Section-Specific Split Button

Govt Jobs: ग्रेजुएट युवाओं के लिए यहां है सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानिए कैसे करना है आवेदन

यहां निकली है सरकारी नौकरी की वैकेंसी

देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जानिए नौकरी और आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए ये खबर काम की है। कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने के लिए जान लें जरुरी योग्यता। जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी rrcpryj.org पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। साल 2020-21 के लिए उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज, आगरा, झांसी और झांसी कार्यशाला) के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न डिवीजनों, कार्यशालाओं में अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए कुल 1664 रिक्तियां उपलब्ध हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदक 31 अगस्त 2021 तक एएआई नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। GAIL Recruitment 2021 के लिए इंजीनियरिंग, B.Tech, MBA, B.Com, CA या BA की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 34 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि, सीनियर ऑफिसर और सीनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.gailonline.com पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Govt Jobs: इस राज्य में निकली 5378 पदों के लिए वैकेंसी, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश के एक राज्य में हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी। नई दिल्लीः राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 के लिए आवेदन के इच्छुक लोगों के लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी), जयपुर ने राजस्व मण्डल, राजस्थान में 5378 पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। इन पदों के लि आवेदन का आज आखिरी दिन है। आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 अप्लीकेशन विंडो आज, 29 जुलाई 2021 की रात 11.59 बजे बंद कर दी जाएगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाइ कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Govt Jobs: इन विभागों में निकली है 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी, जानिए पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई नामी संस्थानों में हजारों पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। लॉकडाउन में भी आपके लिए है कई संस्थानों में नौकरी करने का सुनहरा मौका। माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेडपद का नामः ट्रेड अप्रेंटिसपदों की संख्याः 425अंतिम तिथिः 10 अगस्त 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 8वीं/10वी/आईटीआई/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः mazagondock.in GAILपद का नामः मैनेजरपदों की संख्याः220अंतिम तिथिः 8 अगस्त 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से CA/CMA(ICWA)/बीकॉम या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः gailonline.com UKSSSCपद का नामः लैब असिस्टेंट एवं अन्यपदों की संख्याः 434अंतिम तिथिः 19 अगस्त 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 12वीं/ग्रेजुएट/बीएड/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः sssc.uk.gov.in

Govt Jobs: इस कंपनी में निकली है एक साथ कई पदों पर वैकेंसी, जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

देश की इस संस्थान ने कई पदों पर सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक संस्था ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ओर से मैनेजर सहित 53 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो लोग भी इच्छुक हैं वो लोग 20 जुलाई से पहले आवेदन भर दें। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वह एचएसएल की अधिकारिक www.hslvizag.in वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। जनरल मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के साथ मैनेजमेंट में दो वर्षीय डिप्लोमा भी होना चाहिए।

Govt Jobs: आयकर विभाग में इन विभिन्न पदों पर बिना परीक्षा के मिल सकती है नौकरी, लाखों में होगी सैलरी, जानें पूरी जानकारी

जो लोग आयकर विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए एक खुशखबरी है। आयकर विभाग ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ, इनकम टैक्स इंसपेक्टर और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। मुंबईः आयकर विभाग में नौकरी करने करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। आयकर विभाग ने एक साथ कई पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिस पर आपको सैलरी भी काफी अच्छी मिलेगी। आयकर विभाग ने प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, मुंबई ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ , इनकम टैक्स इंसपेक्टर और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Income Tax Department की आधिकारिक वेबसाइट incometaxmumbai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यताआवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2021 है। MTS – उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से ग्रेजुएट होना चाहिए। टैक्स असिस्टेंट – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से ग्रेजुएट होना चाहिए। वेतनMTS – वेतन स्तर -1 (18000 रुपये से 56900 रुपये)इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – वेतन स्तर -7 (44900 रुपये से 142400 रुपये)टैक्स असिस्टेंट – वेतन स्तर-4 (रु. 25500 से रु. 81100)

Govt Jobs: यहां निकली है हजारों पद पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस जगह हजारों पदों के लिए आवदेन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः पंजाब के अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास लोग भी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। PSSSB ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चरल) के 659 पदों और पशु चिकित्सा निरीक्षकों के 866 रिक्त पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार पशु चिकित्सा निरीक्षक पद के लिए 30 जुलाई और जूनियर ड्राफ्ट्समैन पद के लिए 22 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। पशु चिकित्सा निरीक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / गणित विषयों के साथ या जीव विज्ञान / गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 12 वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विज्ञान और पशु स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा भी होना चाहिए। वहीं जूनियर ड्राफ्ट्समैन के आवेदन के लिए उम्मीदवार 10 वीं पास होना चाहिए और ड्राफ्ट्समैन में ट्रेड सर्टिफिकेट या डिप्लोमा धारक होना चाहिए। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – https://sssb.punjab.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Govt Jobs: कोरोना काल में बेरोजगार युवाओं के लिए बंपर सरकारी भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

कोरोना काल में बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरी का मौका मिला है। सरकारी नौकरी की तलाश में लगातार प्रयास कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जानिए यहां नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए ये खबर काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने के लिए जान लें जरुरी योग्यता। जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां। राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 (1295+1075) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को प्रति माह 39,300 रुपये तक का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इस संशोधित भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून, 2021 रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 39,300 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। दो महीने के प्रोबेशन पीरियड के बाद इसे बढ़ाकर 56,100 रुपये किया जाता है। वहीं असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर, जूनियर लीगल ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए 14,600 से लेकर 26,500 रुपये तक का शुरुआती वेतन निर्धारित है। 

Govt Jobs: शुरू हुए एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन, इस Direct Link से करें एप्लाई

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी की एएफकैट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन लोगों का सपना है एयरफोर्स में जाने का उन लोगों के लिए ये एक सुनहरा मौका है। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन टेक्निकल) में भर्तियां की जाएंगी। जो लोग भारतीय एयरफोर्स का हिस्सा बनना चाहते हैं, वो लोग Careerindianairforce.cdac.in और afcat.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमाफ्लाइंग ब्रांचAFCAT से – 20 से 24 वर्ष । आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से होगी। यानी आवेदक का जन्म 02 जुलाई 1998 से 01 जुलाई 2002 के बीच हुआ हो। ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल) – 20 से 26 वर्ष। आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से होगी। यानी आवेदक का जन्म 02 जुलाई 1996 से 01 जुलाई 2002 के बीच हुआ हो। शैक्षणिक योग्यताफ्लाइंग ब्रांच – 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास, 12वीं में मैथ्स व फिजिक्स विषय होना जरूरी एवं कम से कम 60 फीसदी मार्क्स के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशनयाकम से कम 60 फीसदी मार्क्स के साथ बीई/बीटेक डिग्री ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास, 12वीं में मैथ्स व फिजिक्स विषय होना जरूरी एवंइंजीनियरिंग में चार वर्षीय डिग्री/इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल)एडमिनिस्ट्रेशन – 12वीं पास एवं 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन एजुकेशन – 12वीं पास, कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन एवं कम से कम 60 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन मेट्रोलॉजी – 12वीं पास एवं साइंस स्ट्रीम/मैथ्स/स्टैट्स/ज्योग्राफी/कंप्यूटर एप्लीकेशन/एनवायरमेंट साइंस/एप्लाइड फिजिक्स/ओशियनोग्राफी/मेट्रोलॉजी/एग्रीकल्चर मेट्रोलॉजी/इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट/जियो फिजक्स/एनवायरनमेंटल बायोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (50 फीसदी मार्क्स के साथ)

Govt Jobs: इन सरकारी विभागों में 14 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका, जानें पूरी डिटेल्स

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। देश के विभिन्न विभागों में निकली भर्तियों के लिए आवेदन का बेहतरीन मौका है। जानें आवेदन से लेकर आखिरी तारीख तक पूरी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत भी बरबाद लगने लगती है। जो लोग सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे हैं उनके लिए काम की खबर है। UP Police Recruitment 2021:-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 01 मई, 2021-ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 15 जुलाई, 2021-आवेदन शुल्क जमा कराने की आखिरी तारीख- 15 जुलाई, 2021 यूपी पुलिस में किन पदों के लिए निकली भर्ती-पुलिस उपनिरीक्षक (यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर, गोपनीय)- 317 पद-पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (यूपी पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, लिपिक)- 644 पद-पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (यूपी पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, लेखा)- 358 पद-यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए कुल पद- 1329 आवेदन के लिए http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर चेक करें। Indian Railway Recruitment 2021दक्षिणी रेलवे ने ITI पास उम्मीदवारों से 3,378 पदों पर अपरेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत फ्रेशर्स, पूर्व ITI और मेडिकल लैब तकनीशियन स्‍ट्रीम के उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारिख 30 जून 2021 है।

Govt Jobs: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी बढ़िया सैलरी

नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी विभागों में जारी भर्ती के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। इस पदों के लिए 12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक आसानी से आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में बड़े स्तर पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लोग आवेदन दे सकते हैं। राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (National Water Development Agency) इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर, हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, अपर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और LDC के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। नेशनल वाटर डेवलपमेंट एजेंसी (NWDA) भर्ती: पदों का विवरणजूनियर इंजीनियर के लिए- 16 पदहिंदी ट्रांसलेटर के लिए- 01 पदजूनियर अकाउंट्स ऑफिसर के लिए- 05 पदअपर डिवीजन क्लर्क के लिए- 12 पदस्टेनोग्राफर के लिए- 05 पदलोअर डिवीजन क्लर्क के लिए- 23 पद महत्वपूर्ण तारीखें…ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 25 जून 2021 आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 25 जून 2021 आवेजन करने के लिए https://nwda.cbtexam.in/ पर चेक करें। AIIMS Recruitment 2021:एम्स , गोरखपुर ने 127 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत फैकल्टी (ग्रुप ए) के लिए प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख: 08 जून 2021 चयनित उम्मीदवार को 1,01,500 रुपये प्रति माह से लेकर 1,68,900 रुपये प्रति माह तक वेतन मिल सकती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गोरखपुर एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।