Section-Specific Split Button

UP Board Result: 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, कल इस समय आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

UP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी होगा। 50 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP Board
यूपी बोर्ड का रिजल्ट (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी करेगा। UP Board के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, गुरुवार शाम 4 बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट दो दिन पहले जारी किया जा रहा है, जिससे छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होगा।

टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

रिजल्ट के साथ ही बोर्ड की ओर से टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

UP Board में 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल UP Board परीक्षा में कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हाईस्कूल (10वीं) में 27 लाख 50 हजार 945 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में 24 लाख 79 हजार 352 छात्रों ने पंजीकरण कराया। यह देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

75 जिलों में हुई परीक्षा

UP Board परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं। राज्य के सभी 75 जिलों में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। हालांकि, इस दौरान करीब 2.87 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी, जिनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के परीक्षार्थी शामिल हैं।

यूपी बोर्ड रिजल्ट कल 4 बजे, 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म#UPBoardResult #UPBoard2026 #EducationNews pic.twitter.com/9i6MSjEHH9

— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 22, 2026

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद संबंधित कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। फिर रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए पास होने का मौका मिलेगा। इसके लिए रिजल्ट जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

स्क्रूटिनी का भी विकल्प

यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें कॉपियों की दोबारा जांच की जाती है। स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के बाद मिलने वाले अंक ही अंतिम माने जाएंगे।

युवा डाइनामाइट न्यूज़ के अनुसार UP Board रिजल्ट 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छात्र तय समय पर अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी होगी। छात्रों को सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें और आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी करें।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!