दिल्ली मेट्रो में कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी जानकारी

दिल्ली मेट्रो ने काम करने वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां कई पदों पर वैकेंसी निकली है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 नवंबर है। नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो ने कई पदों पर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है और योग्यता रखता है तो दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकता है। आवेदन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 नवंबर तय की गई है। कितने पदों पर होगी भर्तीइस भर्ती के माध्यम से कुल 9 पदों पर भर्ती होगी। इसमें असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर, सुपरवाइजर, जूनियर इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद शामिल हैं। जरूरी योग्यताजो उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है उनके पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आईटी या कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स व टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार के डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत नंबर होने चाहिये। कहां भेजना होगा फॉर्मआवेदन ऑफलाइन मोड में लिए जाएंगे। कार्यकारी निदेशक (HR), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली पर आवेदन भेजना होगा।
Delhi Metro Recruitment: दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर बनने का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में नौकरी (Job) की चाहत रहने वाले उम्मीदवारों (Candidate) के लिए खुशी का मौका और शानदार अवसर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DMRC) ने सुपरवाइजर (Supervisor) के पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों (Post) के लिए ऑफलान आवेदन (Apply) करना होगा।पद का नामसुपरवाइजरआवेदन करने की अंतिम तिथिआवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 2024 है। ध्यान दें, इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 55 वर्ष से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भर्ती अनुभवी/वर्तमान में कार्यरत या संबंधित क्षेत्र से रिटायर अनुभवी कर्मचारियों के लिए है।शैक्षिणिक योग्यतासुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल या संबंधित ट्रेड में होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट/रोलिंग स्टोक मेंटनेंस एंड ओपरेशंस में काम का अनुभव होना चाहिए।चयन प्रक्रियाइन पदों पर उम्मीदवरों का चयन बिना किसी परीक्षा के होगा, यानी चयन केवल सीधे पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।ऐसे करें आवेदनदिल्ली मेट्रो की इस भर्ती में उम्मीदवारों को ऑफलाइन फॉर्म भरकर डीएमआरसी को भेजना होगा। अधिसूचना में आवेदन पत्र का फॉर्मेट मौजूद है। जिसका प्रिंटआउट निकालकर सभी जानकारी को भरने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित दस्तावेजों के साथ ईमेल या स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक लिफाफे में भेजना होगा।