र की शुरूआत 16 अगस्त या 17 अगस्त के आस-पास हो सकती है। उन्होनें कहा कि जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि उनका साल या सेशन में देर हो जाएगी, वे इस बात की चिंता न करें क्योंकि इन सभी के लिए सब कुछ समय पर पूरा हो जाए इसका प्रयास किया जा रहा है। उन्होनें यह भी जानकारी दी है कि सेकेंड और थर्ड ईयर के छात्रों की कक्षाएं 01 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। साथ ही बी.टेक और एलएलबी की कक्षाएं 01 अगस्त से शुरू होंगी।

JSSC 10+2 Level 2023: 12वीं पास उम्मीदावरों के लिए शानदार मौका! 800+ पदों के लिए करें आवेदन

12वीं पास उम्मीदावरों के लिए शानदार मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड इंटर-स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के लिए आधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 800 से अधिक पदों को भरा जाएगा। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटर-स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत जूनियर क्लर्क, क्लर्क सह कार्यालय सहायक, लोअर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर आदि के पदों को भरा जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jssc.nic.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 863 पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मानदंड जुनियर क्लर्क- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और हिंदी टाइपिंग की गति 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। आशुलिपिक- उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पूरी की हो और 30 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग गति और 80 शब्द प्रति मिनट की हिंदी शॉर्टहैंड गति के साथ दक्षता प्रदर्शित की हो। आयु सीमा यदि उम्मीदवार यूआर या ईडब्ल्यूएस से संबंधित है तो उसकी आयु 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पिछड़ा वर्ग के लिए ऊपरी आयु में 2 वर्ष की छूट है, और यूआर, ईडब्ल्यूएस और बीसी की महिलाओं के लिए 3 वर्ष और अनुसूचित जाति के लिए 4 वर्ष की छूट है।आवेदन शुल्कइन पदों के लिए आवेदन करने वालो में समान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 50 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। ऐसे करें आवेदन • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वबेसाइट- jssc.nic.in. पर जाएं।• अब JSSC JIS (CKHT) 2024 लिंक का चयन करें और पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें।• मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें और आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए एक पासवर्ड बनाएं।• नाम, माता का नाम, योग्यता, जन्म तिथि और अधिक जैसे बुनियादी विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।• दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।• अंत में आवेदन पत्र जमा करें दें।

CBSE Date Sheet 2021: जानें कब जारी होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की तैयारी कर रहे सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए स्टूडेट्स के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी होने वाली है। नई दिल्लीः सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की तैयारी में जुटे सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए स्टूडेट्स के लिए जरूरी खबर है। कक्षा 10 और कक्षा 12 में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम-टेबल कल, 2 फरवरी 2021 को जारी किया जाएगा। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन 4 मई से 10 जून तक किए जाने की घोषणा की थी। सीबीएसई बोर्ड टाइम-टेबल 2021 को बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट, cbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स इस वेबसाइट से अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा।

ज्वलंत मुद्दाः स्कूल खुलने के बाद क्यों ठप हो रही बच्चों की पढ़ाई?

लॉकडाउन में देश की अर्थव्यवस्था के साथ बच्चों के भविष्य पर भी भारी असर पड़ा है। सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा का लाभ बहुत ही कम बच्चों को मिल सकी है। नई दिल्लीः कोरोना काल के कारण बच्चों की शिक्षा पर भी काफी असर पड़ा है। लॉकडाउन लगने के बाद पढ़ाई-लिखाई का ऑनलाइन का फायदा गांव में सिर्फ कुछ ही बच्चों को मिल पा रहा है। वहीं अब कई जगहों पर स्कूल भी खोल दिए गए हैं। जिसकी वजह से उन बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर देखने को मिल रहा है, जो घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं। सरकारी स्कूलों में 25 से 30 प्रतिशत बच्चों को ही वर्तमान में ऑनलाइन पढ़ाई का मिल पा रहा है। जब स्कूलों में शिक्षकों को बुलाया जाने लगा तो व्हाट्सएप ग्रुपों पर निष्क्रिय हो गए। कुछ शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप से पढ़ाई करा रहे हैं लेकिन उनकी संख्या बहुत कम है।

फाइनल ईयर एग्जाम के संबंध में डीयू को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश..

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को 10 जुलाई से 15 अगस्त के बाद तक स्थगित की गई स्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर ये आदेश दिए हैं। नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को 10 जुलाई से 15 अगस्त के बाद तक स्थगित की गई स्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के कार्यक्रम का ब्योरा देते हुए हलफनामा दाखिल करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया। कोर्ट के अनुसार इस हलफनामें में यूनिवर्सिटी को ये भी बताना है कि वह परीक्षाएं ऑनलाइन, ऑफलाइन या दोनों तरह से कैसे कराएगा और इसके अलावा उसमें प्रस्तावित तारीखों का पूरा विवरण भी दे, ताकि छात्रों को स्पष्टता मिल सके।

Success Tips: आप भी देने वाले हैं CAT का एग्जाम, तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान

देश भर में लॉकडाउन एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण कई एग्जाम की तारीखें भी आगे बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में इसी बीच कैट परीक्षा का आयोजन देर से किया जा रहा है। जो बच्चे इस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, आज हम उनके लिए लाए हैं कुछ जरूरी टिप्स। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः लॉकडाउन और कोरोना के कहर को देखते हुए कई एग्जाम की तारीखें आगे बढ़ी दी गई हैं। इसी सिलसिले में कैट परीक्षा एडमिशन टेस्ट की भी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अगर आप भी इस एग्जाम की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो जानें कुछ जरूरी टिप्स। केट की परीक्षा बड़े स्तर पर होती है, जिसमें देश के चुनिंदा होनहार विद्यार्थी ही सफल हो पाते हैं। छात्रों को चाहिए कि एक बार की बजाय कई सिटिंग में पढ़ाई करें, इससे विषय सामग्री को तैयार करना आसान हो जाता है, क्योंकि बीच-बीच में गैप करने से माइंड फ्रेश हो जाता है। विद्यार्थियों को दिमाग को शांत और तेज बनाने के लिए हर दिन ध्यान और प्राणायाम करना चाहिए। इससे याद करने की क्षमता में वृद्धि होगी और थकान भी नहीं होगी।

Delhi Nursery Admission 2020-21: प्राइवेट स्कूल्स में नर्सरी कक्षा में दाखिले का शेड्यूल जारी

अगर आप भी अपने बच्चे का एडमीशन दिल्ली के किसी प्राइवेट स्कूल के नर्सरी क्लास में करवाना चाहते हैं तो आपके लिए है ये खबर। दिल्ली के निजी स्कूल्स में नर्सरी कक्षा में दाखिले का शेड्यूल दिल्ली सरकार ने जारी कर दिया है। जानें कब निकलेगी पहली लिस्ट और क्या है इसकी तारीख युवा डाइनामाइट पर.. नई दिल्लीः दिल्ली के निजी स्कूल्स में नर्सरी कक्षा में दाखिले का शेड्यूल दिल्ली सरकार ने जारी कर दिया है। दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन की प्रक्रिया का नोटिफिकेशन दिल्ली सरकार ने जारी कर दिया है। इसके तहत 28 नवंबर तक सभी स्कूल अपने क्राइटेरिया और पॉइंट सार्वजनिक करेंगे। इसके बाद 29 नवंबर स्कूलों में दाखिले के फॉर्म उपलब्ध हो जाएंगे। पहली और दूसरी सूची 24 जनवरी और 12 फरवरी को जारी की जाएगी। प्रवेश की प्रक्रिया 16 मार्च को पूरी होगी। इस शेड्यूल को आप दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट edudel.nic.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं। स्कूल्स में फॉर्म जमा कराने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर 2019 होगी। ओपन सीट्स के लिए बच्चे की डीटेल्स जमा कराने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2019 होगी। पहली लिस्ट 24 जनवरी 2019 को जारी करेंगे। दाखिले फॉर्म के लिए स्कूल किसी भी व्यक्ति से 25 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकते हैं। दाखिले से जुड़ी पूरी डीटेल आप ऑफिशल नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं इसका डायरेक्ट लिंक हम नीचे आपको दे रहे हैं।

error: Content is protected !!