Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

SBI Clerk Recruitment 2026: एसबीआई में क्लर्क के 9124 पदों पर बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू; ऐसे करें अप्लाई

SBI Clerk Recruitment 2026
SBI Clerk Recruitment 2026: एसबीआई में निकली भर्ती (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क – कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। SBI Clerk Recruitment 2026 के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।

SBI Clerk Recruitment 2026 के लिये पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

SBI Clerk Recruitment 2026 भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है, जहाँ से वह आवेदन कर रहा है।

SBI Clerk Recruitment 2026 के लिये आयु में छूट

उम्मीदवार की आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान रखा गया है।

SBI Clerk Recruitment 2026 के लिये महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 अगस्त 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026

आवेदन का प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026

आवेदन करने की प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से या सीधे आईबीपीएस के पोर्टल ibpsreg.ibps.in/sbijajul26/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। SBI Clerk Recruitment 2026 के पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ही फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट माना जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

SBI Clerk Recruitment 2026 के राज्यवार रिक्तियों का विवरण

कुल 9124 पदों में से अधिकांश राज्यवार आरक्षित हैं, जबकि कुछ पद बैकलॉग श्रेणी के तहत भरे जाएंगे। रिक्तियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशरिक्त पदों की संख्या
महाराष्ट्र1718
तमिलनाडु1410
ओडिशा1100
कर्नाटक760
वेस्ट बंगाल555
राजस्थान350
गुजरात330
छत्तीसगढ़287
तेलंगाना260
उत्तर प्रदेश250
मध्य प्रदेश113
असम110
जम्मू कश्मीर84
गोवा62
सिक्किम60
अरुणाचल प्रदेश55
त्रिपुरा48 (28 बैकलॉग)
मिजोरम32
नागालैंड27 (31 बैकलॉग)
मेघालय24
अंडमान निकोबार आइसलैंड15
मणिपुर14
हिमाचल प्रदेश9
लद्दाख यूटी7
अन्य बैकलॉग पद1444
कुल योग9124

निष्कर्ष

अगर आप SBI Clerk Recruitment 2026 के पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement