SSC CPO SI Recruitment 2026: 1871 पदों पर भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
SSC CPO SI Recruitment 2026 के जरिए कुल 1871 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
30 सितंबर तक करना होगा आवेदन
SSC CPO SI 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2026 तय की गई है। अगर आवेदन में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को 8 और 9 अक्टूबर को उसमें सुधार करने का मौका मिलेगा।
दिल्ली पुलिस और CAPF में मिलेगी पोस्टिंग
इस भर्ती के तहत दिल्ली पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्ति होगी। उम्मीदवारों का चयन SSC की तय परीक्षा प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
SI पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होना जरूरी है। यानी आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस समेत किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि, दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की शर्त भी लागू है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता और सभी शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए।
उम्र सीमा और फीस कितनी है? (SSC CPO SI Recruitment 2026)
अगस्त 2026 के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए फीस 100 रुपये है। वहीं SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन में सुधार के लिए पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CPO SI Recruitment 2026 का आवेदन लिंक खोल सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करना होगा। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। फीस लागू होने पर उसका भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा। सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी एक बार जरूर जांच लें।








