New Delhi: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं (RVUNL Exam Date 2026) के लिए आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम (Exam Schedule) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट और कमर्शियल असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकते हैं। बोर्ड की ओर से जल्द ही इन परीक्षाओं (RVUNL Exam Date 2026) के लिए एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
RVUNL Exam Date 2026: कब होंगी परीक्षाएं?
आरवीयूएनएल द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा (RVUNL Exam Date 2026) की तिथियां नीचे दी गई हैं-
जूनियर इंजीनियर-1 (इलेक्ट्रिकल): 29 और 30 नवंबर 2026
जूनियर इंजीनियर-1 (मैकेनिकल) और जूनियर इंजीनियर-1 (सिविल): 30 नवंबर 2026
जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-2: 4, 5, 8, 19, 20, 22 दिसंबर 2026 और 1 जनवरी 2027
जूनियर अकाउंटेंट: 13 और 15 जनवरी 2027
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित पद के अनुसार जारी परीक्षा तिथि (RVUNL Exam Date 2026) को ध्यान में रखते हुए अपनी स्टडी प्लानिंग तैयार करें।
RVUNL Exam Date 2026 का कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
परीक्षा (RVUNL Exam Date 2026) के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जल्द ही आरवीयूएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा:
सबसे पहले RVUNL की आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद संबंधित परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
अब अपनी जरूरी लॉगिन डिटेल्स (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि) को सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
जानकारी दर्ज करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अंत में, भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
RVUNL Exam Date 2026 के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
चूंकि परीक्षा (RVUNL Exam Date 2026) की तारीखें नजदीक आ रही हैं और एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं, इसलिए सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति से बचने के लिए लगातार ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखें और समय-समय पर विजिट करते रहें। एग्जाम हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
ऐसे ही परिक्षा (RVUNL Exam Date 2026), परिणाम और सफलता से जुड़ी जानकारी के लिये पढ़ते रहें युवा डाइनामाइट न्यूज़ वेबसाइट की खबरें।